Blog

  • आतंकवादी ​​Goldy Brar से जुड़े कई ठिकानों पर NIA की रेड

    आतंकवादी ​​Goldy Brar से जुड़े कई ठिकानों पर NIA की रेड

    नई दिल्ली: नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) की टीम द्वारा आज 8 जगहों पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार यह रेड हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बब्बर खालसा के अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार से जुड़े कई ठिकानों पर की गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामले में कार्रवाई की गई है, जो कि दिसंबर 2024 में हुआ था। इस मामले में एनआईए की टीमों की ओर से की गई छापेमारी के बाद कई सबूत भी मिले हैं।

    एनआईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘आज सुबह दोनों राज्यों के विभिन्न जिलों में 8 स्थानों पर ली गई तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।’’ बयान के मुताबिक, बम विस्फोट की घटना के पीछे की साजिश को उजागर करने के लिए एनआईए द्वारा सामग्री की जांच की जा रही है, जिसमें हमलों में शामिल आरोपियों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किए गए थे।

    एनआईए के अनुसार, हमलों के तुरंत बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जिम्मेदारी ली थी। एनआईए की आगे की जांच में मलिक और आतंकवादी घोषित बराड़ का नाम हमलों की साजिश रचने वालों के रूप में सामने आया। बराड़ ने पहले क्लब मालिकों को धमकाया था और उनसे जबरन पैसे ऐंठने की कोशिश की थी।

  • Punjab News: निलंबित महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को कोर्ट लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: निलंबित महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को कोर्ट लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः ड्रग मामले में निलंबित महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर का रिमांड खत्म होने के बाद एक बार फिर कड़ी सुरक्षा में माननीय अदालत में पुलिस द्वारा पेश किया गया। दरअसल, 3 रिमांड का रिमांड खत्म होने के बाद चौथी बार पेश किया गया। जिसके बाद अमनदीप कौर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अमनदीप ने कुछ ही माह में विदेश चले जाना था। बताया जा रहा है उसे इंग्लैंड जाना था लेकिन इससे पहले ही वह फंस गई और पुलिस ने उसे हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अमनदीप ने पिछले 5 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान कोई भी खुलासा नहीं किया है।

    सूत्र बताते हैं कि पहले भी कई बार अमनदीप कौर को ड्यूटी में कोताही के आरोप में पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा सस्पेंड किया जाता रहा है। लेकिन अमनदीप अपने राजनीतिक और आईपीएस अफसर वाले लिंक का उपयोग करके जल्दी ही बहाल होकर वापस ड्यूटी पर आ जाती थी।

  • Himachal News: पोषण पखवाड़ा अभियान शुरू

    Himachal News: पोषण पखवाड़ा अभियान शुरू

    जिला में 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा – नरेंद्र कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने पोषण पखवाड़े पर आधारित एक जागरूकता रैली भी निकाली।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े में चार प्रमुख विषयों पर जोर दिया जाएगा जिसमें जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी, नागरिक मॉड्यूल का प्रचार-प्रसार, बेस्ड मैनेजमेंट ऑफ एक्यूट मालन्यूट्रिशन (सीएमएएम) के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य लोगों को पोषण के महत्व और स्वस्थ भोजन की आदतों के बारे में जागरूक बनाना है।

    नरेंद्र कुमार ने आगे बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामुदायिक गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को जागरूक किया जाएगा। इनमें “पोषण भी, पढ़ाई भी” (पीबीपीबी), बेहतर प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), पोषण संबंधी जागरूकता के लिए जनजातीय, पारंपरिक, क्षेत्रीय और स्थानीय खानपान पद्धतियों पर जोर और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार (आईवाईसीएफ) संबंधी विधियों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पोषण संबंधी अच्छी सेहत के लिए अन्न/बाजरा के प्रचार और उसे लोकप्रिय बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

    इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना शिव सिंह, जिला समन्वयक पोषण, मिशन शक्ति के सभी सदस्य, परियोजना ऊना की सभी पर्यवेक्षक और वृत्त ऊना, अरनियाला और रक्कड़ की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं।

  • सुक्खू सरकार का अनोखा खेल, कार्य पूर्ण होने पर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं: भुट्टो

    सुक्खू सरकार का अनोखा खेल, कार्य पूर्ण होने पर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं: भुट्टो

    ठेकेदारों को हमारा पूरा समर्थन,मशीनरी बेचकर ठेकेदार परिवार और मजदूरों का कर रहे निर्वाहन

    बैंक से करोड़ों का लॉन लेकर ठेकेदारों ने डाली हैं मशीनरी, पैसे का भुगतान न होने पर कहा से देंगे बैंक को किस्तें

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में ठेकेदारों के भुगतान में हो रही देरी के मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने उनका समर्थन करते हुए राज्य की सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुक्खू सरकार ने ठेकेदारों से टैंडर लेकर काम तो करवा लिया, लेकिन जब कार्य पूरा हो गया, तब सरकार ठेकेदारों को भुगतान करने से बच रही है। इसके कारण ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
    भुट्टो ने कहा कि ठेकेदारों ने बैंकों से कर्ज लेकर अपनी मशीनरी खरीदी है, और योजनाओं के तहत कार्य पूरा किया है । अब जब कार्य पूरा हो चुका है, तो सरकार ठेकेदारों का भुगतान क्यों नहीं कर रही है। इस स्थिति में ठेकेदार और उनकी लेबर दोनों ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ठेकेदारों का भुगतान नहीं होगा, तो उन्हें अपने परिवारों और मजदूरों का भरण-पोषण करने में मुश्किलें आ सकती हैं। दविंदर भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि वह ठेकेदारों की मेहनत का सही मूल्य नहीं चुका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ठेकेदार अपनी मशीनरी बेचने पर मजबूर हो रहे हैं ताकि वे अपने कर्मचारियों का भुगतान कर सकें। इसके बावजूद, ठेकेदारों को लगातार दबाव का सामना करना पड़ रहा है और वे मजबूर हो रहे हैं कि वे भूख हड़ताल जैसी कठोर कार्रवाई करें।

    भुट्टो ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा ठेकेदारों के साथ है और वह सरकार से यह सवाल करेगी कि जब कार्य पूरा हो चुका है, तो भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है? दविंदर भुट्टो का कहना है, कि सुक्खू सरकार द्वारा जो ठेकेदारों को टैंडर दिए गए। जब कार्य पूरा हो चुका है,तो पैसा क्यों नहीं दे रही है,आखिर सुक्खू सरकार ने उस पैसे की कहा बंदर बांट कर दी है। उन्होंने इस की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि इस स्थिति का कोई स्पष्ट समाधान नहीं दिख रहा है। ठेकेदारों और उनके परिवारों के लिए यह एक गंभीर संकट बन चुका है। जब तक सरकार ठेकेदारों का भुगतान नहीं करती, तब तक वे अपनी मशीनरी बेचने, कर्मचारियों का भुगतान करने और अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लें और ठेकेदारों का भुगतान शीघ्र करें ताकि उनका और उनके कर्मचारियों का जीवन आसान हो सके। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते तो ठेकेदारों को भूख हड़ताल जैसी कठोर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। भुट्टो ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार का यह दायित्व है कि वे विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों को समय पर भुगतान करें, ताकि कामकाजी माहौल बने और विकास परियोजनाओं में रुकावट न आए। इस समय जो स्थिति बनी हुई है, वह राज्य सरकार की छवि को प्रभावित कर सकती है, और यह उसे आगामी चुनावों में भी भारी पड़ सकता है।

    दविंदर भुट्टो ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर ठेकेदारों की देहनदारी का भुगतान नहीं हुआ तो ठेकेदार भूख हड़ताल के साथ साथ हर मंडल चौराहे पर राज्य की सुक्खू सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। भुट्टो ने कहा कि यह स्थिति न केवल ठेकेदारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि इससे राज्य सरकार की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अगर सरकार इस मुद्दे का समाधान नहीं करती है, तो यह न केवल ठेकेदारों के लिए एक बड़ा संकट बन सकता है, बल्कि सुक्खू सरकार के लिए भी एक राजनीतिक चुनौती बन सकती है।

  • Punjab News: Gun Point पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटालाः जिला पुलिस ने बंदूक की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में 1 पिस्तौल .32 बोर, 2 जिंदा राउंड, एक खिलौना पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एसपी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि बटाला पुलिस ने कई जिलों में बंदूक की नोक पर की गई डकैती की 6 वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। 24 मार्च, 2025 को सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन, बटाला के अधिकार क्षेत्र में स्थित फ्लिपकार्ट/अमेजॉन डिलीवरी स्टैंड पर हुई डकैती को लेकर भी कई खुलासे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि अमृतसर ग्रामीण जिले के रहने वाले 5 सदस्यों का एक गिरोह इन डकैतियों के लिए जिम्मेदार था। यह गिरोह बटाला, अमृतसर ग्रामीण और तरनतारन के इलाकों में ई-कॉमर्स डिलीवरी स्टोरों, विशेष रूप से फ्लिपकार्ट और अमेजॉन स्टोरों को सक्रिय रूप से निशाना बना रहा था।

    तकनीकी खुफिया जानकारी और गुप्त सूत्रों के आधार पर बटाला पुलिस गिरोह के सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में सफल हो पाई है। आरोपी पिछले 6 महीनों में 6 डकैती के मामलों में शामिल रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से डिलीवरी स्टोंरों को निशाना बनाया गया था। इस दौरान आरोपियों से 1 पिस्तौल .32 बोर, 2 जिंदा राउंड, एक खिलौना पिस्तौल भी बरामद की गई है और उनका एक साथी लवप्रीत सिंह निवासी सठियाला अभी फरार है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पाकिस्तान ने पहली बार जारी किया 6500 भारतीय श्रद्धालुओं के लिए Visa

    Punjab News: पाकिस्तान ने पहली बार जारी किया 6500 भारतीय श्रद्धालुओं के लिए Visa

    चंडीगढ़ः दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने बैसाखी के लिए भारतीय श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी किया है। दरअसल, पाकिस्तान उच्चायोग ने 10 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले वार्षिक बैसाखी उत्सव में भाग लेने को लेकर भारतीय श्रद्धालुओं के लिए 6,500 से अधिक वीजा जारी किए हैं । दरअसल, 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हर साल भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के ढांचे के तहत विभिन्न धार्मिक त्योहारों या अवसरों का पालन करने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

    पाक उच्चायोग ने बयान में कहा, ‘बैसाखी समारोह के अवसर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 10 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के श्रद्धाालुओं के लिए 6500 से अधिक वीजा जारी किए हैं।’ इस दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजाब साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे। भारत में पाकिस्तान के प्रभारी साद अहमद वराइच ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की ओर से बड़ी संख्या में वीजा जारी किया गया।

    यह लोगों, संस्कृतियों और धर्मों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने और समझ को बढ़ावा देने की नीति को दर्शाता है। बयान में उनके हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान पवित्र और धार्मिक स्थलों की ऐसी यात्राओं की सुविधा प्रदान करना जारी रखेगा। भारतीय श्रद्धालु बैसाखी पर्व मानने के बाद 19 अप्रैल को भारत लौटेगे। हालांकि, पाकिस्तान सरकार द्वारा भारतीय जत्थे के लिए 3 हजार यात्रियों का ही कोटा निर्धारित किया है, लेकिन इस बार 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने वीजे के लिए आवेदन किया था।

  • Punjab Police Grenade हमले के बाद हुई सतर्क, भारी फोर्स पहुंची रेलवे स्टेशन, देखें वीडियो

    Punjab Police Grenade हमले के बाद हुई सतर्क, भारी फोर्स पहुंची रेलवे स्टेशन, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीती रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर में घर पर हुए हमले के बाद पंजाब पुलिस द्वारा पूरे पंजाब में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण किया गया और इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के बैग की जांच की गई तथा डॉग स्क्वायड टीमों के साथ रेलवे स्टेशन की चेकिंग की गई।

    अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जहां एक तरफ पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और बड़ी पुलिस को बड़ी सफलताएं हासिल हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने आज अमृतसर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की, जिसमें रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के बैंग चैक किए गए और जिन पर शक था, उनकी बड़ी सावधानी से जांच की गई। उन्होंने कहा कि यह औचक निरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि पंजाब में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे आरपीएफ और जीआरपी पुलिस से भी मिलेंगे और गुंडा तत्वों को पकड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

  • Punjab News: रसोई Gas Cylinder की बढ़ती कीमतों से लोग निराश, देखें वीडियो

    Punjab News: रसोई Gas Cylinder की बढ़ती कीमतों से लोग निराश, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी के प्रति सिलेंडर पर 50 रुपये कीमत बढ़ाने का बीते दिन ऐलान किया गया था। एलपीजी की बढ़ रही कीमतों के बाद आम लोगों की जेब पर इसका काफी असर देखने को मिलेगा। अजनाला में जब क्षेत्रवासियों से इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ने पर नाराज़गी जताई। अजनाला वासियों ने बताया कि दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है और इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि सरकारें अच्छे दिनों के सपने दिखाकर उन पर खरी नहीं उतरतीं और अच्छे दिनों के सपने केवल बातों तक ही सीमित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि घरों के खर्चे चलाना मुश्किल हो गया है। एक बार फिर गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारों को इस बढ़ती महंगाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एलपीजी के बढ़े रेटों के कारण रसोई की हर चीज का दाम बढ़ेगा और बड़ा असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से मध्यम वर्ग के लोगों को काफी नुकसान होगा।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले को लेकर अर्पित शुक्ला का आया बड़ा बयान, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले को लेकर अर्पित शुक्ला का आया बड़ा बयान, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला करने के मामले को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले को लेकर जल्द स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अटैक में इस्तेमाल की गई ई-रिक्शा भी पुलिस ने रिकवर कर ली है। ⁠पूरा मामले का मास्टरमाइंड ज़ीशान अख़्तर है जोकि पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी है। जोकि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। पुलिस पाकिस्तान बेस खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के लिंक की भी जांच कर रही है।

    उन्होंने कहा कि ⁠ISI की पंजाब में धार्मिक सदभाव बिगाड़ने की साज़िश रची गई थी। बता दें कि ज़ीशान अख़्तर बाबा सिद्दीक़ मर्डर केस में भी वांटेड है। वहीं ⁠कुछ समय पहले शहजाद भट्टी ने रायपुर में रोजर संधू नामक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड से अटैक किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब ने इस मामले को बारीकी से जांच कर केस की गुत्थी को सुलझा लिया है, अभी मामले को लेकर जांच की जा रही है। जिसके बाद जल्द आरोपियों के नाम का खुलासा किया जाएगा।

    वहीं पिछले कुछ महीनों पर पुलिस थानों पर हुए धमाकों को लेकर अर्पित शुक्ला ने कहा कि उनकी पुलिस ने टीम सभी केसों को सुलझा लिया है। वहीं भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर केंद्रिय एजेंसियां जांच में लगी हुई है। जिसको लेकर कुछ टीमें दूसरे राज्यों में आरोपियों को काबू करने के लिए गई है। उन्होंने कहा कि दहशत फैलाने के लिए यह साजिश रची गई थी।

  • Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, जीशान अख्तर से जुड़े तार

    Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, जीशान अख्तर से जुड़े तार

    स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला जल्द प्रेस वार्ता से करेंगे खुलासा, ई-रिक्शा किया बरामद

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला करने के मामले को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले को लेकर जल्द स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड फेकने वाला मुख्य अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अटैक में इस्तेमाल की गई ई-रिक्शा भी पुलिस ने रिकवर कर ली है। ⁠पूरा मामले का मास्टरमाइंड ज़ीशान अख़्तर है, जोकि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। सूत्रों के अनुसार ⁠ISI की पंजाब में धार्मिक सदभाव बिगाड़ने की साज़िश रची गई थी। बताया जा रहा है कि ये एक क्रॉस बॉर्डर प्लेंड अटैक था। बता दें कि ज़ीशान अख़्तर बाबा सिद्दीक़ मर्डर केस में भी वांटेड है। वहीं ⁠पुलिस पाकिस्तान बेस खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के लिंक की भी जांच कर रही है।