Blog

  • जालंधर : चुनाव आयोग की फटकार से जगा प्रशासन, देखें वीडियो  

    4.50 लाख लीटर लाहन और शराब की चालू भट्टियां बरामद

    जालंधर (ENS) : संगरूर में जहरीली शराब के सेवन से हुई 22 लोगों की मौत के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने के सख्त आदेश जारी किए है। जिसके बाद रूरल पुलिस और आबकारी विभाग अलर्ट पर है। देहात पुलिस और  एक्साइज विभाग की टीमों ने सतलुज दरिया से सटे मेहतपुर के एरिया में छापेमारी कर मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन, 8 किलो डोडा चूरा पोस्त और शराब की चालू भट्टियां बरामद की हैं।

    शराब तस्करो ने सतलुज दरिया के पास ही आरोपियों ने बड़े बड़े गड्ढे बनाए हुए थे। जिसमे लकड़ी के स्टैंड लगाकर आरोपी शराब बना रहे थे। पुलिस पार्टी की गाड़ियां आती देख सभी आरोपी मौके से सतलुज दरिया में कूद कर लुधियाना की ओर फरार हो गए।

    जब टीमों मौके पर पहुंची तो शराब की भट्टियां चालू थी और दरिया के पानी से ही शराब बनाई जा रही थी। मौके पर एक दर्जन के करीब लोग काम कर रहे थे। पुलिस ने उक्त सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

  • पंजाब: सिद्धू मुसेवाला की माता चरण कौर अस्पताल से हुई डिस्चार्ज , देखे वीडियो

    हवेली पर लगी रौनके, बच्चे से मिलने की इजाजत पर लगी रोक

    बठिंडा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की माता चरण कौर और छोटे मुसेवाला को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है। चरण कौर ने 17 मार्च को बेटे को जन्म दिया था । तब से मूसेवाला की हवेली में पहुंचकर प्रशंसक खुशियां मना रहे हैं। पिता बलकौर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमे  उन्होंने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला को प्यार करने वाले प्रशंसकों की प्रार्थनाओं के कारण, भगवान ने उन्हें फिर से एक बेटे की दात बख्शी है। वह इस प्यार के लिए हमेशा प्रशंसकों के ऋणी रहेंगे।

    घर आने के बाद हर कोई नन्हें सिद्धू को देखना चाहता है, लेकिन रीति रिवाज के मुताबिक डेढ़ महीने तक किसी को भी बच्चे से मिलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कुछ दिन और इंतजार करें और डेढ़ महीने पूरे होने पर सभी को सिद्धू से मिलने की इजाजत दी जाएगी।   

     बता दे के मूसेवाला की माता चरण कौर और नन्हे मूसेवाला कुछ दिन और हवेली नहीं आएगे। मुसेवाला का परिवार बठिंडा में ही कुछ दिन और रहेगा,दूसरी और माता चरण कौर और छोटे मुसे वाला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांव की औरतों और परिवारक मेंबरों ने मुसेवाला की हवेली और पुराने घर में नीम बांधकर खुशी मनाई।

  • लुधिायाना : गुरसिमरन मंड और अमित अरोड़ा को किया नजरबंद, देखें वीडियो

    लुधियाना : आज कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड और शिव सेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा को घर में नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों की टीमें सुबह से है दोनों नेताओं के घरों के बाहर चक्कर लगा रही है। दोनों नेताओं को जिला पुलिस प्रशासन ने सख्त आदेश दिए है कि वह घर से बिल्कुल बाहर न निलके।

    इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि दोनों नेताओं को हाईथ्रेट है। पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली है कि दोनों नेताओं की जान को खतरा है इस कारण दोनों को घर में नजरबंद किया है। वहीं गुरसिमरन सिंह मंड पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने का सख्त विरोध कर रहे है। मंड का कहना है कि उन्हें घर का गुजर-बसर करने के लिए बाहर आना जाना पड़ता है। वह अपने घर में बंद होकर रह गए है।

    मंड ने कहा कि यदि मेरी जान को खतरा है तो पुलिस सिक्योंरिटी बढ़ाए नाकि घर में कैद करे। अमित अरोड़ा ने कहा कि सुबह से ही पुलिस उनके घर के चक्कर लगा रही है। वह पुलिस के आदेश का पालन करते हुए घर में ही है। सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी।

    इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

  • जालंधर : अंतर्राष्ट्रीय नशा सिंडिकेट और अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट के आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

     2 किलो अफीम सहित कूरियर कंपनी का संचालक और 8  हथियार बरामद

    जालंधर,ENS : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निशा निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट और अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

    पुलिस ने जांच के बाद दोनों मामलों में नए खुलासों के साथ भारी मात्रा में हथियार और ड्रग्स बरामद किए है। पुलिस ने पकडे गए 4 आरोपियों से12 मैगजीन समेत 8 हथियार बरामद किए हैं। जब्त किए गए हथियारों की संख्या 25 हो गई है। 

    इसके साथ ही पुलिस ने कूरियर की आड़ में विदेशो मे नशा सप्लाई करने वाले कंपनी के संचालक को 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस खेप से  कुल अफीम की बरामदगी 29 किलो हो गई है। 

  • मोबाइल चार्जिंग दौरान घर में लगी आग, 4 बच्चों की मौ’त

    नई दिल्ली:  मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित एक मकान में मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग जाने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कालोनी में जोनी नामक व्यक्ति के घर में गत रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

    उन्होंने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें जोनी, उसकी पत्नी बबीता और चार बच्चे सारिका (10), निहारिका (आठ), संस्कार उर्फ गोलू (छह) और कालू (चार) गंभीर रूप से झुलस गए।  उन्होंने बताया कि सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर रात निहारिका और गोलू की मौत हो गई जबकि सारिका और कालू ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

    सूत्रों ने बताया कि जोनी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन बबीता की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। जोनी ने बताया कि निहारिका, गोलू एवं कालू मोबाइल पर गेम खेल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल चार्ज भी हो रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • लुधियाना: स्कूटर मार्किट अलाटमेंट मामले में आया नया मोड़, विजीलैंस की हुई ऐंट्री

    लुधियाना : स्कूटर मार्किट में दुकानों की अलाटमैंट में हुई धांधली मामले में नया मोड़ आ गया है। एक शिकायतकर्ता की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए स्टेट विजीलैंस को जांच करने के आदेश जारी कर दिए है। 

    पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के अधिकारी बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे बनी स्कूटर मार्किट का रिकार्ड तैयार करने में उलझे हुए है। अदालत में विचारधीन इस मामले की अगली सुनवाई मई महीने में है। यह स्कूटर मार्केट अदालत के आदेश पर ही गिल रोड से बस स्टेड के नीचे शिफ्ट की गई थी।

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश की पालना करते हुए नगर निगम ने बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे 47 दुकानें अलाट की थी, जबकि 2011 में 6 दुकानों की नीलामी की गई थी। विनय नामक व्यक्ति को इस प्रक्रिया के तहत दुकान अलाट नहीं हुई, तो वह अदालत में मामला लेकर पहुंचा। पीड़ित ने  2 बार अदालत में याचिका दायर की है। जिसके बाद अलाटमैंट संबंधी रिकार्ड की जांच विजीलैंस को सौंपी गई है।

  • पंजाब : एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

    लुधियाना :  देहात पुलिस ने हरियाणा निवासी एक स्कॉर्पियो सवार को तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपी की पहचान अमन अहलावत निवासी गांव डीगर हरियाणा के तौर पर हुई है। आरोपी से एक किलो अफीम बरामद की गई है।  थाना सदर के ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर वह बस स्टैड सिधवां कलां में चेकिंग कर रहे थे।

    इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी स्कॉर्पियों में सवार होकर पंजाब के जगराओं की तरफ अफीम बेचने आया है। उसके पास भारी मात्रा में अफीम है। आरोपी लुधियाना साइड से होते हुए जगराओं शहर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव चौकीमान के नजदीक सरपंच के ढाबे के पास नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान जब स्कॉर्पियों की तलाशी ली, तो एक किलो अफीम बरामद हुई।

    जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ की जा रही है। वह अफीम जगराओं में किसे सप्लाई करने आया था, ताकि पुलिस उस व्यक्ति को भी मामले में नामजद कर सके उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में आ रहा है। वह बड़े स्तर पर अफीम की सप्लाई करता है, जोकि अन्य राज्यों से सस्ते रेट पर अफीम लाकर महंगे रेट पर हरियाणा समेत पंजाब के अलग-अलग शहरों में अफीम बेचता है।

  • जालंधर : चोरों ने की ATM तोड़ने की कोशिश, देखे CCTV

    जालंधर ( ENS) : थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट चौक रोड पर संत वाशल फैक्ट्री के पास स्थित icici बैंक के एटीएम को चोरों द्वारा तोड़ने की कोशिश  नाकाम रही।  वारदात के दौरान बाइक की लाइट देख चोर भाग गए।  जिसकी शिकायत बैंक कर्मचारी ने पुलिस को दी और पुलिस ने जांच के दौरान अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि GTB नगर के रहने वाले अमित कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह आईसीआई बैंक की आडिट डिपार्टमेंट में काम करता है। जब वह शुक्रवार सुबह एटीएम में आडिट के लिए पहुंचा, तो एटीएम की मशीन टूटी हुई थी।  

    जिसके बाद उसने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि  देर रात दो चोर एटीएम मे घुसे और मशीन को तोड़कर कैश निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन चोर नाकाम रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधर : 112 dial करने पर पहुंची बाऊंसर सहित JOHAL HOSPITAL की Ambulance, देखें वीडियो 

    लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में धक्केशाही करने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा

    जालंधर : झंडू सिंघा रोड पर ऑटो और कार में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, तो वहीं कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। मामले की जानकारी देते हुए ऑटो चालक पप्पू और सनी ने बताया कि वह देर रात अपने घर की ओर जा रहा था कि सामने से तेज रफ्तार कार चालक ने रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मार दी। 

     घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल  एंबुलेंस रामामंडी मे जौहल अस्पताल से आई थी। एम्बुलेंस के साथ अस्पताल का स्टाफ और बाऊंसर भी आया था। जब मरीज को अस्पताल के कर्मियों द्वारा एम्बुलेंस मे शिफ्ट किया गया, तो घायल को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। 

    वहा मौजूद लोगों का कहना था कि उन्होंने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी थी। लेकिन वह खुद हैरान है की जौहल अस्पताल की एंबुलेंस घटना स्थल पर  कैसे पहुंच गई। जिसको लेकर पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक घायल को वहीं पर छोड़कर चले गए।

    एम्बुलेंस मे आए जोहल अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि उन्हें रिसेप्शन पर फोन आया था। इसिलए वह मौके पर पहुंचे है। दूसरी ओर ऑटो चालक सहित स्थानीय लोगों ने कार चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : मामला ममदोट कस्बे के छांगा खुर्द का है, जहां देर शाम 2 पक्षों में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में महिलाओं समेत कुल 4 लोग घायल हो गए।

    जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई है और घायल अवस्था में उन्हें ममडौर के सिविल फ्लोर में भर्ती कराया गया। जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि हवेली से ट्रैक्टर निकालते समय दीवार थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे लेकर सुबह झड़प हो गई, मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

    लेकिन देर शाम इस विवाद ने बड़ा रुप धारण कर लिया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। वहीं पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से न्याय की मांग की।