संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: नोयडा में 23 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदे से लटकी मिली है सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक महिला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली है वह अपने पति के साथ रहती थी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र में महिला के रिश्तेदारों को भी इस मामले में सूचना दे दी गई है इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिवार की शिकायत के आधार पर की जाएगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *