Blog

  • जालंधरः मनीष करियाना स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना सदर चौकी फ़तेहपुर के अधीन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रतापपुरा गेट स्थित मनीष करियाना स्टोर में भयानक आग लगने की सूचना मिली है। दुकान के मालिक मनीष ने बताया कि यहां पहले भी 2 से 3 बार चोरी हो चुकी है, जिसकी सूचना समय-समय पर पुलिस को दी गई। 

    उन्होंने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की छत गिर गई और लोहे के गार्डर दोहरे हो गये। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला। इस हादसे में 12 से 15 लाख के नुकसान होने की सूचना है। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

  • पंजाबः मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, दुर्लभ बीमारी की मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

    अमृतसरः सरकारी मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने इतिहास रचा दिया। दरअसल, ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम से ग्रस्त विश्व की 24वीं मरीज रिपोर्ट हुई है। पंजाब में पहली बार महिला मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। विश्व भर में अब तक इस बीमारी से ग्रस्त केवल 23 मरीज रिपोर्ट हुए हैं, 24वीं मरीज अमृतसर से संबंधित है और अमृतसर में उसे उपचार मिला है। खास बात यह है कि यह रोग महिलाओं को ही होता है और अमृतसर में भी 48 वर्षीय महिला इससे पीड़ित पाई गई। महिला का उपचार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत निश्शुल्क हुआ है। मेडिकल कॉलेज स्थित हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर डा. परमिंदर सिंह मंगेड़ा व उनकी टीम ने तीन घंटे की सर्जरी के बाद महिला की जान बचाई। डा. परमिंदर सिंह के अनुसार ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम का शिकार करोड़ों में एक महिला होती है।

    बलविंदर कौर नामक यह महिला जब मेडिकल कॉलेज से संबंधित गुरुनानक देव अस्पताल में आई थी तब उसे सांस लेने में तकलीफ थी। वह निमोनिया से भी पीड़ित थी। धड़कनें तेज हो रही थीं। मेडिसिन विभाग के डाक्टरों ने उपचार शुरू किया, पर मर्ज समझ नहीं आया। ऐसे में उसे हृदय रोग विभाग में स्थानांतरित किया गया। यहां ईको कार्डियोग्राफी जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला एएसडी (एंट्रल सेप्टल डिफेक्ट) व माइक्रोमैक्स माइट्रल सिनोनिम्स रोग से ग्रस्त है। उसके हृदय में जन्म से छेद था। डॉ. मंगेड़ा के अनुसार ये दोनों बीमारियां इस बात का प्रमाण थीं कि महिला ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम का शिकार है।

    डा. मंगेड़ा ने इस बीमारी पर शोध कर रहे देश विदेश के डाक्टरों के शोध पत्र पढ़े थे। इन शोध पत्रों एवं अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ महिला का आपरेशन शुरू किया। आपरेशन में परकोटेनियस तकनीक का प्रयोग किया गया। पैर के रास्ते से एंजियोग्राफी की गई। इसके बाद डॉक्टर हृदय की माइट्रल वाल्व तक पहुंचे। इसे बैलून से खोलकर हृदय का छेद डिवाइस से बंद किया गया। आपरेशन की प्रक्रिया तीन घंटे तक चली। डा. परमिंदर ने दावा कि कि पंजाब में यह पहला केस है और पहली ही बार यह सर्जरी की गई है। डा. मंगेड़ा के अनुसार यह बीमारी जन्मजात होती है। उदाहरण के तौर पर जब दिल में छेद होता है तो माइट्रल वाल्व सिकुड़ जाता है।

    उपचार न करवाने पर यह ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम तक पहुंच जाता हैं। इसमें हृदय काम करना बहुत कम कर देता है। निजी अस्पतालों में इस आपरेशन पर साढ़े तीन से चार लाख का खर्च आता है, पर इस महिला का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निश्शुल्क हुआ है। इससे पूर्व महिला ने पीजीआइ चंडीगढ़ के चार बार चक्कर लगाए। वहां के डाक्टरों ने चार वर्ष बाद का समय दिया था। डा. परमिंदर के अनुसार ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम यह दुनिया का 24वां मामला है। 1916 इस सिंड्रोम से पीड़ित मरीज को फ्रांस ल्यूटम बाकर नामक वैज्ञानिक ने डायग्नोस किया था। उन्हीं के नाम पर इस सिंड्रोम का नाम ल्यूटेम्बेचर रखा गया है। तब इस बीमारी का उपचार नहीं था, लिहाजा मरीज की मौत हो गई। 1992 में यूके के डॉक्टर रियूज ने पहली बार इस रोग का शिकार मरीज का सफल ऑपरेशन किया था।

  • पंजाबः नामदेव में बदमाशों ने घर ईंट-पत्थर से किया हमला, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः नामदेव कालोनी से बड़ी खबस सामने आई है। जहां देर रात कुछ बदमाशों ने एक घर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान हमलावारों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की है। हादसे में कुछ 5 लोग घायल हो गए।जानकारी देते हुए घायल सागर ने कहा कि वह बाबा नामदेव कालोनी में रहता है। वह काम से वापस आया था। ट्राली से वह शटरिंग का माल उतार रहा था। हमलावरों ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा।

    परिवार के सदस्यों ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी धक्के देकर घर में कैद कर दिया। कुल 5 से 7 लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक आंख फूट गई तो दूसरे की टांग पर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर इलाके में चिट्‌टा बेचते हैं। उन्हें कई बार कहा है कि वह घर के नजदीक ना घुमा करे। देर रात भी हमलावरों के एक साथी से उसने यह पूछा था कि क्या हाल चाल है, इधर क्या कर रहे हो। इतने में उसने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया।

    हमलावर ने अपने बाकी साथियों की मदद से पहले डों और दात्त के साथ उनसे जमकर मारपीट की। उसके बाद उन्होंने घर पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने छत्त से आकर उनकी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना टिब्बा की पुलिस ने हमलावारों का एक साथी थाना काबू कर लिया है, जबकि बाकी के युवक अभी भी फरार चल रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह ने कहा कि हमलावरों ने गली में ईंटें चलाई है। हमला करने वाले लोग भी मैडिकल करवाकर गए है। कानून मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः हमलावर ने IT कमिशनर के पिता पर रॉड से किया हमला 

    लुधियानाः थाना माडल टाउन के अधीन आते इलाके में कलकत्ता के इनकम टैक्स कमिश्नर के पिता पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र सिंह बिंद्रा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हमला उनके पड़ोसी ने किया है। पीड़ित के अनुसार हमलावार बिंद्रा का 40 साल पहले एक स्टूडेंट रहा है और अभी कुछ समय पहले ही वह विदेश से वापस आया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। थाना माडल टाउन की पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

    जानकारी देते हुए घायल जोगिंद्र सिंह बिंद्रा ने कहा कि हमलावर का नाम कुलबीर सिंह है। वह पहले कालेज में पढ़ाते थे। करीब 40 साल पहले कुलबीर उनके पास पढ़ता था। विदेश से वापस आने के बाद वह किसी न किसी बहाने से उनके साथ झगड़ा करता है। बिंद्रा के मुताबिक कुलबीर ने उस पर लोहे की राड से हमला किया है। धक्का देकर बदमाश ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उनकी पगड़ी तक उतर गई।

    कुलबीर ने उसके हाथ पर राड मारी। घायल अवस्था में वह पत्नी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल करके हाथ में टांके लगा दिए हैं। जोगिंद्र मुताबिक उनका एक बेटा कलकत्ता में इनकम टैक्स कमिश्नर है और दूसरा बेटा बठिंडा में चीफ इंजीनियर है। उन्होंने अपने बेटों को भी घटना की जानकारी दी है।

    जोगिंद्र ने कहा कि कुछ महीने पहले भी कुलबीर ने उनके घर आकर वाहनों की तोड़फोड़ की थी। उस मामले में भी उन्होंने थाना में शिकायत लिखवाई थी। जिसके बाद अब कुलबीर उनसे रंजिश रखने लगा है। उधर, थाना माडल टाउन की पुलिस मुताबिक आरोपी कुलबीर को आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण फिलहाल हिरासत में रखा है।

  • जालंधरः नाबालिग से गैंगरेप मामले में हुआ खुलासा

    जालंधर, ENS: महानगर में कुछ दिन पहले नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों को काबू कर सुधार घर में भेज दिया था। वहीं इस मामले में नया खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में 2 नहीं 3 लोग शामिल थे। जिनमें से 2 ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था और तीसरे ने वीडियों बनाया था। इस मामले में पुलिस ने अब तीसरे आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने तीसरे आरोपी के नाम की जानकारी नहीं दी है। 

    हालांकि इस मामले को लेकर काबू किए आरोपियों से पूछताछ में वह वीडियो बनाने वाले शख्स का नहीं बता रहे है। उनका कहना है कि उन्हें भी नहीं पता है कि वीडियो किसने बनाया है। वहीं पीड़ित युवती के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा था कि आरोपियों ने उक्त वारदात को थाना-1 के एरिया में पड़ते राम जानकी नगर में अंजाम दिया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर से बुआ के घर पर खाना देने के लिए गई थी। जब वह खाना देकर वापस लौट रही थी तो रास्ते में दोनों नाबालिगों ने उससे छेड़छाड़ की। बेटी ने विरोध किया तो वह उसे घसीटकर एक घर की दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां दोनों ने युवकों ने बारी-बारी बेटी से रेप किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

    इसे लेकर थाना-1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के तुरंत उक्त नाबालिगों के खिलाफ IPC की धारा 376-D, पॉक्सो एक्ट और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। एसएचओ ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा बनाया गया था। जिसके बारे में ना तो पीड़िता को पता है और ना ही इस बारे में आरोपियों को कुछ पता है। इसलिए पुलिस इसे लेकर टेक्निकल एंगल पर जांच कर रही है। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदा जले जालंधर के 4 लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दसूहा में देर रात ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद कार को आग लग गई। कार में सवार 5 लोग शामिल थे। जिसमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल व्यक्ति को लोगों ने दसूहा के अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा दसूहा के उच्ची बसी में हुआ। इस हादसे में जालंधर के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रिषभ और 24 वर्षीय इंद्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रिषभ सीड्स कंपनी में नौकरी करता था। वहीं हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के कई अंग बिखरे मिले। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। 

    प्रत्यक्षदर्शी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ अपनी कार में सवार होकर मुकेरियां से दसूहा की ओर आ रहा था। जब वह गांव उच्ची बस्सी गांव के पास पहुंचा तो देखा गया कि जालंधर नंबर की एक गाड़ी से आग की लपटें निकल रही थी। व्यक्ति ने बताया कि उसके आने से करीब एक दो मिनट पहले ही हादसा हुआ था। जिसके बाद उसने लोगों की मदद से किसी तरह 4 लोगों को बाहर निकाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, दो की सांस चल रही थी। एक अन्य खुद ही किसी तरह बाहर आ गया था। इस दौरान उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। हादसे में 2 घायलों की भी मौत हो गई। जबकि एक का उपचार चल रहा है। 

    वहीं पुलिस ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को लगी आग पर काबू पाया। थाना दसूहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्राइम सीन पर पहुंच गए थे। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार जालंधर नंबर की थी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आज मामले में केस दर्ज किया जाएगा। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दसूहा में भेज दिया गया है।

  • पंजाब: एक और मामले में यूट्यूबर भाना सिद्धू गिरफ्तार, भाई का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः इंटरनेट मीडिया के बहुचर्चित और विवादित ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी उसे एक केस में जमानत मिली ही थी कि अब फिर से पटियाला में एक मामला दर्ज हो गया। लुधियाना के थाना डिविजन 7 की पुलिस 20 जनवरी को भाना सिद्धू को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे अब जमानत मिली थी। लुधियाना में यूट्यूबर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू को जमानत मिलने के बाद पटियाला में उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर पटियाला पुलिस ने सिद्धू के खिलाफ 379 बी, 323, 341, 506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा नंबर 8 दर्ज किया है।

    20 जनवरी को दर्ज हुए इस मामले में सिद्धू को गिरफ्तार करने के बाद 26 जनवरी को जज के सामने पेश करते हुए 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, इससे पहले मामले में महिला ट्रैवेल एजेंट ने भाना पर मुकदमा दर्ज कराया था। चंडीगढ़ रोड निवासी ट्रैवल एजेंट महिला इंदरजीत कौर के बयानों के बाद भाना सिद्धू के खिलाफ धमकाकर पैसे मांगने की एफआईआर रजिस्टर्ड की गई है। फिलहाल पुलिस भाना सिद्धू से पूछताछ कर रही है और रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    इंदरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वो इमीग्रेशन का काम करती है। 30 अगस्त 2023 को भाना सिद्धू ने फोन किया और कहा कि मेरे फोन पर 10 हजार रुपये डालो, नहीं तो तुम्हारे घर के बाहर धरना लगाएंगे। पीड़िता ने उसकी बात को नजरअंदाज किया तो शाम को उनके घर के बाहर किसान यूनियन का धरना लगवा दिया। पीड़िता ने 112 पर शिकायत कर धरना उठवा दिया था।

  • आज का राशिफल, 27 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 27 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 6 मिनट पर हर्शल मेष राशि में मार्गी होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि  

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आज आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके माता-पिता भी आपके करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आप अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करते रहे, जिससे आपके प्रियजनों का व्यवहार भी आपके लिए बदल जाएगा। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा तथा नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा।

    वृष राशि  

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन में संतोष रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पहले दिये गये किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    मिथुन राशि  

    आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में सावधानी बरते। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी, जिसे बखूबी निभाने में आप सफल भी होंगे। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आज आपका रुझान रहेगा।

    कर्क राशि  

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको आपके जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखें तथा उनकी सेहत से संबंधित किसी भी समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का नया काम बढ़ाना चाहते हैं, तो आप किसी विशेष सलाहकार से सलाह लेकर ही नया काम शुरू करेंगे तो जल्द ही आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।

    सिंह राशि  

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का भी विशेष ध्यान रखेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा। आपका व्यापार अच्छी उन्नति करेगा। आप अपने घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं, जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित करने का विचार करेंगे।

    कन्या राशि  

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, कोई विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज अपने बिजनेस के कामो पर पूरी नजर रखें। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी।

    तुला राशि  

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अनुभवी लोगों के सानिध्य का अवसर मिलेगा और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा गतिविधियों से खुद को दूर रखें। बेहतर होगा कि ज्ञानवर्धक और साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। अगर कोई पैतृक जमीन जायदाद संबंधी केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा।

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज नई-नई जानकारियां हासिल करना तथा उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगी। आप शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम को पूरा कर पाएंगे। अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें। बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय खुद ही लें। आज बिजनेस में भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दिलाने वाली होगी।

    धनु राशि  

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र के सहयोग से आपकी हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां तथा समाचार मिल सकते हैं। आज बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम भी रहेंगे। आय के साधन बढ़ने के साथसाथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले तो बेहतर होगा। आज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है। इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। तथा कार्यभार की भी अधिकता बनी रहेगी।

    मकर राशि  

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं इसलिए उनकी बातों और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आज आपके अंदर कोई बड़ा फैसला लेने की हिम्मत आएगी। खर्चों को सीमित रखें नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। आज किसी कमेटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। कारोबार बढ़ाने की योजना हाथ में आ सकती है। उस पर पूरी तरह एकाग्र चित्त होकर कार्य करेंगे।

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। आज फिजूलखर्चो पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की भी योजना बनेगी तथा नजदीकी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने गुस्से व इगो पर काबू रखेंगे। आज व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया व संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कुछ नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी।

    • पंजाबः ट्रक और कार में भीषण टक्कर के बाद गाड़ी को लगी आग, 4 की मौ+त, देखें वीडियो

      होशियारपुरः मुकेरियां में कार और ट्रक में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दौरान हादसा इतना भीषण था कि हादसे के दौरान कार में ब्लास्ट हो गया।

      इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत की गंभीर बताई जा रही है। घटना उच्ची बसी मुकेरियां की बताई जा रही है। वहीं घायल व्यक्ति को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    • ਪੰਜਾਬ : ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਕਲੀਨਿਕ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

      ਲੁਧਿਆਣਾ :ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਵੱਲੋ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਇੱਕ ਕਲੀਨਿਕ ਨੂੰ ਫੌਰੀ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਜਾਣਕਾਬਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਔਲਖ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਪਾਸ ਸਹਾਇਕ ਸੁਪਰਡੈਟ ਜੇਲ ਪਾਸੋ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਇੱਕ ਆਪਣੇ ਇੱਕ ਮੁਲਾਜਮ ਦਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਵੈਰੀਫਾਈ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਬੇਨਤੀ ਪੱਤਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

      ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਵੱਲੋ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਡਾਕਟਰ ਵੱਲੋ ਇਹ ਮੈਡੀਕਲ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹ ਇਸ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਵਿਚ ਸਮਰੱਥ ਨਹੀ ਹੈ। ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਬੰਧਤ ਡਾਕਟਰ ਪੰਜਾਬ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਉਂਸਿਲ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਪੜਤਾਲੀਆ ਕਮੇਟੀ ਅੱਗੇ ਪੇਸ਼ ਨਹੀ ਸਕਿਆ।ਇਸ ਲਈ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਕਲੀਨਿਕ ਫੌਰੀ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਕਲੀਨਿਕ ਦੀ ਸਲਿੱਪ ਤੇ ਜਿਨਾ ਵੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦਾ ਵਰਣਨ ਹੈ ਉਸ ਦਾ ਰਿਕਾਰਡ ਦਫਤਰ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ।