Blog

  • पंजाब : राजनीतिक पार्टियों का डेरे की ओर रुख

    पंजाब : राजनीतिक पार्टियों का डेरे की ओर रुख

    अमृतसर : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने डेरे की ओर रुख कर लिया है। लोकसभा क्षेत्र अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे।जहां गुरजीत औजला ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। गुरजीत सिंह औजला ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इससे पहले अमृतसर सीट से बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू और आप प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल भी डेरा ब्यास आ चुके है।श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अमर सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार कल बुधवार को डेरा ब्यास आए थे।

    उन्होंने सोशल हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – आज डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की।

  • विदेश में भीषण सड़क हादसे में 3 भारतीयों की मौ+त, कार के उड़े परखच्चे

    विदेश में भीषण सड़क हादसे में 3 भारतीयों की मौ+त, कार के उड़े परखच्चे

    जॉर्जियाः अमेरिका से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां जॉर्जिया के अल्फारेटा में एक भयानक हादसे में 3 भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में तीन भारतीय छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी छात्रों की उम्र करीब 18 साल थी और मृत छात्रों में एक युवा लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं।

    मृतकों की पहचान आर्यन जोशी, शरिया अवसरला और अवनि शर्मा के रूप में हुई है। हादसे में घायल छात्रों की पहचान ऋत्वक संपल्ली और मोहम्मद लियाकत के रूप में हुई है। पुलिस का मानना ​​है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ होगा। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिस कार में छात्र यात्रा कर रहे थे, उसके चालक ने पूरी गति से स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। 

  • पंजाबः छुट्टियों का हुआ ऐलान, 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल 

    लुधियाना: गर्मी का कहर शुरू हो गया है। इसी के बीच स्कूलों में छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, निजी स्कूलों में अभी गर्मी की छुट्टियों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इन स्कूलों में भी जल्द छुट्टियां घोषित होने की संभावना है। यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इस साल मई में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय युवती लापता

    ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा दी शिकायत में दर्ज करवाया कि दिनांक 15 मई को  इसकी 17 वर्षीय बेटी गांव बहडाला सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन अभी तक स्कूल से वापिस न आई है I उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह ढूंढ लिया लेकिन बेटी नहीं मिली। पुलिस द्वारा धारा 363 भा0द0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाबः गौवंश की डाइट को लेकर लगे घोटाले के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः गौवंश की डाइट को लेकर लगे घोटाले के आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडा : गौवंश की डाइट को लेकर घोटाले का मामला सामने आया है। नगर निगम के अधिकारियों ने डाइट खर्च के लिए 935 की रिपोर्ट भेजी है। लेकिन अधिकारियों ने स्वयं प्रत्येक शेड में जाकर गिनती की, वहां केवल 766 गायें है। उन्होंने कहा कि हमने गऊ सेवा कमिशन पंजाब के चेयरमैन और एडीसी मैडम ने कहा कि इस घोटाले को कागजों में लिखो।

    नगर निगम की टीम जो गिनती करवाती है को चेयरमैन और एडीसी मैडम की संस्था के 2 लोगों को साथ ले जाकर गिनती करने को कहा तो नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि हमें कमिश्नर साहिब ने कहा है कि पहले कार्यालय में आओ, गिनती नही की और चले गए।

    क्योंकि डाइट खर्च में रोजाना घोटाले हो रहे है। घोटाले के पक्के दस्तावेज तैयार हो जाएंगे, भ्रष्टाचारी गिरोह की पहचान हो जाती।19 अप्रैल 2024 को नगर निगम की जनगणना के अनुसार 987 गौवंश थे, लेकिन आज हमने गिनती की तो 766 गौवंश ही हैं।

  • जालंधर: Highway पर टिप्पर की चपेट में भाई-बहन, एक की मौ+त 

    जालंधर: Highway पर टिप्पर की चपेट में भाई-बहन, एक की मौ+त 

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे पर टिप्पर की चपेट में बाइक सवार भाई-बहन आ गए। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर भाई-बहन बाइक से जा रहे थे। 

    इसी बीच टिप्पर की साइड लगने के कारण महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि महिला टिप्पर के टायर नीचे आ गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार टिप्पर रॉंग साइड की ओर से आता दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पीड़ित भाई के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः मध्य प्रदेश से लाकर हथियारों की सप्लाई करने वाले इस गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    पंजाबः मध्य प्रदेश से लाकर हथियारों की सप्लाई करने वाले इस गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    मोहालीः एसएएस नगर पुलिस ने कनाडा स्थित लकबीर लंडा और यूएसए स्थित गुरदेव सिंह उर्फ ​​जस्सल के दो साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजयपाल और शरण उर्फ ​​​​सनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सन्नी लंडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर था और वह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई करता था। उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करेक उसके कब्जे से 7 अवैध हथियार सहित 20 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीमें स्पलाई चेन की पहचान करके पूरे नेटवर्क का पता लगाने और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

  • पंजाब : मानवता शर्मसार, सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा

    पंजाब : मानवता शर्मसार, सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा

    बठिंडा : मुल्तानिया रोड पर सड़क किनारे उस समय सनसनी फैल गई। जब एक नवजात बच्चा सड़क किनारे मिला है। उक्त सड़के से गुजर रही एक महिला ने उठाकर सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे आई.सी.यू. वार्ड में दाखिल करवाया और उसका इलाज किया जा रहा है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉ. राहुल मदान ने बताया कि एक महिला नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची थी। महिला के अनुसार उसने बच्चे को मुल्तानिया ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे पड़ा देखा था। इंसानियत के नाते उसने बच्चे को उठाया और तुरंत अस्पताल ले आई। वहीं मामले की सूचना सिविल अस्पताल पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः फर्जी किसान यूनियन के खिलाफ IELTS एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाबः फर्जी किसान यूनियन के खिलाफ IELTS एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    बठिंडाः अजीत रोड पर आईईएलटीएस एसोसिएशन यूनियन की ओर से फर्जी किसान यूनियन के खिलाफ धरना दिया गया। इस दौरान आईईएलटीएस सेंटर के मालिकों की ओर से हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई है और उस पर लिका है कि वह फर्जी किसान यूनियन के उत्पीड़न के खिलाफ है। आईईएलटीएस एसोसिएशन यूनियन के नेता ने कहा कि कुछ फर्जी किसान संघ बने हुए हैं जो आईईएलटीएस सेंटर के मालिकों को ब्लैक मेल करते थे और उनके कार्यालय के सामने धरना लगा देते थे।

    उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों बरनाला में हुए फर्जी किसान यूनियन द्वारा व्यापारी की पिटाई की निंदा करते हैं और पुलिस से फर्जी यूनियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं बाबा धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी सिटी ने कहा कि आईईएलटीएस एसोसिएशन यूनियन की ओर से जो भी शिकायत करेगा उसक शिकायत के आधार पर वह फर्जी यूनियन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

  • पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर आई बड़ी खबर, देखें वीडियो

    पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर आई बड़ी खबर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नूरां सिस्टर के पिता की तबीयत बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसकी वीडियो नूरां सिस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और उन्होंने अपने चाहने वाले प्रेमियों से निवेदन किया है कि सभी दुआ करना कि उनके पिता जल्दी ठीक हो जाए। दरअसल, नूरां सिस्टर द्वारा जारी की गई वीडियो में उनके पिता गुलश मीर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए है।

    बता दें कि गुलशन मीर और ज्योति नूरां में हुआ विवाद काफी चर्चा में रहा था। हालांकि इस विवाद के बाद गुलशन मीर ने ज्योति नूरां को माफ कर दिया था और उन्हें गले लगा लिया था।  उस दौरान गुलशन मीर ने कहा था कि परिवार हमेशा इक्ट्ठा ही रहता है। कभी कोई भी आउट नहीं होता है। परिवार हमेशा मिलता रहता है। बच्चे पंछियों की तरह होते हैं। सुबह अगर भूल कर कहीं चले भी जाएं तो शाम को अपने घोंसले में लौट आते हैं। वो भी आ गए, हम भी आ गए।