बड़ी खबरः सुबह-सुबह मामूली बात को लेकर व्यक्ति ने रिक्शा चालक पर चलाई गोलियां

पानीपतः धमीजा कॉलोनी में सुबह सुबह बड़ी वारदात होने का मामला सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर दिव्यांग ने एक रिक्शा चालक को बीच सड़क पर सरेआम गोलियां मारी गई। सुबह करीब 9 बजे एक दिव्यांग व्यक्ति, कॉलोनी में खड़े एक रिक्शा चालक के पास गया। उसने खुद को उग्राखेड़ी गांव से होने के बारे में कहा। इसके बाद कहा कि वह उसे गांव तक ही छोड़कर कर आए। रिक्शा वाले ने दूरी ज्यादा होने की वजह वहां जाने तक मना कर दिया।

जिसके बाद दिव्यांग आरोपी ने उसे पिस्तौल दिखाई और धमकी दी कि वह उसे छोड़ कर आए। रिक्शा चालक ने फिर मना कर दिया। जिसके बाद उसने तैश में आकर उसे गोलियां मार दी। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। हालांकि बदमाश को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने उसे खूब पीटा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रिक्शा चालक और बदमाश, दोनों को ही सिविल अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान दोनों की ही हालत नाजुक बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *