जालंधरः मनीष करियाना स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना सदर चौकी फ़तेहपुर के अधीन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रतापपुरा गेट स्थित मनीष करियाना स्टोर में भयानक आग लगने की सूचना मिली है। दुकान के मालिक मनीष ने बताया कि यहां पहले भी 2 से 3 बार चोरी हो चुकी है, जिसकी सूचना समय-समय पर पुलिस को दी गई। 

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की छत गिर गई और लोहे के गार्डर दोहरे हो गये। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला। इस हादसे में 12 से 15 लाख के नुकसान होने की सूचना है। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *