Blog

  • पंजाब : लुटेरों ने कार को बनाया निशाना, लाखों की नगदी ले हुए फरार, देखें CCTV

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे दिन दिहाड़े चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है।ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां लुटेरों ने रामपुरा में सुबह साढे ग्यारह बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार 2 युवक स्थानीय सब्जी मंडी में आढ़ती की कार में रखा नगदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। आढ़ती ने बताया कि बैग में करीब डेढ लाख रुपये की नगदी थी। मामले की सूचना मिलते ही थाना सिटी रामपुरा की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि कहा कि आरोपितों को जल्द ही काबू कर लिया जाऐगा। नरेश चावला ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब वे अपने बेटे रौकी चावला के साथ घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

    उन्होंने अपना नगदी वाला बैग अपनी दुकान के बाहर खङी कार में रखा था। इस दौरान एक फोन काल सुनने के लिए वह अपनी कार से बाहर आए तो पलक झपकते ही एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक कार से नगदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। नरेश चावला तथा उनके बेटे रौकी चावला ने बताया कि बैग में करीब डेढ लाख रुपये की नगदी थी। चावला तथा मंडी में मौजूद आढ़तियों द्वारा इसकी सूचना तुरंत थाना सिटी रामपुरा में दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा सब्जी मंडी तथा उसके बाहर स्थित सङक के किनारे बनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

  • राम जानकी मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    कानपुर :  राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मंदिर की देखरेख करने वाले भाजपा नेता और ट्रस्टी को भी हत्या करने की चेतावनी मिली है। एक पोस्टर मंदिर पर चस्पा किया गया है। कुछ पोस्टर मंदिर की दीवार पर लगे थे, कुछ जमीन पर बिखरे हुए थे। एलआईयू और पुलिस टीम ने ये पोस्टर अपने कब्जे में लिए हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। बता दें कि यह मंदिर मेस्टन रोड पर है। राधा कृष्ण बीच वाला मंदिर में रविवार सुबह एक पोस्टर चस्पा मिला था। इसमें मंदिर के ट्रस्टी रोहित साहू को धमकी दी गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर पर बड़ा आयोजन किया गया था। रोहित ने डीजे लगवाने के साथ ही मंदिर की साज-सज्जा और बड़े स्तर पर पूजा पाठ कराया था। धमकी का पोस्टर सामने आने की सूचना मिलते ही रविवार सुबह डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह और कोतवाली थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की। रोहित साहू ने तहरीर दी। पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मंदिर को बम से उड़ाने और भाजपा नेता को हत्या की धमकी देने रिपोर्ट दर्ज की है। ‘रोहित साहू बेटा अब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका है।

    हमारी बाबरी मस्जिद को तोड़कर जो तुम लोगों ने मंदिर बनाया, हम लोगों के दिल को दुखा रहे हो, जश्न मना रहे हो। आज तक इस मंदिर में कभी इतनी बड़ी पूजा नहीं हुई है। हम लोगों को जलाने के लिए पूजा आरती जो सब तुम कर रहे हो न। भाजपा सरकार की वजह से बचे हुए थे, लेकिन अब हम लोग और बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे मुसलमान भाइयों के दिलों को ठेस पहुंची है, इसका बदला हम जरूर लेंगे।मुस्लिम एरिया से गुजर कर जाता है तू अब देख तेरे साथ क्या करते हैं। तू अभी जानता नहीं है, हम लोगों को बहुत पूजा और आरती करने का शौक है, तेरा निकलना घर से दूभर कर देंगे। हम लोगों ने बहुत बड़े-बड़े कांड किए हैं। तू इस दुनिया में नहीं रहेगा तो पूजा क्या करेगा। देख तेरी ऐसी सेटिंग लगाता हूं कि तू सीधा ऊपर जाएगा। मेरे पास गोलियां और कट्‌टों की कमी नहीं है। न बम की कमी है। तुझे क्या तेरे पूरे खानदान को मिटाकर रख देंगे।

