Blog

  • क्रिकेटर Shoaib Malik की बढ़ी मुश्किलें, रद्द हुआ Contract

    नई दिल्लीः पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। शोएब ने जब से सानिया मिर्जा को छोड़ तीसरी शादी की है, इसके बाद से ही शोएब के साथ कुछ ना कुछ बुरा ही हो रहा है। इससे ऐसा लगता है कि सानिया मिर्जा शोएब के लिए लक्की थीं, लेकिन उन्होंने दूसरी शादी कर ली, इसके कारण से पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए बुरा दौर शुरू हो गया है। हाल ही में शोएब ने गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में 3 नो बॉल डाली थी, अब शोएब मलिक मैच फिक्सिंग के संदेह के घेरे में हैं।

    पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक के बाद एक मुसीबत की गाज गिर रही है। शोएब मलिक ने बीपीएल में गेंदबाजी कराते हुए एक ही ओवर में 3 नो बॉल डाली थी। इसके कारण से खिलाड़ी संदेह के घेरे में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रेंचाइजी का मानना है कि कोई खिलाड़ी एक ही ओवर में 3-3 नो बॉल कैसे डाल सकता है। इस कारण से उनका कॉन्ट्रैक्ट बीबीएल से रद्द कर दिया गया है। हालांकि अभी तक यह बात साबित नहीं हुई है कि शोएब ने जानबूझकर 3-3 नो बॉल डाली या फिर यह एक गलती थी, लेकिन वह संदेह के घेरे में जरूर आ गए हैं।

    संदेह होने के कारण खिलाड़ी का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। अब हो सकता है कि खिलाड़ी को जांच से भी गुजरना पड़े। बता दें कि शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों खिलाड़ियों की शादी भारतीय फैंस को भी नहीं भा रही थी और फैंस इसकी खूब आलोचना भी करने लगे थे। शुरू से ही दोनों खिलाड़ी काफी अलग-थलग रहने लगे थे। फैंस को इस बात का आभास हो गया था कि दोनों के बीच कभी भी तलाक हो सकता है, आखिरकार शोएब ने दूसरी शादी कर ली है। शोएब ने एक मॉडल से शादी की है।

  • LPG सिलेंडर में विस्फोट, कई मकान टूटे, 4 गंभीर घायल

    आगरा : कांशीराम आवास कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया। यहां शुक्रवार को मकान में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि जद में आए 4 मकान टूट गए।  कई मकानों में दरारें आ गईं। हादसा में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पूरी घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में कांशीराम आवास है। यहां पर ई-ब्लॉक में मकान नंबर 16/31 में दिलीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं।

    जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त घर में दिलीप की पत्नी विमला देवी, बेटी स्नेहा, प्रियंका और मुकेश मौजूद थे।​​​​​​ पड़ोसी लखन ने बताया कि सुबह 10 बजे वो घर में थे। अचानक तेज धमाका हुआ। उनके मकान की दीवार हिल गई, तभी उन्हें लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी। बाहर आए तो देखा आस-पास के मकान टूट गए थे, मलबा बिखरा पड़ा था।  

    पुलिस ने बताया कि दिलीप के घर में 3 सिलेंडर रखे थे। छोटे सिलेंडर में धमाका हुआ है। 2 सिलेंडर सही मिले है। सभी घायलों को उपचार के भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों करीब 40% तक झुलस गए। हादसे में 4 मकान की छत और बाउंड्री टूट गई है। पड़ोसियों का कहना था कि मकान में दो बडे़ सिलेंडर सुरक्षित हैं। छोटे सिलेंडर से इतना तेज धमाका नहीं हो सकता। ध

  • पंजाबः श्मशानघाट में मिली नौजवान की ला+श, देखें वीडियो

    बटालाः हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेश दोरंगा के गांव सेखा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्मशानघाट में आज सुबह नौजवान का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव का एक किसान श्मशानघाट के पास अपने खेतों में गया तो उसने श्मशान घाट में एक युवक का शव देखा। जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत सेखा गांव के सरपंच को दी। वहीं मौके पर पहुंचे सरपंच ने पुलिस स्टेशन दोरंगला को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस को युवक की जेब में आधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे मृतक की पहचान 40 वर्षीय कश्मीर मसीह पुत्र बावा मसीह निवासी कलासपुर थाना धारीवाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में रखवा दिया है। इस मौके पर एएसआई भूपिंदर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। उन्होने कहा कि मृतक नौजवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी जांच के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • पंजाब : महिला जज पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसर : एडिशनल सेशन जज पर सुबह के समय अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना के बाद जज ने शोर मचाया और हमलावर के साथ उलझ गई। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जज की शिकायत पर पहले मेडिकल करवाया और फिर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।एडिशनल सेशन जज की पहचान मोनिका शर्मा के तौर पर हुई है। सुबह तकरीबन 5 बजे रणजीत एवेन्यू एरिया के पार्क में सैर कर रही थीं। इसी दौरान एक हमलावर पीछे से आया और गला दबा दिया।

    जज मोनिका शर्मा की ओर से इसका विरोध किया गया। जज मोनिका शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी कि विरोध कर उन्होंने खुद को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने शोर भी मचाया, जिसके बाद संदिग्ध मौके से भाग गया।  शिकायत में जज ने जानकारी दी कि घने कोहरे के कारण वह हमलावर का चेहरा नहीं देख सकीं। जब तक उन्होंने अपने आप को संभाला, हमलावर वहां से भाग चुका था। जिस कारण हमलावर की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः बाइक सवारों ने ईंटों से किया कार पर हमला, एक लाख रुपए लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

    पठानकोट/अनमोलः शहर में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले में सरेआम गुंडागर्दी की घटना देखने मिली। जहां मामूली बात को लेकर 3 बाइक सवारों ने गुस्से में आकर कार के सारे शीशे ईंट मारकर तोड़ दिए। इस दौरान कार मालिक ने आरोप लगाया है कि हमलावर गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये निकलाकर ले गए है। कार मालिक ने आरोप लगाए है कि उसके साथ भी बाइक सवारों ने मारपीट की। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार युवक ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ रहे है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित समीर मट्टू ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से सैली रोड पर अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनकी एक बुलेट सवार 3 युवकों से किसी उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने समीर पर हमला करना शुरू कर दिया। समीर ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के ईंट से हमला कर सारे शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं एसएचओ मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

  • मिड-डे मील खाने के बाद 30 से ज्यादा बच्चे बीमार

    रीवा : प्राथमिक पाठशाला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार हो गए। मिड-डे मील खाने के बाद 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। मामला जिले के सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री​​​​​​ का है। यहां प्राथमिक पाठशाला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बच्चों को मिड-डे मील में पूड़ी-सब्जी दिए गए थे। बता दें कि बच्चों को पूड़ी-सब्जी दिए गए थे। सभी बच्चों ने खाना खाया। 

    खाना खाने के बाद से बच्चों की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सिरमौर ले जाया गया है।

  • जालंधरः आप सासंद सुशील रिंकू ने किया इस चौंक का उदघाटन, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू ने आज मसंद चौंक का उदघाटन किया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मालीराम ज्वैलर के मालिक साहिल ने गोद लिया था। उन्होंने बताया कि इस चौंक का उनके द्वारा बखूबी तरीके से रख-रखाव किया गया। उन्होंने कहा कि आज से शुभ अवसर पर उन्होंने इस चौंक की खूबसूरती के साथ सजाया।

    सासंद रिंकू ने कहा कि वह चाहते है कि इसी तरह शहर के हर चौंक की रख-रखाव की जानी चाहिए ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने मालीराम ज्वैलर के मालिक का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में जिन-जिन लोगों ने चौंक को गोद लिया है, उनसे उन्होंने मीडिया के जरिए अपील की है कि वह भी इसी पैटर्न के जरिए चौंक का रख-रखाव करें। इस दौरान शहरवासियों की ओर से अच्छा मैसेज लोगों को जा सके।

  • वीजा न लगने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक ने उठाया खौफनाक कदम

    नई दिल्ली : भिवानी में तैनात जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।  बताया जा रहा है कि 18 लाख रुपये देने के बावजूद बेटी का कनाडा का वीजा नहीं लगने से वे काफी परेशान थे। महम के वार्ड चार, हाल में पांच वार्ड में रहने वाली अनीता ने शिकायत में बताया कि उसका एक बेटा व एक बेटी है। बेटी शादीशुदा है, जो पढ़ाई के लिए उसके पास ही रह रही है। बेटा 12वीं में पढ़ता है। शिकायतकर्ता का पति संजय कुमार जनस्वास्थ्य विभाग भिवानी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह बेटी हिना का कनाडा जाने का वीजा लगवाना चाहते थे।

    इसके लिए पति ने 19 जुलाई 2023 में सतीश राठी नाम के व्यक्ति के कहने पर आरडी कंसल्टेंट के बैंक खाते में 16 लाख रुपये, 20 जुलाई को 70 हजार और हिना ने 1 लाख 30 हजार रुपये डलवाए थे। सतीश राठी और आरडी ग्रुप कंसल्टेंट ने न तो उनकी बेटी का वीजा लगवाया और न ही रुपये लौटाए। बेटी व पति दिसंबर 2023 में चंडीगढ़ भी गए। इसके बावजूद काम नहीं हुआ। बुधवार को उनके पति ने इन्हीं कारणों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।  पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • डंपर के नीचे आया मासूम, मौ’त

    नई दिल्ली : छिंदवाड़ा के रावनवाड़ा में डंपर के नीचे आने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने नाना के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। डंपर ड्राइवर के ओवरटेक करने से स्कूटी अनबैलेंस होकर गिर पड़ी। बच्चे के ऊपर से डंपर के पिछले टायर चढ़ गए। घटना गुरुवार शाम 4.15 बजे की है। दीघावानी निवासी पप्पू डेहरिया का बेटा दिव्यांश, नाना दामोदर उर्फ दुलीचंद डेरहिया के साथ घर दीघावानी जा रहा था। रावनवाड़ा में डंपर (एपी 09 एच एच 3598) स्कूटी को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ा। साइड से कट लगने पर नाना ने स्कूटी से बैलेंस खो दिया।

    दोनों गिर पड़े। इतने में डंपर के पिछले टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने डंपर ड्राइवर को रोक लिया। कुछ लोगों ने चक्काजाम कर दिया। एसडीएम, एसडीओपी मौके पर पहुंचे। समझाकर मामला शांत कराया। जिले के शिवपुरी थाना प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि डंपर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से , एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    मंदसौर : शुक्रवार सुबह एक मकान में LPG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल है। हादसा शहर के संजीत नाका के पास राजीव कॉलोनी में हुआ। यहां रहने वाली पुष्पा बाई ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे का बर्नर ऑन किया, तभी धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग का गोला उठा। इससे पुष्पा बुरी तरह झुलस गई। उसका पति राजेश पोरवाल भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पुष्पा को मृत घोषित कर दिया गया और राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

    थाने के टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया धमाके से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में पति राजेश पोरवाल और पत्नी पुष्पाबाई दब गई थीं। पुलिस ने मलबा हटाकर दोनों को अस्पताल भेजा। रास्ते में पुष्पाबाई की मौत हो गई। राजेश की हालत गंभीर है, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक पड़ताल में गैस टंकी फटने से हादसा होना पाया गया है। पुलिस के अनुसार राजेश पोरवाल टी स्टॉल चलाता है। पुष्पा गृहिणी थी। परिवार में राजेश का छोटा भाई और मां भी हैं। राजेश की मां ने पुलिस को बताया कि वह बाहर दूध लेने गई थी। बड़ा बेटा राजेश घर के अंदर सो रहा था। छोटा बेटा मॉर्निंग वॉक पर निकल गया था। बहू पुष्पा ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे पर पानी रखा। जैसे ही बर्नर ऑन किया, धमाका हो गया।