Blog

  • पंजाबः पूर्व ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों कांग्रेस में हुए शामिल, देखें वीडियो

    इस सीट से लड़ सकते है चुनाव

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के पूर्व ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस में शामिल हो गए है। आज पूर्व ADGP दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित समागम में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। वहीं, इस मौके उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद रहा। वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो डयूटी उनकी लगाई जाएगी, वह उसे पूरा करेंगे। चर्चा यह है कि पार्टी उन्हें फिरोजपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है। उन्होंने कुछ दिन पहले वीआरएस ली थी। उस समय भी चर्चा थी वह राजनीति में आएंगे। हालांकि उस समय उन्होंने कहा था कि इस संबंधी फैसला उनके परिवार द्वारा लिया जाना है। 

  • जालंधर : विवादों में घिरा PIMS अस्पताल, लगा 4 लाख का जुर्माना

    जालंधर,ENS : पीआईएमएस मेडिकल एंड एजुकेशनल चैरिटेबल सोसायटी के डॉक्टर पर कंज्यूमर कोर्ट ने 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। महिला ने अस्पताल से टोटल हिप ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी। कोर्ट में पीड़िता के वकील ने साबित किया है कि पीड़िता महिला के पांव की एक उंगली में नस दब जाने के कारण काम करना ही बंद कर दिया था। जिससे उसके काफी परेशानी हुई थी।

    सर्जरी गलत होने के बाद जब महिला को आराम नहीं आया तो वह चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज करवाने के लिए चली गई। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला के इलाज में कोताही बरती गई। हैड सही नाप का नहीं लगाया गया। न ही सही जगह हिप फिट किया गया था। जिस कारण महिला को कई दिनों तक मानसिक व शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। कोर्ट में मरीज के वकील ने ये साबित किया है कि डॉक्टरों ने मरीज के हिप ट्रांसप्लांट करने में कोहाती बरती। जिससे महिला मरीज को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। कोर्ट ने इलाज में लगे पैसे सहित जुर्माना देने के आदेश दिए हैं। 

    कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार एक महिला द्वारा जालंधर के पीआईएमएस मैडीकल एंड एजुकेशन चैरिटेबल सोसायटी के डॉक्टरों ने 32 वर्षीय महिला की हिप सर्जरी सही नहीं की थी। पीड़ित महिला द्वारा मामले की शिकायत कंज्यूमर कोर्ट में की गई थी। कोर्ट ने एविडेंस देखते हुए उक्त संस्थान को चार लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

    बता दें कि कोर्ट के आदेशों को लेकर संस्थान द्वारा पंजाब स्टेट कंज्यूमर कमीशन में चुनौती दी गई थी। मगर वहां से उक्त याचिका का खारिज कर दिया गया था। जस्टिस दया चौधरी और सिमरजीत कौर ने 11 मार्च 2020 को आए कंज्यूमर कोर्ट जालंधर के आदेशों को बरकरार रखा। वहीं अगर समय से भुगतान नहीं किया गया तो जुर्माना राशि पर ब्याज भी देना होगा।

  • पंजाबः उम्मीदवारी के बाद प्रधान राजा वड़िंग का शुरू हुआ विरेध, इस नेता ने दिया इस्तीफा

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस दौरान लुधियाना से कांग्रेस हाईकमान ने स्थानीय नेताओं को दरकिनार करके गिद्दड़बाहा के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद लुधियाना कांग्रेस में बगावत हो गई। एक तरफ पंजाब के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थक सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ वड़िंग को टिकट देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वरुण मेहता ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वरुण मेहता ने बताया कि पिछले 4 वर्षो में कांग्रेस हाईकमान द्वारा संगठन में सिर्फ एक ही सूची पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के समय जारी की गई थी।

    जिसमें मेहता सहित 38 अन्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए, जिसमे कई सांसद पूर्व विधायक व अन्य पार्टी नेता थे। मेहता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना हर नेता व कार्यकर्ता का हक है, लेकिन शहर के नेताओं व कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पार्टी की सर्वोच्च लीडरशिप द्वारा तानाशाही का रवैया अपनाना बेहद निराशा जनक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी यहीं नतीजे आए, क्योंकि लीडरशिप हमेशा मनमाना रवैया अपनाती है, जबकि कांग्रेस पार्टी सबसे पुराना राजनीतिक दल है, जिसमें करोड़ों कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी का झंडा उठाकर सेवा करते रहे, लेकिन लीडरशिप द्वारा एसी कमरों की बैठकों तक ही संगठन को सीमित रखने से आज पार्टी सिर्फ हजारों की गिनती में पहुंच गई है।

    मेहता ने कहा कि राहुल गांधी खुद पिछला लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद पार्टी को मजबूत करने की बजाय अभी तक ऐसे गलत फैसले लेकर संगठन को हाशिए पर डाल रहे हैं। मेहता ने कहा कि राजा वड़िंग प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें चुनाव लड़ने का पूरा हक है, लेकिन उन्हें बठिंडा से उम्मीदवार बनाया जाता तो ज्यादा बेहतर होता, लेकिन उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार बनाकर साजिशन लुधियाना सीट को विपक्षी दलों की झोली में डाल दिया गया है। पार्टी के इस फैसले से लुधियाना के कार्यकर्ताओं में बेहद रोष व्याप्त है। साफ है कि आने वाले दिनों में राजा वड़िंग के खिलाफ विरोध के सुर और प्रखर हो सकते हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले वक्त में कुछ नेता एवं पदाधिकारी पार्टी से किनारा भी कर सकते हैं। पार्टी को संभालना, एकजुट करना और सभी को साथ लेकर चलना ही राजा वड़िंग के समझ बड़ी चुनौती होगी।

  • कीबोर्ड ऐप्स यूज़र्स हो जाएं सावधान, हो सकता है फ्रॉड 

    नई दिल्लीः अकसर हम लोग स्मार्टफोन में चेटिंग को इंटरस्टींग बनाने के लिए कीबोर्ड ऐप्स का इस्तेमाल करते है , लेकिन अब इसी से जुड़ा एक डराने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पता चला है कि कुछ पॉपुलर फोन ब्रांड को कीबोर्ड ऐप्स की वजह सुरक्षा में जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। यहां बात हो रही है शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसे दूसरे ब्रांड के बारे में जिनके कीबोर्ड ऐप्स का इस्तेमाल फोन पर आपके कीस्ट्रोक्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकता है।

    उदाहरण के लिए, हम कैब बुक करने और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, और इसके लिए फोन का उपयोग करते हैं। इसके लिए पासवर्ड और पिन डिटेल की भी जरूरत होती है। जब आप इन कीबोर्ड ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो कीस्ट्रोक्स रेजिस्टर्ड होते हैं लेकिन कहीं भी स्टोर नहीं होते हैं। सिक्योरिटी संबंधी समस्या वाले ये ऐप्स इन कीस्ट्रोक्स को लीक कर सकते हैं।

  • पंजाब : ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    रोपड़ : ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। शहर से सटे गांव मलिकपुर फ्लाईओवर के पास क्लिंकर ले जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार चालक प्रेम लाल पुत्र चमन लाल निवासी बिलासपुर ट्रक नंबर एच.पी एक 5476 क्लिंकर को दरलाघाट से अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दबुर्जी ले जा रहा था।

    जब वह मलिकपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ।

  • पंजाबः पूर्व ADGP आज कांग्रेस पार्टी में हो सकते है शामिल

    चंडीगढ़ः पूर्व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है। उन्होंने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली है और उनके फिरोजपुर से उम्मीदवार होने की संभावना है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी (ADGP लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ी है। उन्होंने 30 साल की नौकरी के बाद VRS ली है।

    इस दौरान उन्होंने कहा था कि VRS लेकर वह खुद को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं। गौर हो कि गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। नौकरी छोड़ने के बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं और लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उस समय वह कुछ भी बोलने से बचते रहे। राजनीति में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि उनका परिवार फैसला करेगा। लेकिन आज उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। 

  • रिश्ते हुए तार-तार ! सो रहे भांजे पर मामा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौ+त 

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में मामा ने भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मामा ने सोते हुए सिर और मुंह पर वार किए। घटना खोतापुर गांव की है। मंगलवार सुबह युवक की डेडबॉडी चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। जिस कुल्हाड़ी से वार किए गए थे, वह भी साइड में ही पड़ी थी। शव पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

    दोनों टीमों ने मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मोहल्ला खजरी के रहने वाले प्रकाश कुमार (33) के रूप में हुई है। वह गांव खोतापुर में ही संधू फिश फार्म पर काम करता था और यहीं सोता था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकाश को उसके मामा मध्य प्रदेश के लोहारी हट गांव के रहने वाले प्रीतम पुरुषोत्तम ने मारा है। घटना के बाद से वह फरार है।

  • 1 हार से टूटेगा 2 टीमों के IPL का सपना, करो या मरो का मुकाबला

    नई दिल्लीः  आई.पी.ऐल. 2024 में सारी टीमें 9-9 मुकाबले खेल चुकी है और दो टीमें प्लेऑफ की जगह लगभग पक्की कर चुके हैं। 3 टीमें ऐसी हैं जिनके उपर लगातार बाहर होने का संकट मंडरा रहा है, इसमें से दो टीमें तो ऐसी हैं जिनके लिए 1 हार सबकुछ खराब कर सकता है, जबकि एक टीम की हार उसे सीधा टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

    आईपीएल में नई उम्मीद लेकर उतरी कुछ टीमों के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है। राजस्थान रॉयल्स ही अकेले टीम है जिसके पास इस वक्त 16 अंक हैं और उसकी जगह पक्की हो चुकी है। उसके ईलावा कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद 12वां अंक हासिल कर लिए है जिससे उसकी दावेदारी भी अगले दौर के लिए मजबूत हो चुकी है। अंक तालिका में नीचे की तीन टीमों पर 1 हार भी भारी पड़ सकता है।

    मुंबई इंडियंस इस सीजन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलने उतरी है। टीम का प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है। इस टीम के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है लेकिन 1 हार से उसका काम खराब हो सकता है। पंजाब किंग्स के लिए भी हालात बिल्कुल ऐसे ही हैं 9 मैच खेलने के बाद टीम को 3 जीत मिली है लेकिन वह बचे हुए 5 मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंच सकता है। अगर टीम को 1 हार भी मिली तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

  • जालंधरः जब सुशील रिंकू की स्पीच के दौरान कुत्ते ने डाली खलल… फिर इस पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियों

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर हॉट सीट जालंधर को लेकर सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे है। वहीं सुशील रिंकू भाजपा के एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां कार्यक्रम के दौरान सुशील रिंकू जैसे ही स्पीच देने लगे वहां पर छत से कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। इस दौरान रिंकू ने कई बार स्पीच देने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने भौंकना जारी रखा। इस दौरान कुत्ते की मुंह करके रिंकू ये कहते हुए दिखाई दिए कि यहां पर आम आदमी पार्टी का कोई बंदा नहीं, यहां पर सब बीजेपी वाले ही है। 

  • बड़ी खबरः सुबह-सुबह मामूली बात को लेकर व्यक्ति ने रिक्शा चालक पर चलाई गोलियां

    पानीपतः धमीजा कॉलोनी में सुबह सुबह बड़ी वारदात होने का मामला सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर दिव्यांग ने एक रिक्शा चालक को बीच सड़क पर सरेआम गोलियां मारी गई। सुबह करीब 9 बजे एक दिव्यांग व्यक्ति, कॉलोनी में खड़े एक रिक्शा चालक के पास गया। उसने खुद को उग्राखेड़ी गांव से होने के बारे में कहा। इसके बाद कहा कि वह उसे गांव तक ही छोड़कर कर आए। रिक्शा वाले ने दूरी ज्यादा होने की वजह वहां जाने तक मना कर दिया।

    जिसके बाद दिव्यांग आरोपी ने उसे पिस्तौल दिखाई और धमकी दी कि वह उसे छोड़ कर आए। रिक्शा चालक ने फिर मना कर दिया। जिसके बाद उसने तैश में आकर उसे गोलियां मार दी। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। हालांकि बदमाश को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने उसे खूब पीटा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रिक्शा चालक और बदमाश, दोनों को ही सिविल अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान दोनों की ही हालत नाजुक बनी हुई है।