Blog

  • आज का राशिफल, 9 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 9 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट मघा नक्षत्र तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज वामन द्वादशी का व्रत किया जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के कार्यों में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी योजनाओं को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को आज किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा, जिससे वे अपने पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। मित्र या रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। आज जिंदगी की भाग दौड़ में आप खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपको शिक्षा में आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। मेडिकल के छात्रों को किसी अनुभवी डॉक्टर का मार्गदर्शन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से आज आपको राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख- शांति का माहौल बना रहेगा। आज लेखकों के मन में नयी स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। मित्र आपसे मिलने आयेंगे, जिनसे मिलकर अपकी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो आज उसका अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द कर सकते हैं।

    कन्या राशि:आज आपका दिन आपके लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर उलझने से बचना चाहिए। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। वकील वर्ग के लोगों को आज किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। आज अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी न दिखाएं। आज अपने काम को समय रहते पूरा कर लेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलेगी। आज अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। आज आप दान-धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आज ऑफिस के कार्य से दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते है।

    मकर राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे आपको थोड़ी उलझन में डाल सकते है। आज किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में पहले से बेहतर सुधार आयेगा, जिससे रिलैक्स फील करेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

    मीन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी के कार्यों में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रुके काम पूरे होंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

  • Jalandhar News: Grenade हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर CP Dhanpreet Kaur का आया बयान, देखें विडियो

    Jalandhar News: Grenade हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर CP Dhanpreet Kaur का आया बयान, देखें विडियो

    Manoranjan Kalia ने हमले के पीछे King PIN को पकड़ने पर दिया जोर

    जालंधर (ENS): भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पहचान हैरी निवासी गढ़ा और सतीश निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सतीश के माता पिता की मौत हो चुकी है। घर मे वह और उसकी बहन रहती है। हैरी और सतीश दोनों चचेरे भाई है। दोनों की गिरफ्तारी पर पड़ोसियों ने बेकसूर ठहराते हुए कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

    इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि साइंटिफिक जांच के बाद ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से वारदात मे इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है।

    वहीं दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ हमले को लेकर हुई बातचीत को लेकर उन्होंने बताया कि वह कार्रवाई की जांच को लेकर बात करने के लिए आई थी। यह जांच का विषय है कि इस घटना के पीछे कौन लोग और कौन-सी एजेंसिया काम कर रही है।

    उन्होंने कहाकि लगातार हो रहे ग्रेनेड हमलो को देख पंजाब में कानून व्यवस्था नहीं है और शरारती अनंसरों में पुलिस का खौफ कम हो रहा है। जिसके चलते कारोबारियों से फिरौतियां मांगी जा रही है। यही कारण है कि घटनाए बार-बार हो रही है।

    सुनील जाखड़ पर अमन अरोड़ा ने राजनीति करने के आरोप लगाए है, इस पर कालिया ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वह राजनीति कर रहे है, तो वह बताए कि किसकी सरकार के समय में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हुई है उसके आकंड़े सबसे सामने है।

    कांग्रेस सासंद चन्नी को लेकर कहा कि उन्हें फोन आया था। उन्होंने घटना को लेकर बातचीत के दौरान उनका हाल जाना। सुरक्षा मुहैया करवाए जाने को लेकर कालिया ने कहा कि वह कभी सुरक्षा की मांग नहीं करते है। उनके पास पहले से 4 गनमैन है। अगर प्रशासन इस अटैक के बाद सुरक्षा मुहैया करवाता है तो ठीक है. अगर नहीं भी सुरक्षा मिलती तो भी कोई बात नहीं है।

     

  • Himachal News : जिला में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ

    Himachal News : जिला में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ

    डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

    ऊना/ सुशील पंडित:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में  शिरकत की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ राजीव बिंदल का भव्य स्वागत किया भाजपा की तरफ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती और हरोली भाजपा नेता रामकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस्तेमाल किया।सम्मेलन में स्थापना दिवस अभियान के प्रदेश सह संयोजक व प्रदेश सचिव कुमार सुमीत शर्मा व जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास महामंत्री राज कुमार पठानिया व आई टी संयोजक अनिल डढ़वाल भी उपस्थित रहे।

    इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को सींचा है, जिसकी बदौलत हम आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में गौरवांवित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता में अपने ढंग से संगठन रीति-नीति अनुसार काम करने की क्षमता है, कोई भी कार्यकर्ता संगठन कार्य के विस्तार में अपनी क्षमता अनुसार सहयोग करने में सक्षम है। हमें कार्यकर्ता की शक्ति के अनुसार ही उसे काम देना है ताकि वह अपनी ऊर्जा का सही ढंग से पार्टी के हित में इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश का नाम विदेशों में रोशन कर रही है।आज भाजपा हिमाचल में 18 लाख सदस्य सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम से ही बने हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा आज 46 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और सप्ताहिक कार्यक्रम की केंद्रीय योजना अनुसार प्रत्येक बूथ पर बूथ टोली करेगी जनसंपर्क और ग्राम परिक्रमा कार्यक्रमों के लिए भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी व विधायक व प्रत्याशी को इस अभियान में योजनाबद्ध ढंग से जोड़े। इस मौके पर  मंडल अध्यक्ष अनीता जसवाल, अशोक कुमार, दविंदर कौशल, राहुल शर्मा, लखवीर लखी,कार्यालय सचिव विजय शर्मा जिला मेला मोर्चा अध्यक्ष अनु ठाकुर जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ व अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi गैंग का जशन संधू और गुरसेवक गिरफ्तार

    Punjab News: Lawrence Bishnoi गैंग का जशन संधू और गुरसेवक गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की AGTF टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो प्रमुख शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जशन संधू और गुरसेवक सिंह के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए DGP गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोहाली से काबू किया है। जशन संधू ने 2023 से गंगानगर राजस्थान में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। वह अलग-अलग देश बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। दुबई से नेपाल पहुंचने के बाद उसने कानून प्रवर्तन से बचने के लिए सड़क द्वारा भारत में प्रवेश किया।

    पुलिस को प्रारंभिक जांच मे पता चलता कि जशन ने गैंग को लॉजिस्टिकल सपोर्ट प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जशन से पूछताछ के दौरान विदेशों में हवाला संचालकों, एजेंटों और भागे हुए गैंगस्टरों के छिपे हुए स्थानों की जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने आरोपियों से एक .32 कैलिबर पिस्टल और 07 जिन्दा कारतूस बरामद किये है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में पकड़े गए आरोपी की पड़ोसी महिला का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में पकड़े गए आरोपी की पड़ोसी महिला का आया बयान, देखें वीडियो

    पकड़े गए दोनों आरोपी है चचेरे भाई

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश उर्फ लक्खा निवासी भार्गव कैंप और हैरी निवासी गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर लोगों का बयान सामने आया है। मीडिया को जानकारी देते हुए आरोपी की पड़ोसन ने कहा कि 30 वर्षीय सतीश ई-रिक्शा चलाता है और वह ऐसा काम नहीं कर सकता। आरोपी के माता-पिता की मौत हो गई है और अकेली बहन उसके साथ रहती है। वहीं दूसरे आरोपी को लेकर महिला ने कहा कि वह मौसी का लड़का है और दोनों चचेरे भाई है। वह आज सुबह 8 बजे तक सतीश घर पर ही था और ऑटो साफ कर रहा था। जिसके बाद पुलिस मुलाजिम घर पर आए और पूछताछ के लिए उसे लेकर चले गये। मोहल्ला वासियो के पूछने पर पुलिस ने कहा कि सवारी के मामले में उससे पूछताछ करनी है।
  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले को मुख्यमंत्री नायब सैनी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले को मुख्यमंत्री नायब सैनी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश उर्फ लक्खा निवासी भार्गव कैंप और हैरी निवासी गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम अन्य आरोपियों को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गई है। सूत्र बताते है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें दिल्ली में अन्य आरोपियों के सुराग मिले है, जिसको लेकर अब अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली को रवाना हो गई है।

    वहीं मनोरंजन कालिया का हाल जानने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि पंजाब पहले ही पीड़ित रहा है और पंजाब ने काफी दुख सहा है। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आश्वयक पंजाब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की तह तक पहुंचेगी। इस घटना से दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। ग्रेनेड हमले को लेकर प्रशासन पर सीएम ने सवाल उठाए।

    उन्होंने कहा कि समय आने पर समाज खुद ही जवाब देगा। वहीं इस मामले में आप पार्टी द्वारा केंद्र पर निशाने साधने को लेकर सीएम नायब सैनी ने कहा कि अगर उन्हें लगता हैकि कोई दोषी है तो वह उन पर कार्रवाई कर सकती है। उन्होने कहा कि लोग चुनाव के इंतजार में है, ऐसे में आने वाले दिनों पर लोग खुद जवाब देंगे। वहीं भाजपा ने पंजाब भर में इस घटना को लेकर विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मनोरंजन कालिया को देश के गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन करके जायजा लिया।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में इस राज्य में रवाना हुई पुलिस

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में इस राज्य में रवाना हुई पुलिस

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश उर्फ लक्खा निवासी भार्गव कैंप और हैरी निवासी गढ़ा, जालंधर के रूप में हो गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम अन्य आरोपियों को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुई है।

    सूत्र बताते है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें दिल्ली में अन्य आरोपियों के सुराग मिले है, जिसको लेकर अब अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली को रवाना हो गई है। वहीं मनोरंजन कालिया का हाल जानने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल पहुंचे। जहां उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं भाजपा ने पंजाब भर में इस घटना को लेकर विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया।

     

     

  • Punjab News: कबाड़ गाड़ियों को Modify करने के मामले में 3 गिरफ्तार

    Punjab News: कबाड़ गाड़ियों को Modify करने के मामले में 3 गिरफ्तार

    25 लाख रुपए कीमत की 5 जीप बरामद

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की बठिंडा रेंज द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा की अचानक जांच के दौरान अनफिट गाड़ियों को जाली दस्तावेजों के आधार पर रजिस्टर करके आम लोगों को महंगे दामों पर बेचने का मामला सामने आया है, जिसके बाद आरोपी नवीन कुमार, निवासी एन.एफ.एल. कॉलोनी बठिंडा और इंदरजीत सिंह, निवासी धोबियाणा रोड, बठिंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में कबाड़ गाड़ियों को मोडिफाई करने वाले नागपाल बॉडी मेकर फर्म के मालिक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दफ्तर की जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपियों ने पिछले दिनों 1993 और 1996 मॉडल की महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी की 5 कंडम जीपों के गुजरात राज्य से एन.ओ.सी. जारी करवाए थे जबकि ये गाड़ियाँ बठिंडा पहुंची ही नहीं हैं। उक्त व्यक्तियों ने कबाड़ से 5 गाड़ियाँ खरीदकर उन्हें आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलभुगत कर इन कंडम गाड़ियों की गुजरात से एन.ओ.सी. बनवाई और इनके आधार पर राजेश टुटेजा नामक व्यक्ति के साथ किराया-नामा लिखकर उसका पता उसकी मर्जी से बिना इस्तेमाल किया। इसके बाद उक्त व्यक्तियों ने कबाड़ वाली गाड़ियों को नागपाल बॉडी मेकर, सिरसा रोड, डबवाली से मोडिफाई करवाया और जाली दस्तावेजों के आधार पर आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा में रजिस्टर करवा कर भोले-भाले लोगों को बड़ी कीमत पर बेचकर ठगी की है। विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज द्वारा नागपाल बॉडी मेकर, डबवाली, हरियाणा में छापा मारकर मोडिफाई की गई 5 जीपों को बरामद किया गया है जिनकी कीमत करीब 25 लाख है। प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज द्वारा उक्त नवीन कुमार और इंदरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 11 दिनांक 07/04/2025 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7-ए, 13(1)ए सहित 13(2) और बी.एन.एस. की धारा 318(4), 336(2), 338, 336(4), 340(2), 61 के तहत दर्ज किया गया है। इसके अलावा नागपाल बॉडी मेकर फर्म के मालिक नरेश कुमार को भी इस मुकदमे में नामजद करके गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें बताया गया कि मुकदमे की जांच के दौरान आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्राइवेट व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी नामजद किया जाएगा।
  • Punjab News: रेप के आरोप में पास्टर जश्न गिल फरार, भाई के बाद अब बहन गिरफ्तार

    Punjab News: रेप के आरोप में पास्टर जश्न गिल फरार, भाई के बाद अब बहन गिरफ्तार

    गुरदासपुरः जिले में बीसीए छात्रा से रेप के मामले में पीओ चल रहे पास्टर जश्न गिल को लेकर एक बार फिर से पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि यह मामला 9 जुलाई 2023 का है। दरअसल, बीसीए छात्रा की गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करके पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस को पास्टर जश्न गिल की जम्मू की लोकेशन मिली और पुलिस ने जम्मू से पास्टर जश्न के भाई प्रेम मसीह को गिरफ्तार किया। वहीं आज पास्टर की बहन को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मार्था निवासी खरड़, जिला मोहाली के रूप में हुई है।

    मार्था पर आरोपी पास्टर को शरण देने का आरोप है। जहां मार्था को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। वहीं प्रेम मसीह को सोमवार देर शाम अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया था। अब दोनों को बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। थाना दीनानगर के एसएचओ और पास्टर की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम के सदस्य अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की बहन मार्था पत्नी दविंदर पाल निवासी गांव मंडी खरड़ मोहाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पास्टर को पनाह देने के आरोप में पकड़ा गया है। गौरतलब है कि 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पादरी जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से रेप के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था। परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका का विसरा 1 जून 2023 को अमृतसर मेडिकल कॉलेज में जमा करवाया गया था। विसरा रिपोर्ट 18 दिसंबर 2023 को आई। विरसा और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद मामले में धारा 313 और 314 आईपीसी की वृद्धि की गई थी, जबकि आरोपी को 9 अक्तूबर 2024 को भगौड़ा करार दे दिया गया था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

     

     

  • Jalandhar News: मनोरंजन कालिया के घर हुए हमले को लेकर सुखबीर बादल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मनोरंजन कालिया के घर हुए हमले को लेकर सुखबीर बादल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेट अटैक किया गया। इस हमले को लेकर पंजाब भर में भाजपा नेताओं द्वारा धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। इस घटना का मास्टर माइंड जीशान अख्तर है। वहीं मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले को लेकर आज सुखबीर बादल उनके घर पहुंचे, जहां उन्हें प्रशासन पर जमकर निशाने साधे। वहीं उन्होंने अमृतसर गोल्डन टेंपल हुए खुद पर हुए हमले का जिक्र भी किया। सुखबीर बादल ने कहाकि जब उन पर फायरिंग करने की कोशिश की गई थी, उस दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह से मंदिरों सहित अन्य जगहों पर धमाके होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं अब आपसी भाईचारे की सांझ को खत्म करने के लिए भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों द्वारा लगातार फिरौती की मांग की जा रही है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो रही है। पंजाब में किसी को अमन शांति को भंग नहीं करने नहीं दिया जाएगा और आपसी भाईचारे का रिश्ता नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उन्हें काफी दुख हुआ है, जिसको लेकर वह आज उनका हालचाल जानने पहुंचे। वहीं आज मनोरंजन कालिया से पता चला है कि पुलिस कमिश्नर घटना के काफी समय के बाद डीजीपी गौरव यादव के कहने पर पहुंची।