Blog

  • Jalandhar News: पत्नी के 19 वर्षीय प्रेमी के घर चलाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पत्नी के 19 वर्षीय प्रेमी के घर चलाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    जालंधरः एक 19 साल के युवक को 5 साल के बच्चे की मां से प्यार करना तब भारी पड़ गया जब गुस्साए महिला के पारिवारिक सदस्यों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया और उनके घर पर खूब ईंट-पत्थर चलाए। ये घटना मंगलवार देर रात भार्गव कैंप की बताई जा रही है। जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

    जानकारी देते हुए भार्गव कैंप की रहने वाली शारदा ने बताया कि उनके 19 साल के बेटे की एक 5 साल के बच्चे की मां से बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर उक्त महिला के पारिवारिक सदस्य मंगलवार को दोपहर घर पर आए और कहने लगे कि उनका बेटा उनकी बेटी के साथ रिलेशन में हैं। महिला के परिवार वालों ने युवक के परिवार से कहा कि हम अपनी बेटी का तलाक करवा देते हैं और आप हमारी बेटी को रख लो और साथ में उनके 5 साल के बेटे को भी रख लो। हम अपने जमाई से बेटी का तलाक करवा देते हैं। जब युवक की मां ने मना किया तो उसके घर पर देर रात महिला के पारिवारिक सदस्यों द्वारा हमला कर दिया गया।

    शारदा ने बताया कि हालांकि उक्त महिला का अपने पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है। मगर फिर भी उक्त महिला के पति ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। शारदा ने बताया कि ये हमला मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुआ। पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की। शारदा ने कहा कि हमला करने आए आरोपियों में उक्त महिला का पति भी शामिल था। जांच के लिए थाना भार्गव कैंप की पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। जिन्होंने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन पुलिस ने इस केस में ई-रिक्शा बरामद करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान हैरी और सतीश के रूप में हुई थी, जिन्हें आज पुलिस कोर्ट में पेश करेंगी। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दिल्ली से 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में होटल में ठहरे हुए थे और यूपी के व्यक्ति ने उन्हें पनाह दी थी। इस मामले में जल्द पुलिस प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। हालांकि इस मामले में आरोपियों के नाम को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

    बताया जा रहा हैकि बीते दिन आरोपियों के इनपुट मिलने पर एसीपी परमजीत टीम के साथ दिल्ली रवाना हुए थे, जहां उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्रेनेड हमले को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने फोन पर मनोरंजन कालिया का हालचाल जाना था। वहीं दूसरी हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता मनोरंजन कालिया के घर हालचाल जानने पहुंचे थे।

  • Punjab News: Civil Hospital के बाहर संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital के बाहर संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में आज फिर इंसानीयत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिविल अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थियों में पड़ा मिला। लोग उसके पास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचित तक नहीं किया। मरने वाले के चेहरे का बुरा हाल है। बुरी तरह से चेहरा खराब हो गया है। मृतक के सिर पर पट्टी बंधी हुई है। शक है कि वह अस्पताल का ही कोई मरीज हो सकता है। मरने वाले की बाजू पर भी रगड़ के निशान है। अस्पताल के एक स्टाफ ने मीडिया को शव पड़ा होने की जानकारी दी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ गुरजीत सिंह को शव संबंधी जानाकरी दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव कब्ज में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलाहल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • फिर हुए Loan सस्ते,  RBI ने रेपो रेट में की कटौती

    फिर हुए Loan सस्ते, RBI ने रेपो रेट में की कटौती

    बिजनेसः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। पहले ये 6.25% थी। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। वहीं आपकी ईएमआई भी घटेगी। नए वित्त वर्ष में RBI की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज 9 अप्रैल को दी। ये मीटिंग 7 अप्रैल को शुरू हुई थी।

    इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी मीटिंग में RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की थी। फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई। रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं। वहीं ब्याज दरें कम होंगी तो हाउसिंग डिमांड बढ़ेगी। ज्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर सकेंगे।

    RBI जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। बैंकों के लोन सस्ता मिलता है, तो वो अकसर इसका फायदा ग्राहकों को पास कर देते हैं। यानी, बैंक भी अपनी ब्याज दरें घटा देते हैं। किसी भी सेंट्रल बैंक के पास पॉलिसी रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।

    पॉलिसी रेट ज्यादा होगी तो बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।

    इसी तरह जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट कम कर देता है। इससे बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है और ग्राहकों को भी सस्ती दर पर लोन मिलता है।

  • Jalandhar News: सोढल मंदिर में पुजारी पर व्यक्ति ने किया हमला, अंगूठे से दबाई गर्दन, देखें Live

    Jalandhar News: सोढल मंदिर में पुजारी पर व्यक्ति ने किया हमला, अंगूठे से दबाई गर्दन, देखें Live

    जालंधर, ENS: सोढल मंदिर में पुजारी पर व्यक्ति ने हमला कर दिया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुजारी ने कहाकि व्यक्ति मंदिर में आया और माता रानी की फोटो गले से लगाकर बैठ गया। इस दौरान वह माफी मांगने लग गया। जिसके बाद उसने मुझे इशारा करना शुरू कर दिया।

    इस दौरान व्यक्ति ने हमला कर दिया और अंगूठे से पुजारी की गर्दन दबा दी। घटना को लेकर पुजारी ने अन्य लोगों की मदद से व्यक्ति के चुंगल छुड़वाया। पुजारी का आरोप है बाद मौके पर मंदिर में मौजूद पुलिस कर्मी ने काबू किया और बाद में छोड़ दिया। जब पुजारी ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मी ने कहा कि उस पर हमला करके वह भाग गया। पुजारी ने कहा कि इसके बाद बगीची में मूर्ति पर हमला कर दिया।

    इस घटना के बाद उक्त व्यक्ति ने सोढल मंदिर के कुछ दूर स्थित बगीची में शनि देव की मूर्ति को अखंडित कर दिया। वहीं कुछ अन्य व्यक्तियों पर हमला करने की भी बात सामने आई है। इस दौरान शनि देव की मूर्ति को अखंडित करने के मामले में हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है।

  • Jalandhar Ludhiana Highway पर पलटा ट्रक, देखें वीडियो

    Jalandhar Ludhiana Highway पर पलटा ट्रक, देखें वीडियो

    जालंधरः जालंधर-लुधियाना नैशनल हाइवे पर मंगलवार की देर रात को एक बस के ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रक पलट गया। ट्रक चालक कपूरथला से सोलन की ओर जा रहा था। जब वह जालंधर पीएपी फ्लाइओवर के पास पहुंचा तो एक बस चालक द्वारा बार-बार ट्रक चालक को साइड न मिलने के कारण बस को बचाते हुए ट्रक पलट गया। गनीमत रही इस हादसे में ट्रक चालक को कोई ज्यादा चोटें नहीं आई वह सुरक्षित है। हादसे के बाद मौके पर एसएसएफ ने पहुंच कर चालक को ट्रक के बाहर निकल उसे फर्स्टेड दी।

    इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ के जवान अनिकेत ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे पीएपी फ्लाइओवर पर एक स्लीपर बस को बचाते हुए ट्रक पलट गया। उन्होंने बताया कि एक स्लीपर बस जोकि नीचे की ओर जानी थी ट्रक चालक उसे बचाते हुए पलट गया। मौके पर एसएसएफ की टीम ने पहुंचकर ट्रक चालक को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह कपूरथला से सोलन की और जा रहा था।

    हादसे के बाद ट्रक को साइड पर करने के लिए क्रेन चालकों को फोन किया, लेकिन कोई भी न मिलने के चलते रात को वहां से ट्रक हटाया नहीं जा सका। इस संबंध में थाना जालंधर कैंट की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। वह भी रात को मौके पर पहुंचे थे।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गांव खारा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के गुरुद्वारा रामसर साहिब के सरोवर में डूबने के कारण 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में शोक की लहर पाई जा रही है। मृतकों की पहचान लवप्रीत सिंह (14) उर्फ लभी पुत्र बलविंदर सिंह और हरमन सिंह (14) पुत्र चड़त सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार इस गुरुद्वारे में गांव से संबंधित एक परिवार के घर हुई मौत के संबंध में पाठ का भोग रखा गया था। जिसमें भारी संख्या में गांववासी शामिल हुए थे। इसी दौरान, गुरुद्वारा साहिब में आए इस गांव के रहने वाले बच्चे गुरु सरोवर के पास खड़े थे, जहां एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह सरोवर में गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी सरोवर में उतर गया, जिससे वह भी डूब गया।

    सूचना मिलते ही लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और कोटकपूरा के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के सदस्य नरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई। मामले में गांव के सरपंच जग्गा सिंह ने कहा कि दोनों बच्चे कबड्डी के खिलाड़ी थे और बहुत ही गरीब परिवार से संबंधित थे।

  • फिर लाल निशान पर खुला Stock market, Sensex में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट

    फिर लाल निशान पर खुला Stock market, Sensex में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के एलान के बाद शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने से जुड़े ताजा अमेरिकी एलान के बाद तेज हुई व्यापार जंग की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीते दिन शेयर बाजार की तेज रफ्तार ब्रेक लगाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 554.02 अंक गिरकर 73,673.06 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 178.85 अंक गिरकर 22,357 अंक पर पहुंच गया। मार्केट में थोड़ी रिकवरी के बाद सेंसेक्स में 350 अकं से ज्यादा की गिरवाट देखी जा रही है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 3.47% गिरकर 31,868 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में 1.19% की गिरावट है, ये 2,306 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 1.55% की गिरावट है, ये 19,815 पर कारोबार कर रहा है। NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्टी निफ्टी में मामूली गिरावट है।
    अमेरिका के डाउ जोन्स इंडेक्स में 0.84% की गिरावट रही। S&P 500 इंडेक्स 1.57% और नैस्डेक कंपोजिट 2.15% गिरा।

  • Punjab News: किराने की दुकान पर लुटेरों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: किराने की दुकान पर लुटेरों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    लुधियाना: पंजाब में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं खन्ना में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात की कोशिश की गई। जहां 2 नकाबपोश किराना दुकान में घुसे। इस दौरान हमलावरों ने दुकानदार को फायरिंग करके डराया। लेकिन दुकानदार ने दिलेरी दिखाई और जान की परवाह किए बगैर लुटेरों का सामना किया। दोनों भाग निकले। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावरों द्वारा पहले दुकानदार से हाथापाई की गई। इस दौरान उसे पिस्टल दिखाकर डराया। जिसके बाद दुकानदार द्वारा विरोध करने पर हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
  • Jalandhar News: BJP नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले की नई CCTV में हुआ खुलासा

    Jalandhar News: BJP नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले की नई CCTV में हुआ खुलासा

    जालंधर, ENS: पूर्व मंत्री और भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले से पहले सतीश उर्फ काका अपने चचेरे भाई हैरी को लेने उसके घर गया।जिसकी सीसीटीवी वीडियो सामने आई है और दूसरी 10 सेकंड की सीसीटीवी में पुलिस हैरी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी।इसी सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हैरी के घर पहुंची ओर जांच के लिए हैरी को अपने साथ ले गई और फिर सतीश घर पुलिस हैरी को लेकर पहुंची ओर दोनों को गिरफ्तार कर स्पेशल सेल थाने में ले आई।सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक 4 तारिक की सीसीटीवी में सतीश अपने ई रिक्शा ऑटो में अपने चचेरे भाई हैरी को मिलने उसके घर गया था और इस वारदात से पहले मनोरंजन कालिया के घर की रेकी की थी।

    7 और 8 की दरमियानी रात को सतीश अपने चचेरे भाई हैरी को साथ लेकर जालंधर बस स्टैंड पर पहुंचा और ग्रेनेड अटैक करने वाले आरोपियों को ई रिक्शा ऑटो में बिठाकर कालिया के घर की तरफ निकले।1 से डेढ़ बजे के करीब आरोपियों द्वारा ग्रेनेड अटैक किया गया ओर वारदात को अंजाम देकर आरोपी रेलवे स्टेशन को चले गए।सूत्रों से मुताबिक मिली जानकारी अनुसार सतीश ओर हैरी एक ऐप के जरिए डील ही थी और 25 25 हजार में यह डील तह हुई थी।

    दूसरी सीसीटीवी 8 तारिक सुबह 9 बजकर 52 सेकंड की है जिसमें आप देख सकते हैं कि पुलिस हैरी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। जहां पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों को किसी मामले में जांच का कहकर हरी को अपने साथ ले गई।