Punjab News: पाकिस्तान ने पहली बार जारी किया 6500 भारतीय श्रद्धालुओं के लिए Visa

Written by

in

चंडीगढ़ः दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने बैसाखी के लिए भारतीय श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी किया है। दरअसल, पाकिस्तान उच्चायोग ने 10 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले वार्षिक बैसाखी उत्सव में भाग लेने को लेकर भारतीय श्रद्धालुओं के लिए 6,500 से अधिक वीजा जारी किए हैं । दरअसल, 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हर साल भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के ढांचे के तहत विभिन्न धार्मिक त्योहारों या अवसरों का पालन करने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

पाक उच्चायोग ने बयान में कहा, ‘बैसाखी समारोह के अवसर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 10 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के श्रद्धाालुओं के लिए 6500 से अधिक वीजा जारी किए हैं।’ इस दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजाब साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे। भारत में पाकिस्तान के प्रभारी साद अहमद वराइच ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की ओर से बड़ी संख्या में वीजा जारी किया गया।

यह लोगों, संस्कृतियों और धर्मों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने और समझ को बढ़ावा देने की नीति को दर्शाता है। बयान में उनके हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान पवित्र और धार्मिक स्थलों की ऐसी यात्राओं की सुविधा प्रदान करना जारी रखेगा। भारतीय श्रद्धालु बैसाखी पर्व मानने के बाद 19 अप्रैल को भारत लौटेगे। हालांकि, पाकिस्तान सरकार द्वारा भारतीय जत्थे के लिए 3 हजार यात्रियों का ही कोटा निर्धारित किया है, लेकिन इस बार 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने वीजे के लिए आवेदन किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *