Blog

  • Punjab News: युवती को थप्पड़ मारने के मामले में ASI और मुंशी पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    Punjab News: युवती को थप्पड़ मारने के मामले में ASI और मुंशी पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    बटालाः बस स्टैंड पर नशे में धुत 22 साल युवती को थप्पड़ मारना पुलिस अधिकारियों को महंगा पड़ा। मामले में बस स्टैंड चौकी के एएसआई जगतार सिंह और मनप्रीत सिंह सिटी थाना मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। थप्पड़ मारने का वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

    डीएसपी संजीव कुमार ने बताया प्राथमिक जांच में एएसआई जगतार सिंह और मुंशी मनप्रीत सिंह का बरताव काफी गलत था जो कानून के खिलाफ है। किसी को भी लड़की पर हाथ उठाने की इज्जात नहीं है। लड़की को थप्पड़ मारना बर्दाश्त से बाहर है। पुलिस का हमेशा ही लोगों के साथ शांतपूर्वक रवैया रहा है। सीनियर पुलिस अधिकारियों की हमेशा यही अपील रही है कि लोगों के साथ शांत तरीके से पेश आया जाए। फिलहाल दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मीडिया के साथ की बदसलूकी को लेकर भी डीएसपी संजीव कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर हमला करने के मामले में 2 संदिग्ध काबू

    Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर हमला करने के मामले में 2 संदिग्ध काबू

    जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधर, ENS: मनोरंजन कालिया के घर पर हमला करने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया है। सूत्र बताते है कि काबू किए गए व्यक्ति गढ़ा और भार्गव कैंप क्षेत्र के निवासी है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस को कुछ सबूत हासिल हुए है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध को काबू किया है। बता दें कि इस घटना को लेकर कुछ समय पहले ही आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले के बारे में कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों को कहना है पुलिस के हाथ लगे अन्य फुटेज में ई-रिक्शा चालक घटना को अंजाम देने से पहले थाना -3 की ओर जाता दिखा। जहां थाने के पास एक बाइक सवार युवक साथी के साथ खड़ा था। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा किराए पर लिया और भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड से अटैक करते मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ई-रिक्शा लौटाने के बाद बाइक से शास्त्री मार्केट से गुजरते हुए हाईवे की ओर चले गए थे। मिली जानकारी के अनुसार जल्द पुलिस इस घटना को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है।  
  • फ्री में सीखने को मिलेगा AI Tools, Microsoft देगी Training

    फ्री में सीखने को मिलेगा AI Tools, Microsoft देगी Training

    टेकः अगर आप भी AI टूल्स के बारे में सीखना चाहते है तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि आप बिल्कुल फ्री में इसे सीख सकते है। जिसके लिए एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। Microsoft लोगों को अलग-अलग AI टूल्स की ट्रेनिंग देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस कार्यकर्म का नाम Microsoft AI Skills Fest है। इसी साल अप्रैल और मई के महीने में चलेगा।

    माइक्रोसॉफ्ट 24 घंटे में सबसे ज्यादा लोगों को AI टूल्स की ट्रेनिंग देकर यह रिकॉर्ड बनाने वाला है। पिछले साल 46,045 लोगों ने GUVI Geek Network Private Limited के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कुछ इसी तरह का रिकॉर्ड बनाया था। इन लोगों ने एक साथ 31 मिनट का एक कोर्स पूरा कर रिकॉर्ड दर्ज किया था। यह साउथ एशिया विमेन इन टेक सीरीज के तहत किया गया था।

    माइक्रोसॉफ्ट के इस रिकॉर्ड में आपका और बाकी आम यूजर्स को बहुत फायदा मिलने वाला है। इसमें AI के बारे में जानकारी, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसे कॉन्सेप्ट्स के साथ-साथ Azure और Copilot जैसे टूल्स को इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। यह कोर्स सभी के लिए उपलब्ध होगा। अगर AI आपके लिए नया है, तो आप बेसिक कॉन्सेप्ट्स से भी शुरू कर सकते हैं।

    यह कोर्स हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगा। ऐसे में भाषा की समस्या भी आपको AI टूल्स को सीखने से नहीं रोक सकेगी। माइक्रोसॉफ्ट यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश 7 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच करेगा। नए यूजर्स के लिए दिनचर्या में AI का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी लोगों को दी जाएगी। वहीं आप माइक्रोसॉफ्ट फैब्रिक्स जैसे एडवांस कोर्स भी इसमें सीख पाएंगे। वैसे तो माइक्रोसॉफ्ट का यह कोर्स फ्री रहने वाला है लेकिन अगर आप इसे पूरा करने के बाद एक सर्टिफिकेट भी चाहते हैं, तो आपको लगभग 165 डॉलर चुकाने पड़ सकते हैं। यह पूरी तरह से यूजर पर निर्भर करता है। माइक्रोसॉफ्ट को रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 46,046 पार्टिसिपेंट्स की जरूरत होगी।

  • Punjab News: पुलिस की Bus Stand पर दबिश, यात्रियों के सामान की ली तलाशी, देखें Video

    Punjab News: पुलिस की Bus Stand पर दबिश, यात्रियों के सामान की ली तलाशी, देखें Video

    गुरदासपुरः सिटी थाने की पुलिस ने CASO आप्रेशन के तहत नए बस स्टैंड के हर कोने की जांच की। इस बीच पुलिस कर्मियों ने बसों में घुसकर यात्रियों के बैग चैक किए तथा बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों के सामान की तलाशी भी ली। इस बीच, महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थीं और महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के पर्स व अन्य सामान की भी तलाशी ली।

    जानकारी देते हुए सिटी थाना एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है ताकि राज्य से नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने नशे के खिलाफ वॉर तहत गुरदासपुर के नए बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के बैग और बस स्टेंड पर खड़ी बसों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत है। पुलिस चेकिंग अभियान के साथ-साथ शहर के प्रवेश द्वारों पर स्थायी नाके लगाकर भी चैकिंग कर रही हैऔर शहर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है, ताकि कोई शरारती तत्व नशे की सप्लाई न कर सके।

  • फर्जी’ Heart Doctor गिरफ्तार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का किया था ईलाज

    फर्जी’ Heart Doctor गिरफ्तार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का किया था ईलाज

    दमोहः मध्य प्रदेश के दमोह जिले में फर्जी डॉक्टर का मामला सामने आया है। इस फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। वहीं मामले ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल 7 मरीजों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ ने 20 अगस्त 2006 में छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की सर्जरी की थी। इसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत हो गई थी। उन्होंने 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष के रूप में काम किया था।

    अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दमोह जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) एमके जैन की शिकायत पर देर रात आरोपी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की 20 अगस्त, 2006 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई थी। शुक्ल के सबसे छोटे बेटे प्रदीप शुक्ल (62) ने कहा कि फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव 2006 में अपोलो अस्पताल में सेवा दे रहे थे, जब उनके पिता वहां भर्ती थे। उन्होंने कहा, ‘यादव ने मेरे पिता के हृदय की सर्जरी का सुझाव दिया और उसे अंजाम दिया। इसके बाद उन्हें 20 अगस्त, 2006 को मृत घोषित किए जाने से पहले करीब 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया।’

    प्रदीप शुक्ल ने बताया, ‘यादव ने एक-दो महीने पहले ही अपोलो अस्पताल में अपनी सेवा देना शुरू किया था। तब अपोलो अस्पताल ने उन्हें मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में पेश किया था, जो लेजर का उपयोग करके सर्जरी करते हैं। बाद में हमें दूसरों से पता चला कि यादव के पास डॉक्टर की डिग्री नहीं थी और वह एक धोखेबाज था। यहां तक कि उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बिलासपुर इकाई ने उनकी जांच की थी। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता की मृत्यु के बाद, यादव द्वारा इलाज किए गए रोगियों की मृत्यु के कुछ और मामले सामने आए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें अपोलो अस्पताल छोड़ने के लिए कहा। यादव द्वारा इलाज किए गए लगभग 80 प्रतिशत रोगियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।’

    प्रदीप शुक्ल ने कहा, ‘एक तरह से हमारे पिता और अन्य रोगियों की हत्या कर दी गई। जब मेरे पिता की मृत्यु हुई, तब वह विधायक थे और उनके इलाज का खर्च राज्य सरकार ने वहन किया था।’ उन्होंने कहा कि यादव और अपोलो अस्पताल के खिलाफ जांच की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने भी सरकार को धोखा दिया है। राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के दूसरे बेटे और जस्टिस (सेवानिवृत्त) अनिल शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी यादव और जिस अस्पताल में वे कार्यरत थे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जानी चाहिए। अपोलो अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी देवेश गोपाल ने पुष्टि की कि यादव ने वहां काम किया था। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में उनके कार्यकाल के दौरान उनसे संबंधित दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद उनके बारे में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

  • Punjab News: Sri Akal Takht Sahib में हुई पांच सिंह साहिबानों की एकत्रता, देखें वीडियो

    Punjab News: Sri Akal Takht Sahib में हुई पांच सिंह साहिबानों की एकत्रता, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नेतृत्व में आज श्री अकाल तख्त साहिब में 5 सिंह साहिबान की एकत्रता हुई। इस एकत्रता में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जोगिंदर सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब से 5 प्यारे ज्ञानी मंगल सिंह उपस्थित थे। इस एकत्रता में 8 मत्ते पर पास किए गए। सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बताया कि एकत्रता में पांच सिंह साहिबान ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि गुरप्रवासी ज्ञानी मलकीत सिंह (खंडूर), पूर्व पांच प्यारे श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गुरबाणी संथिया सेवाओं की सराहना करते उनके परिवार (सिंघणी) को श्री अकाल तख्त साहिब से सम्मानित किया जाएगा।

    प्रस्ताव संख्या 2 में सर्वसम्मति से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह द्वारा दशमेश पातशाह साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों की अद्वितीय शहादत को सफर-ए-शहादत के माध्यम से प्रचार करते की गई सेवाओं के मद्देनज़र उनकी प्रशंसा की जाती है। श्री अकाल तख्त साहिब से इनका सम्मान किया जाएगा और प्रस्ताव संख्या 3 में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि हर गुरसिख जहां नितनेम करता है, वहां प्रेरणा दी जाएगी कि अपने सोने से आधा घंटा पहले गुरु इतिहास और सिख इतिहास से संबंधित साखियों को सुनाने की परंपरा को पुनः जीवित करें, ताकि बच्चों को सिख मूल्यों की अधिकतम जानकारी हो सके और सिखी के प्रति प्रेम बढ़ सके। इसके साथ ही प्रस्ताव संख्या 4 में समूचे सिख जगत को प्रेरित किया कि हर सिख अंतिम अरदास के समय साधा लंगर तैयार करके गुरु के लंगर की मूल भावना और परंपराओं के अनुसार पहरा दे। इसके साथ अन्य मत्तों को भी पास करते उन पर विचार-विर्मश किया गया।

  • Haryana News: 14.15 लाख रुपए की Cyber ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 14.15 लाख रुपए की Cyber ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः टेलीग्राम में टास्क पूरा कराने के नाम पर 14 लाख 15 हजार 376 रुपए की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को साइबर पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान समद शेख और आफताब इम्तियाज निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पैसों की रिकवरी और गिरोह के बारे में पूछताछ की जाएगी।

    साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि 2023 में चंडीमंदिर निवासी रोहित मित्रा की शिकायत पर साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से जांच टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को दोनों की लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम ने अहमदाबाद से उन्हें गिरफ्तार किया है। इसी केस में पहले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए दोनों आरोपी अबतक कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं इसके बारे में पुलिस रिमांड दौरान पता लगाया जाएगा।

  • भाकियू नेता, भाई और बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

    भाकियू नेता, भाई और बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

    फतेहपुरः भारतीय किसान यूनियन के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह बाइक को रास्ता न देने को लेकर उनकी गांव के परिवार से बहस हुई थी। थोड़ी देर में ही बहस खूनी झड़प में बदल गई और हमलावरों ने परिवार को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं जिसमें भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय (22) और पिंकू सिंह (45) की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सहम का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और किसान यूनियन के लोग पहुंच गए हैं। सड़क पर जाम लगा दिया है। वारदात की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है

    जानकारी मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मुन्नू सिंह अपनी बाइक लेकर जा रहे थे। रास्ते में पप्पू सिंह का ट्रैक्टर खड़ा था। उन्होंने रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को कहा, लेकिन पप्पू सिंह ने मना कर दिया। उसने कहा कि नहीं हटाएंगे। इस बात पर दोनों की बहस शुरू हो गई। फिर हाथापाई हुई। गाली-गलौच और आवाज सुनकर सुरेश सिंह के परिवार के लोग हथियार लेकर पहुंच गए। पप्पू सिंह के बेटे और भाई भी मौके पर पहुंच गए।

    पहले दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। इसी बीच सुरेश सिंह के घरवालों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि करीब 20-25 राउंड फायरिंग हुई। इससे पूरे गांव दहशत फैल गई। लोग जब तक मौके पर पहुंचे आरोपी फरार हो गए थे। गांव वालों ने बताया कि दोनों परिवारों में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। इस बार के चुनाव में सुरेश सिंह के परिवार को हराकर पप्पू सिंह की मां प्रधान चुनी गई हैं। भाकियू नेता पप्पू सिंह का अभय इकलौता बेटा था। उनकी पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। पिंकू सिंह खेती-किसानी करते थे।

    एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मृतकों की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मुन्नू सिंह और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • 3 बहनों ने Jewellery Shop से उड़ाए 26 लाख के गहने, देखें वीडियो

    3 बहनों ने Jewellery Shop से उड़ाए 26 लाख के गहने, देखें वीडियो

    बिलासपुरः 3 बहनों द्वारा एक ज्वेलरी शॉप से 26 लाख के गहने चुराने का मामला सामने आया है। तीनों फुफेरी और ममेरी बहनें है। वे तीनों बिल्हा के शिवशंकर ज्वेलर्स की नियमित ग्राहक थी और अक्सर कार में सवार होकर शॉपिंग के लिए पहुंचती और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने चुरा लेती।

    प्राप्त जानकारी अनुसार, उनका चोरी का यह सिलसिला पिछले 3 साल से चल रहा था। दुकान संचालक मनोहर जायसवाल को ग्राहकों के जाने के बाद जब दुकान में जेवर कम मिले, तब सीसीटीवी वीडियो चेक किया जिसमें महिलाएं गहने चोरी करते हुए नजर आईं। जांच के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ ही एक महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 23 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और नकदी समेत 26 लाख 83 हजार रुपए का माल बरामद हुआ है।

    डीएसपी अनिता प्रभा मिंज ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को जब संजना साहू (25) फिर से खरीदारी के बहाने दुकान पहुंची तो दुकान संचालक ने पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बहतराई निवासी अपनी बहन सीमा साहू (30), लगरा निवासी अनिता साहू (25) के साथ मिलकर गहनों की चोरी करना स्वीकार किया।

    उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके पास से 230 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 4 लाख 47 हजार रुपए नकद बरामद किया है। चोरी की घटना में शामिल संजना के पति कोमल साहू (26) को भी गिरफ्तार किया है।

  • Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर हमले को लेकर प्रधान सुनील जाखड़ का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर हमले को लेकर प्रधान सुनील जाखड़ का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात 1.30 बजे हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आज पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ की अगुवाई में सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता रखी गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जाखड़ ने कहा कि पिछले कुछ माह से पुलिस थानों में धमाके होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया गया।

    इस घटना में पहली मंजिल में कमरे का दरवाजा टूट गया और शीशे टूट गए। वहीं गाड़ी डैमेज हो गई। इस दौरान सुनील जाखड़ ने पुलिस कमिश्नर द्वारा मामूली अटैक किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इतनी जोर से धमाका हुआ कि आसपास के लोग जाग गए लेकिन पुलिस कमिश्नर को मामूली अटैक लग रहा है।

    वहीं पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह कौन कर रहा है। लेकिन पंजाब की अमन शांति को भंग करने के लिए शरारती अनंसरों द्वारा प्री प्लेन तरीके से घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने वेस्ट बंगाल की राजनीति अब पंजाब में देखने को मिल रही है। उन्होंने डीजीपी गौरव यादव की तारीफ करते हुए कहा कि घटना को लेकर अल सुबह 4 बजे डीजीपी गौरव यादव ने मनोरंजन कालिया को फोन के जरिए हालचाल जाना।

    उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है, लेकिन उसके बावजूद लगातार ग्रेनेड हमले होना निंदनीय है। गनीमत यह रही कि इस घटना में मनोरंजन कालिया के परिवार को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पंजाब में हो रहे ग्रेनेड अटैक को लेकर खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई। वहीं आप पार्टी द्वारा लारेंस बिश्नोई द्वारा करवाई जा रही घटना और लारेंस को जेल में सुरक्षा मुहैया करवाने जाने के लेकर सुनील जाखड़ ने विपक्ष पार्टी पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की जेल में लारेंस की वीडियो वायरल होने की घटना सामने आई थी और इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस भी चला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा पंजाब भर में घटना को लेकर 3 से 5 बजे तक धरना लगाया जाएगा।