    पटाखे छुटा रहे हो खुशियां मना रहे हो, हम लोगों को जला रहे हो। जोर-जोर से स्पीकर बजा रहे हो हमारे मस्जिदों में अजान हो रही है और तुम भजन बजा रहे हो। अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। तू बेटा बच के रहना तुझे तो नहीं छोड़ेंगे। बहुत बड़ा मंदिर का ट्रस्टी बना है न। तेरा मंदिर रहेगा न तू रहेगा। पूरा मंदिर बम से उड़ा दूंगा।’ डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि ये मंदिर जहां पर मौजूद है, वहां पर मिश्रित आबादी रहती है। एक तरफ हिन्दू और दूसरी तरफ दूसरे समुदाय के लोग हैं। इसी इलाके से कई बार दंगा-फसाद हो चुका है। इसे देखते हुए पुलिस और एलआईयू पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। सीसीटीवी से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। दोनों समुदाय के लोगों के साथ जल्द ही एक बैठक करके सद्भावना की अपील की जाएगी।

  • पलटी बाजी.. दुनिया का सबसे अमीर शख्स बनकर, एलन मस्क का ताज छिना

    नई दिल्लीः दिग्गज अरबपतियों की दौलत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस बीच फ्रांसीसी अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान का ताज अपने नाम कर लिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, उन्होंने नेटवर्थ में आए तगड़े उछाल के चलते एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। संपत्ति की बात करें तो बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ एक झटके में बढ़कर 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है।

    फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इनकी संपत्ति में एक झटके में 18.6 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। इस उछाल के साथ वे एलन मस्क से आगे निकल गए हैं। मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में जारी भारी गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ कम होकर 204.7 अरब डॉलर है। यानी दोनों अरबपतियों के बीच 2.9 अरब डॉलर का फासला हो गया है।

    इस साल 2024 की शुरुआत से अब तक अगर कमाई की बात करें, तो फ्रांस के 74 वर्षीय अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 7.25 अरब डॉलर की कमाई की है, जबकि दूसरी ओर 52 वर्षीय एलन मस्क को घाटा हुआ है। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 30.5 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। इससे पहले भी बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर इंसान रह चुके हैं।

    दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपति और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 104.4 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वे दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं, जबकि एशिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। वहीं दूसरे भारतीय अरबपति गौतम अडानी 91.6 अरब डॉलर के साथ 14वें नंबर पर हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਦੋ ਪਹਿਆ 3 ਵਾਹਨ ਸਮੇਤ 2 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ 2 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਹਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਨਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 15 ਪੇਟੀਆਂ ਯਾਨੀ 180 ਬੋਤਲਾਂ ਠੇਕੇ ਦੀ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਵੀ ਇੱਕ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਗਗਨਦੀਪ ਉਰਫ ਸੋਨੂ ਮਹਾਜਨ ਵਾਸੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਚਿੱਟੇ ਰੰਗ ਦੀ ਸਵਿਫਟ ਡਿਜ਼ਾਇਰ ਕਾਰ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਵਿੱਚ ਪੁਰਾਣਾ ਸਾਲਾ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਇਹ ਪੇਟੀਆਂ ਭਰ ਕੇ ਲਿਆ ਰਿਹਾ ਸੀ । ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਢਲੀ ਪੁੱਛ ਗਿਛ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਉਸ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਲੈ ਕੇ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਐਸ ਐਚ ਓ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਗਗਨਦੀਪ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਲੁੱਟਖੋ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਹਨ। ਜਦਕਿ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਨਾ ਦੋਰਾਂਗਲਾ ਵਿੱਚ ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਅਧੀਨ ਵੀ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ।

    ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸਡੀ ਕਾਲਜ ਨੇੜੇ ਨਾਕਾ ਲਗਾ ਕੇ ਪਿੰਡ ਮੁਸਤਫਾ ਜੱਟਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸਲਾਤੀਅਨ ਮਸੀਹ ਉਰਫ ਬੂਟਾ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਹੀਰੋ ਹਾੰਡਾ ਸਪਲੈਂਡਰ ਪਰੋ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਦੇ ਕੋਈ ਕਾਗਜਾਤ ਉਹ ਨਹੀਂ ਦਿਖਾ ਸਕਿਆ। ਪੁੱਛਗਿਛ ਕਰਨ ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਤੇ 2 ਹੋਰ ਐਕਟਿਵਾ ਸਕੂਟਰੀਆਂ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਐਸਐਚਓ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਚੋਰੀ ਦੇ ਕਈ ਮੁਕਦਮੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਅਦਾਲਤ ਪਾਸੋਂ ਰਿਮਾਂਡ ਲੈ ਕੇ ਹੋਰ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਵੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।

  • पंजाब: रंगरेटा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : समाज सेवक के रूप से जाने जाते डा. गुरिंदर सिंह रंगरेटा पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने और मां-बहन की गालियां पोस्ट करने के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस ने डा. रंगरेटा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीपी.सुखविंदर सिंह ने कहा कि उसने कुछ समय पहले फेसबुक पर कोई पोस्ट शेयर की थी। उस पोस्ट पर डा. गुरिंदर सिंह रंगरेटा ने कमेंट करके उस पर अभद्र टिप्पणियां की।

    पीपी सुखविंदर ने कहा कि उस पोस्ट पर उसने मां-बहन की गालियां निकाली। बीते दिन लुधियाना पुलिस कमिश्नर से सुखविंदर सिंह ने मुलाकात की थी। उसने उन्हें वह पोस्टें भी दिखाई जिसमें रंगरेटा ने उसे गालियां दी थी। सुखविंदर ने कहा कि उसने भाना सिद्धू के हक में पोस्ट की थी। जिसके बाद डा. रंगरेटा ने गालियां देकर कमेंट किया।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना शिमलापुरी के पुलिस प्रमुख दविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रंगरेटा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC धारा 354,294,509,506 IPC,67, 67-A के तहत मामला दर्ज किया है। रंगरेटा को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पुलिसकर्मी के 2 साल के बेटे पर 5 कुत्तों ने किया हमला

    उत्तर प्रदेश: बाराबंकी जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी के दो साल के बच्चे को पांच खुंखार कुत्ते घसीटकर ले गए. फिरे उसे काफी देर तक नोंचते-काटते रहे. जब मासूम की चीख-पुकार उसके पिता और अन्य पुलिसकर्मियों ने सुनी, तब जाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया गया. उन लोगों ने फिर घायल मासूम को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. 

    जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी के दिन गौरव तिवारी अपने दो साल के बेटे अथर्व को गणतंत्र दिवस समारोह दिखाने के लिए आए थे. इसी दौरान वह अपने बच्चे के साथ थाने पहुंचे और अंदर किसी काम से चले गए. तभी अथर्व खेलता हुआ थाने के बाहर आ गया और पांच खूंखार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद से पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार काफी डरे हुए हैं. क्योंकि यहां काफी बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते रहते हैं और आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं.

  • डाॅक्टर ने हवाई यात्रा में Apple Watch से बचाई जान!

    नई दिल्लीः दुनिया की सबसे पहले नं पर आने वाली कंपनी Apple के प्रोडक्ट में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं, जो बहुत से यूजर्स के लिए काफी उपयोगी भी साबित हुए हैं। यहां तक कि Apple के iPhone और Apple watch ने कई बार लोगों की जान तक बचाई है। जान बचाने का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें डॉक्टर ने इमरजेंसी के दौरान महिला का इलाज करने के लिए Apple Watch की मदद ली।

    दरअसल, लेटेस्ट मामला जनवरी का है, जब एक महिला ब्रिटेन से इटली जा रही थी। जब प्लेन हजारों फीट की ऊंचाई पर था, तब एक महिला की तबियत बिगड़ गई। महिला की हालत इतनी खराब हो गई कि प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। इस दौरान महिला को एक डॉक्टर की जरूरत थी।

    इस दौरान महिला को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने महिला की मदद करने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ता देख, उन्होंने लोगों से मदद मांगी। लोगों से पूंछा कि क्या यहां डॉक्टर है? 

    फ्लाइट में एक डॉक्टर मौजूद थे, जिनका नाम डॉक्टर रियाज है। वह महिला की मदद के लिए आगे आए।  महिला का ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैक करने के लिए उन्होंने Apple Watch का इस्तेमाल किया, जिसमें ब्लड ऑक्सीजन को मॉनिटर करने का फीचर शामिल है। इसके अलावा Apple Watch ने महिला की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी डिटेल्स शेयर की है। महिला को पहले हार्ट से संबंधित प्रोब्लम थीं।

    महिला का जब ऑक्सिजन लेवल डाउन होने लगा, उसके बाद डॉक्टर ने फ्लाइट स्टाफ से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने को कहा, जो फ्लाइट में था। इसके बाद फ्लाइट जब तक लैंड नहीं हुई, तब तक महिला के ऑक्सीजन लेवल को कंट्रोल रखा। तबियत खराब होने के करीब 1 घंटे बाद फ्लाइट लैंड हुई। इसके बाद महिला को अस्पताल भेजा गया।

  • पंजाब : बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 घायल

    पंजाब : बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 घायल

    अमृतसर : थाना कम्बो में बस और कार की टक्कर का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना कम्बो में बच्चों को स्कूल छोड़ते वक्त हुए हादसे में पिता की मौत हो गई । मृतक की पहचान हरदीप सिंह (27) के तौर पर हुई है। मृतक हरदीप सिंह के पिता मलूक सिंह निवासी बल खुर्द ने बताया की उसका छोटा बेटा हरदीप सिंह रोज की तरह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही हरदीप सिंह बच्चों को लेकर कार में घर से निकला तो उसके पीछे वह खुद भी बाइक लेकर किसी काम से जा रहे थे।

    थोड़ी दूर जाकर अमृतसर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बस जिसने हॉर्न भी नही दिया और सीधा आकार उसके बेटे की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार उसके बेटे हरदीप सिंह, उसके पौत्र निरवैर सिंह और जसकरण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हरदीप सिंह को मृतक घोषित कर दिया और बच्चों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर, आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्ली: नोयडा में 23 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदे से लटकी मिली है सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक महिला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली है वह अपने पति के साथ रहती थी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र में महिला के रिश्तेदारों को भी इस मामले में सूचना दे दी गई है इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिवार की शिकायत के आधार पर की जाएगी

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौ’त, पुलिस कर्मी सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : ढोलेवाल पुल पर रात 3 बजे भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पुल पर एक राहगीर से कुछ लुटेरों ने स्नैचिंग की। रास्ते से वेन्यू गाड़ी से गुजर रहे व्यक्ति ने लुटेरों को देखकर तुरंत नजदीकी पुलिस चौंकी को सूचित किया। मौके पर वह ASI को साथ ले जाकर लुटेरों को पकड़वाने और मौके दिखाने के लिए ढोलेवाल पुल पर पहुंचा तो अचानक से बस स्टैंड की तरफ से तेज रफ्तार एंडेवर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी इतनी तेज-रफ्तार से थी कि पहले वह डिवाइडर से टकराई स्टीयरिंग का संतुलन बिगड़ जाने के बाद गाड़ी वेन्यू से टकराई। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में ASI सहित एक अन्य व्यक्ति के चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    मृतक की पहचान हरदीप सिंह विक्की निवासी शेरपुर के तौर पर हुई है। शहर में कूरियर कारोबारी है। रात को वह अपने साथी राहुल के साथ काम निपटा कर घर वापस जा रहा था। इस दौरान ढोलेवाल पुल पर कुछ बदमाश एक राहगीर को लूट रहे थे। हरदीप राहगीर की मदद करने के लिए जनक पुरी चौकी गया। ASI जसबीर सिंह को अपनी गाड़ी में बैठा कर वारदात का मौका दिखाने आया। अचानक से तेज-रफ्तार एंडेवर कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हरदीप की दोनों टांगें टूट गई। इंटरनल ब्लीडिंग होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि ASI जसबीर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। हरदीप के साथी राहुल की भी दोनों टांगें टूट गई है। राहुल को अस्पताल में दाखिल करवाया है।

     मृतक हरदीप की बहन जसप्रीत कौर ने कहा कि उसके भाई के पास DTDC कूरियर की एजेंसी है। ज्यादातर रात के समय वह गाड़ियों को लोढ़ करवाता है। काम निपटा कर उसका भाई घर वापस आ रहा था। किसी राहगीर की मदद करने के लिए पुलिस कर्मचारी को मौका दिखाने लेकर गया था। एंडेवर कार चालक ने इतनी बुरी तरह से टक्कर मारी कि उसकी भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एंडेवर कार चालक मौके से फरार हो गया। जिस कारण चालक ने हरदीप की गाड़ी को टक्कर मारी है उन्हें शक है कि वह शराब के नशे में हो सकता है। थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन पड़ती चौकी जनकपुरी के इंचार्ज कपिल ने कहा परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कर्मी की हालत थोड़ी स्थिर है। जिस व्यक्ति से स्नैचिंग हो रही थी उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई। मामले की जांच जारी है।