पंजाबः पूर्व ADGP आज कांग्रेस पार्टी में हो सकते है शामिल

चंडीगढ़ः पूर्व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है। उन्होंने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली है और उनके फिरोजपुर से उम्मीदवार होने की संभावना है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी (ADGP लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ी है। उन्होंने 30 साल की नौकरी के बाद VRS ली है।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि VRS लेकर वह खुद को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं। गौर हो कि गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। नौकरी छोड़ने के बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं और लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उस समय वह कुछ भी बोलने से बचते रहे। राजनीति में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि उनका परिवार फैसला करेगा। लेकिन आज उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *