पंजाब: रंगरेटा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियाना : समाज सेवक के रूप से जाने जाते डा. गुरिंदर सिंह रंगरेटा पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने और मां-बहन की गालियां पोस्ट करने के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस ने डा. रंगरेटा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीपी.सुखविंदर सिंह ने कहा कि उसने कुछ समय पहले फेसबुक पर कोई पोस्ट शेयर की थी। उस पोस्ट पर डा. गुरिंदर सिंह रंगरेटा ने कमेंट करके उस पर अभद्र टिप्पणियां की।

पीपी सुखविंदर ने कहा कि उस पोस्ट पर उसने मां-बहन की गालियां निकाली। बीते दिन लुधियाना पुलिस कमिश्नर से सुखविंदर सिंह ने मुलाकात की थी। उसने उन्हें वह पोस्टें भी दिखाई जिसमें रंगरेटा ने उसे गालियां दी थी। सुखविंदर ने कहा कि उसने भाना सिद्धू के हक में पोस्ट की थी। जिसके बाद डा. रंगरेटा ने गालियां देकर कमेंट किया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना शिमलापुरी के पुलिस प्रमुख दविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रंगरेटा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC धारा 354,294,509,506 IPC,67, 67-A के तहत मामला दर्ज किया है। रंगरेटा को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *