Blog
-
हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में रोजगार की असीमीत संभावनाएं
एन यू इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया छात्रों से करियर काउंसलिंग को लेकर संवादयुवा उद्योगों से जुडें शैक्षणिक कोर्सों को दें महत्व: रणेश राणारावमा विद्यालय में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में पहुंचेबददी/सचिन बैंसल:जिला उना के गगरेट विस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़ड में नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणेश राणा छात्रों ने कैरियर कौंसिलग को लेकर संवाद किया।मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में हिमालय फाउंडेशन के राज्य प्रभारी डॉ रणेश राणा ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई व कोर्स करके सिर्फ सरकारी नौकरी की आस में न रहें ।हिमाचल प्रदेश के उद्योगों विशेषकर बददी बरोटीवाला नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार के असीमीत साधन हैं। हमें इसी प्रकार के कोर्स करने चाहिए जो कि उद्योगों के लिहाज से बने हुए हों जिसमें कंपयूटर व बीफार्मा व एम फार्मा प्रमुख है। कंपनियों में हर प्रकार के युवाओं के लिए रोजगार है जिमसें मजदूर से लेकर मैनेजर तक की पोस्टें होती हैं। उन्होने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने ईजाजत दी तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को इंडस्ट्रीयल एरिया बददी में लघु उद्योग संघ की ओर से औद्योगिक भ्रमण करवाया जाएगा ताकि वो औद्योगिक कल्चर से रुबरु हो सकें। डॉ राणा जो कि ने आगे कहा कि छात्रों को रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं। सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है। अध्यापक अश्विनी धीमान ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि आज हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं। -
सरस्वती विद्या मंदिर बददी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी रहे मुख्यातिथिशिक्षा व खेलकूद में अव्वल आये विद्यार्थी नवाजेबददी/सचिन बैंसल:सरस्वती विद्या मंदिर बददी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी व वशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद बददी के पूर्वअध्यक्ष नरेंद्र दीपा,पूर्व पार्षद संदीप सचदेवा, डॉ विक्रम बिंदल, नालागढ़ नगर परिषद की पार्षद शालिनी शर्मा, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल ने शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर व सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी और स्कूल में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नर्सरी क्लास में प्रथम स्थान नीतिका, यूकेजी में प्रथम स्थान यशिका, आयाश कोंडल पहली कक्षा में, प्रथम स्थान दूसरी कक्षा के रिद्धि प्रथम, तृतीय क्लास में प्रथम स्थान लकी सैनी, चौथी कक्षा में प्रथम स्थान हिमांशु पांचवी कक्षा में प्रथम स्थान उमेश कक्षा छठी आशिमा शर्मा, सातवीं कक्षा में प्रथम स्थान अंकित आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान रिया कक्षा नवमी रजनी, प्रथम ,अखिल भारतीय गणित मै हिमांशु तृतीय स्थान हासिल किया, गणित उत्तरक्षेत्र किशोर रिया, तृतीय, मॉडल उत्तर क्षेत्र किशोर, तानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही आधा दर्जन छात्रों ने मेरिट में नाम दर्ज कराकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूली बच्चों ने हिमाचली नाटी पंजाबी भांगड़ा, धार्मिक प्रस्तुतियां अभिभावकों व दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ ,अभिभावकों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -
समूर स्कूल में सजा सालाना समारोह,विधायक भुट्टो रहे मुख्यतिथि
ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड विस क्षेत्र का हर सरकारी स्कूल का मंच केवल छात्रों को समर्पित होगा। और मंच पर केवल छात्र ही भाषण एबम सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। राजनीतिक बातों के लिए ओर बहुत मंच है। स्कूलों में किसी प्रकार की कोई राजनीति बात या फिर पक्ष बिपक्ष तर्क नहीं होगा। यह बात कुटलैहड़ के विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कला में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई बदले की भावना से काम नहीं किया है। और हमारे कुटलैहड़ के जो पांच दर्जन शिक्षक बाहरी जिलों में थे। उन्हें कुटलैहड़ में लाकर शिक्षा के क्षेत्र को उच्च करने का प्रयास किया है। हमने चुनाबो के बाद खुले मंच से सम्बोधन में कहा है। कि अब चुनाव खत्म तो राजनीति भी खत्म। हम सभी ने मिलकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करनी है। ताकि कुटलैहड विस क्षेत्र का नाम पूरे हिमाचल के साथ देश मे चमके।बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। और एक वर्ष में कुटलैहड़ के प्राईमरी बिंग के भवनों एबम अन्य कार्यो के लिए 70 लाख की धनराशि मिली है। जो इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 20 बर्षो में कुटलैहड विस क्षेत्र में एक तबादला माफिया सक्रिय था। हमने उसे भी खत्म किया है। और एक वर्ष में हमने किसी सरकारी कर्मचारी को बिल्कुल प्रताड़ित नहीं किया है। भुटटो ने कहा कि जो नन्हे बच्चे स्कूलो में शिक्षा ग्रहण कर चुके है। अब इनका भविष्य भी केंद्र सरकार गर्त में डाल दिया है। पहले युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए सैनिक अकादमियों में प्रशिक्षण लेते थे। लेकिन अब चार वर्ष भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद अग्निबीर बनकर घर लौटने पर युबाओ में भारतीय सेना में सेवाएं देने का जज्बा खत्म कर दिया है। बही स्कूल पहुंचने पर मुख्यतिथी एबम विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो का भव्य स्वागत किया गया। और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद मंच से समानित किया गया। बही स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मनमोह लिया।स्कूल के मुख्याध्याक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ओर उनकी मांगों पर स्कूल के भवन मुरम्मत के लिए 5 कमरे खेल मैदान के अलाबा स्कूल और पँचायत की सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। इस मौके राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश सयोजिक सुरिंदर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ बिजय डोगरा, कुटलैहड़ के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,महासचिंव अजय शर्मा,उपप्रधान जीवन शर्मा,युवा नेता अर्चित शर्मा के अलाबा स्कूल स्टाफ एबम अधिकारी कर्मचारी ओर गणमान्य लोग मौजूद रहे। -
एन यू इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया छात्रों से करियर काउंसलिंग को लेकर संवाद
हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में रोजगार की असीमीत संभावनाएं: डॉ राणायुवा उद्योगों से जुडें शैक्षणिक कोर्सों को दें महत्व: रणेश राणारावमा विद्यालय में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में पहुंचेगगरेट/सुशील पंडित :जिला उना के गगरेट विस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़ड में नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया )के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणेश राणा छात्रों ने कैरियर कौंसिलग को लेकर संवाद किया। मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में हिमालय फाउंडेशन के राज्य प्रभारी डॉ रणेश राणा ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई व कोर्स करके सिर्फ सरकारी नौकरी की आस में न रहें । हिमाचल प्रदेश के उद्योगों विशेषकर बददी बरोटीवाला नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार के असीमीत साधन हैं।हमें इसी प्रकार के कोर्स करने चाहिए जो कि उद्योगों के लिहाज से बने हुए हों जिसमें कंपयूटर व बीफार्मा व एम फार्मा प्रमुख है। कंपनियों में हर प्रकार के युवाओं के लिए रोजगार है जिमसें मजदूर से लेकर मैनेजर तक की पोस्टें होती हैं। उन्होने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने ईजाजत दी तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को इंडस्ट्रीयल एरिया बददी में लघु उद्योग संघ की ओर से औद्योगिक भ्रमण करवाया जाएगा ताकि वो औद्योगिक कल्चर से रुबरु हो सकें। डॉ राणा जो कि ने आगे कहा कि छात्रों को रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं। सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है।अध्यापक अश्विनी धीमान ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि आज हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं। -
ਜਲੰਧਰ : 1.5 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਅਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ 4 ਕਾਬੂ
ਜਲੰਧਰ : ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਜਾਰੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 1.5 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਅਤੇ 100 ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਚਾਰ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਗਸ਼ਤ ਦੌਰਾਨ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਇੱਕ ਹੌਂਡਾ ਅਮੇਜ਼ ਕਾਰ ਜਿਸ ਨੂੰ ਨੰਬਰ ਡੀ.ਐਲ.4ਸੀ-ਏਡਬਲਯੂ-1666 ਰੋਕਿਆ, ਤਾਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਕਾਹਲੀ ਨਾਲ ਇੱਕ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦਾ ਪੋਲੀਥੀਨ ਬੈਗ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਸੁੱਟੇ ਗਏ ਪੋਲੀਥੀਨ ਬੈਗ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ’ਤੇ ਡੇਢ ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੁਤਾਲਾ ਰਾਜਪੁਰ ਅਤੇ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੁਤਾਲਾ ਰਾਜਪੁਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਦੀ ਇਕ ਹੋਰ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪੁਰਾ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ‘ਤੇ ਟੀ ਪੁਆਇੰਟ ਰੇਲਵੇ ਕੁਆਟਰ ਨੇੜੇ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲ ਆਉਂਦੇ ਦੇਖਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੋਲੀਥੀਨ ਦੇ ਪੈਕੇਟਾਂ ’ਚੋਂ 50-50 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਦੀਆਂ 100 ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਦੀਪੂ ਪੁੱਤਰ ਮਿਸ਼ਰੀ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਸਟਾਰ ਪੈਰਾਡਾਈਜ਼ ਕਾਲੋਨੀ ਅਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਰਾਜੂ ਪੁੱਤਰ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ.121 ਕਾਕੀਪਿੰਡ ਨੇੜੇ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
-

30 जनवरी को बसाल में होगा कार्यक्रम
उप-मुख्यमंत्री करेंगे कुटलैहड़ विस के सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षताऊना/सुशील पंडित :उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 30 जनवरी को ज़िला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री नये बस अड्डे के समीप निर्मित होने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखेंगे। उसके उपरांत झलेड़ा और रैंसरी गांवों के लिए अलग-अलग से निर्मित दोनों जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात् बसाल में जलशक्ति उप-मण्डल का लोकार्पण करने के उपरांत प्रातः 11 बजे से कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। -
पंजाब : भारतीय किसान यूनियन चढूनी हुई दो फाड़, देखें वीडियो
लुधियाना : आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी दो फाड़ हो गई है। आज लुधियाना में भारतीय किसान मजदूर यूनियन का ऐलान किया गया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सूबा प्रधान दिलबाग सिंह और मनजीत सिंह चढूनी ग्रुप से अलग हो गए है।आज दाना मंडी में आयोजित सभा दौरान भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुद्दों पर कार्य न होने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। प्रधान गुरनाम चढूनी उनकी बात नहीं सुनते थे जिस कारण आज पंजाब में एक अलग यूनियन बनानी पड़ी।
मनजीत सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई केन्द्र सरकार के खिलाफ है। अब संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान मजदूर यूनियन 13 फरवरी को दिल्ली बार्डर पर धरना देने जा रहे है। मजदूरों की मुख्य मांगें नरेगा के 200 दिन किए जाए। पंजाब में आटा-दाल स्कीम के तहत गरीबों के बहुत अधिक कार्ड को हटाया गया था। किसान आंदोलन में सरकार ने जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया। आज किसान मजदूर यूनियन की 31 सदस्यों की कमेटी बनी है जो मजदूरों और किसानों के हक में काम करेगी। हरियाणा और पंजाब के किसान आज एक हो चुके है।
-
पंजाब : बजरी से भरा टिप्पर पलटा, देखें वीडियो
नंगल : नंगल से हिमाचल प्रदेश तक ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है, जो बनकर तैयार है, लेकिन इसे अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है और यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने के लिए कहा गया है।
लेकिन पिछले दिनों शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया था लेकिन काम अभी भी अधूरा था जिसके कारण कई बार फ्लाईओवर को बंद करना पड़ा या एक तरफ का रास्ता खोलना पड़ा जिसके कारण इस फ्लाईओवर पर कई दुर्घटनाएं देखने को मिलीं।
बजरी से भरा टिप्पर पलटने का मामला सामने आया है। बता दें कि एनएफएल चौक पर बंद की गई एक साइड को खोला जाना चाहिए। क्योंकि वाहन चालकों को नंगल डैम की ओर घूमना पड़ता है। जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। आज सुबह उस स्थान पर बजरी से भरा एक टिप्पर पलट गया, हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
हालांकि मौके पर प्रशासन के साथ नंगल पहुंचे नंगल विकास मोर्चा के एडवोकेट निशान गुप्ता और उनकी टीम ने रास्ता खुलवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ जो एक तरफ का रास्ता बंद है उसे भी छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ताकि यातायात सुचारू रहे।
-
पंजाब : लुटेरों ने लूट की नियत से धारदार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो
भिखीविंड : पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में चोरी और लूट की वारदातेें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। दिनदहाड़े लुटेरों द्वारा की जा रही लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। ऐसा ही एक मामला भिखीविंड से सामने आया है।
जहां पीड़ित आशु ने बताया कि 2 लुटेरों ने उसका मोबाइल और पर्स लूटने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित ने आशु ने भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने आशु पर दातर से हमला कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
-
जालंधर: पुलिस ने मोटसाइकिल, मोबाइल व हथियारों सहित 4 को किया गिरफ्तार
जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जबरन वसूली करने वालों का एक गिरोह सक्रिय है जो दात्र का उपयोग करके लोगों से कीमती सामान छीन रहा है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह चोरी का माल किसी और को बेच देता था। पुलिस ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निर्धारित क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप करीब 40 क्वार्टरों के पास से संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस ने बताया कि गौरव उर्फ गोरी पुत्र केवल कृष्ण निवासी पाल अस्पताल आवा मोहल्ला, प्रताप बाग जालंधर, राज कुमार उर्फ नागराज पुत्र अंबिका पार्षद निवासी गांव नवागढ़ी पी.एस. दरगाह शरीफ जिला बहिराच उत्तर प्रदेश हाल नजदीक सीटी रेलवे स्टेशन जालंधर, कुंवर बहादुर उर्फ सोनू पुत्र बोध बहादुर निवासी संतोषी नगर नजदीक राजू करियाना स्टोर जालंधर और रोहित अरोड़ा पुत्र राम शरण दास निवासी मंडी रोड नजदीक बारदाना बाजार जालंधर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना नवीं बारादरी में एफआईआर नंबर 13 दिनांक 27-01-2024 के तहत 379बी(2), 379,411 आईपीसी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के पास से विभिन्न ब्रांडों के चोरी के 10 मोबाइल फोन, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल सीटी-100 और एक दात्र बरामद किया है। उन्होंने कहा कि गौरव, कुंवर बहादुर और रोहित अरोड़ा का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन राज कुमार के खिलाफ लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में 5 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें कड़ी सजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।