Blog

  • मुंबई में पंजाब के 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

    मुंबई में पंजाब के 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जांच के बाद किया जाएगा जालंधर टीम के हवाले

    महाराष्ट्र: मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, पंजाब के दो आरोपी गैंगस्टरों पंचम नूर सिंह और हिमांशु माटा को मुंबई के कुर्ला इलाके में एलबीएस रोड, कल्पना थिएटर के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ पंजाब में अपहरण, हथियार अधिनियम, हत्या के प्रयास और अन्य से संबंधित 11 मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर बनती कार्रवाई करने के बाद उन्हें जालंधर टीम को सौंपा जा रहा है।

  • Elon Musk का नया ऐलान ! ट्विटर यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन

    Elon Musk का नया ऐलान ! ट्विटर यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन

    नई दिल्ली : एलन मस्क ने एक्स यानी ट्विटर का अधिग्रहण बीते साल किया था, तभी से मस्क 13 अरब डॉलर के कर्ज में डूबे एक्स प्लेटफॉर्म को उभारने की कोशिश कर रहे है। अब एक्स यानी ट्विटर यूजर्स को हर साल इसके यूज के लिए 1 डॉलर की सदस्यता राशि देनी होगी। एलन मस्क के इस नए फरमान के बाद जो यूजर्स एक्स का वार्षिक भुगतान नहीं करेंगे वे इसका यूज नहीं कर सकेंगे। इस सबके पीछे एलन मस्क ने तर्क दिया है कि ऐसा करने से एक्स पर मौजूद फर्जी और स्वचालित बॉट अकाउंट पर रोक लेगी।

    “नॉट ए बॉट” की टेस्टिंग हुई शुरू

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने एक्स पर नॉट ए बॉट फीचर की टेस्टिंग शुरू करा दी है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल न्यूजीलैंड और फिलीपींस मं शुरू की गई है। जहां नए एक्स यूजर्स वार्षिक शुल्क दिए बिना एक्स का यूज नहीं कर सकते। एक्स पर इस शुल्क के बिना आप पोस्ट, लाइक, कमेंट और बुकमार्क नहीं कर सकेंगे। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार “यह एक्स पर बॉट और स्पैमर से निपटने में हमारी मदद करने के लिए एक संभावित शक्तिशाली उपाय का मूल्यांकन करेगा, जबकि छोटी शुल्क राशि के साथ प्लेटफ़ॉर्म पहुंच को संतुलित करेगा। इस परीक्षण के भीतर मौजूदा उपयोगकर्ता प्रभावित नहीं होते हैं।

    रिवेन्यू के लिए मस्क ने उठाया ये कदम

    एलन मस्क ने एक्स यानी ट्विटर का अधिग्रहण बीते साल किया था, तभी से मस्क 13 अरब डॉलर के कर्ज में डूबे एक्स प्लेटफॉर्म को उभारने की कोशिश कर रहे है। जिसके लिए उन्होंने नए-नए रिवेन्यू के तरीके खोजे है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अधिग्रहण के बाद से एलन मस्क को एक्स के लिए प्रति वर्ष लगभग 1.2 बिलियन की ब्याज का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में आय के नए स्त्रोत ढूंड़ने के लिए एक्स पर प्रीमियत सेवाएं शुरू की, जिसके लिए यूजर्स को प्रतिमाह 7.99 डॉलर का भुगतान करना होता है। ऐसे में एक्स पर नॉट ए बॉट फीचर लागू होने के बाद रिवेन्यू बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

  • पंजाबः ट्राइडेंट-IOL कंपनी पर दूसरे दिन भी चल रही रेड

    पंजाबः ट्राइडेंट-IOL कंपनी पर दूसरे दिन भी चल रही रेड

    लुधियानाः आयकर विभाग की ट्राइडेंट ग्रुप और आईओएल केमिकल कंपनी पर दूसरे दिन भी छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अभी ये रेड करीब 5 से 7 दिन तक लगातार जारी रहने वाली है। फिलहाल टीम ने कई प्रॉपर्टियों के कागजात कब्जे में लिए हैं। कई लॉकरों की डिटेलिंग टीम परिवार से ले रही है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी अधिकारियों के पास हैं। पंजाब में ये रेड लुधियाना व बरनाला में हुई हैं। फिलहाल किसी को भी ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता से मिलने की इजाजत नहीं है। कर्मचारियों के फोन भी एक तरफ रखवा दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बैलेंस शीट में घाटा दिखाने को लेकर इनकम टैक्स ने ये रेड की है।

    पैरामिलिट्री फोर्सिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की 35 टीमें रेड करने पहुंची हैं। ये रेड सिर्फ रजिंदर गुप्ता व उनके रिश्तेदार रजनी बेक्टर के कार्यालयों तक ही सीमित नहीं हैं, कई सीनियर कर्मचारियों के घरों में भी रेड की जा रही है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, पेपर, स्टेशनरी, केमिकल्स और अडेप्टिव पावर के क्षेत्र में काम करता है।ट्राइडेंट के मालिक राजिंद्र गुप्ता के क्रिमिका कंपनी से पारिवारिक संबंध हैं। जिस कारण उनके परिवार की सदस्य की ट्राइडेंट ग्रुप में जहां कहीं भी शमूलियत टीम को नजर आ रही है वह उन जगहों पर दबिश दे उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

    पिछले कुछ सालों में इन कंपनियों की ओर से अपनी इनकम में गिरावट दिखाई गई थी। जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने जून 2022 में 128 करोड़ के मुकाबले 91 करोड़ रुपए की आमदन दिखाई है। वहीं मार्च में कैश फलो में भी 144 करोड़ नेगेटिव में दिखाया गया था। इसके साथ आईओएल ने भी पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी इनकम में .32 फीसदी की गिरावट दिखाई थी। जबकि कोरोना काल में आईओएल कंपनी का कारोबार बेहतर गया था, लेकिन नतीजों में उतने जोरदार नहीं दिखाई दिए थे। जबकि क्रिमिका की आमदन 2023 में 2022 से बेहतर रही है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कंपनी की बैलेंस शीट और कंपनी की इन्वेस्टमेंट और बड़ी ट्रांजेक्शन को खंगाल रहा है।

    यह कंपनियां आईपीओ रजिस्टर्ड कंपनी हैं और पिछले करीब 1 साल में इन कंपनियों के शेयर में भी दोगुना से लेकर तीन गुना तक की तेजी देखी गई है। बीते दिन केवल ट्राइडेंट ग्रुप का शेयर ही दो से तीन फीसदी नीचे गिरा है जबकि बाकी दो अन्य कंपनी IOL और क्रिमिका के शेयर ग्रीन में कारोबार कर रहे हैं। स्टाक एक्सचेंज में अभी ट्राइडेंट कंपनी का शेयर बाजार में टीम कनेक्शन ढूंढने में जुटी है। हालांकि देर शाम तक ट्राइडेंट कंपनी के स्टाफ एक्सचेंज स्थित ऑफिस में ताला लगा रहा और इनकम टैक्स के साथ आई पैरामिलिट्री फोर्स का स्टाफ वहीं मौजूद रही। 

  • पंजाबः इस इलाके में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

    पंजाबः इस इलाके में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

    कोटकपूराः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं बुधवार सुबह कोटकपूरा के जलालेआना रोड पर सड़क किनारे एक नौजवान की लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है कि नौजवान के नाक में से झाग निकल रहा था। संभावना है कि वह रात से ही सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने युवक की लाश को देखा तो पुलिस को सूचित किया।

    करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किसान जगदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर ही नशा करने वाले नौजवान झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। मौके पर पहुंचे एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल की आरसी से नौजवान की पहचान मुक्तसर के गांव बाजे मराड़ निवासी संतोख सिंह पुत्र बचित्र सिंह के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचना भेज दी गई है। पोस्टमार्टम से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। शव जिस जगह से बरामद हुआ है, उसके नजदीक इंद्रा कालोनी है जहां पर सरेआम नशा बिकने के आरोप लगते रहते हैं।

  • पंजाबः आप पार्टी ने 14 इंचार्जों का किया ऐलान, दिनेश ढल्ल को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः आप पार्टी ने 14 इंचार्जों का किया ऐलान, दिनेश ढल्ल को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः आप पार्टी ने चुनावों से पहले कमर कस ली है। इसी के तहत आप पार्टी ने 14 हलका इंचार्जों का ऐलान किया है। वहीं इस नियुक्तियों में नॉर्थ से दिनेश ढल्ल को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਖਿਲਾਫ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤਣ ਦਾ ਆਰੋਪ, ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਖਿਲਾਫ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤਣ ਦਾ ਆਰੋਪ, ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਖਿਲਾਫ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ਤੇ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਣੇ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਧਰਮਪੁਰਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਹ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚੀ ਹੈ।

    ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਆਰੋਪੀ ਮਹਿਲਾ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਾਂਚ ਅਫਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤਾਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਲੇਕਿਨ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਉਸ ਤੇ ਦਸਤਖਤ ਕਰਨ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਪੱਖ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਉਹ ਹਲੇ ਬਾਹਰ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸੱਦਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੀੜਤ ਪੱਖ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਲੈਟਰ ਹੈਡ ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ ਗਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ।

  • पंजाबः इस इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने चलाई गोली,  युवक की मौत

    पंजाबः इस इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने चलाई गोली,  युवक की मौत

    लुधियानाः गांव रामगढ़ के नजदीक से काम करके वापस घर जा रहे दो युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने 14 अक्तूबर को देर रात गोली चला दी थी। बताया जा रहा है कि लूटरों ने लूट के दौरान युवक पर गोली चलाई थी। इस हादसे में सोनू नामक युवक घायल हो गया था। जिसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई में रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां पर उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई है। सोनू को उसका साथी सोमनाथ थापा पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने लाया था, लेकिन उस समय प्राथमिक जांच में डॉक्टरों को लग रहा था कि शायद गोली पास से गुजर गई है और छर्रे उसकी गर्दन के पास लगे हैं। लेकिन मौत हो जाने के बाद खुलासा हुआ कि सोनू को एक गोली लगी थी।

    सोनू के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम करवा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। बदमाशों ने सोनू की जेब से करीब 3 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद बदमाश मोबाइल छीनने लगे तो सोनू उनसे भिड़ गया था। बाद में बदमाश वहां से फरार हो गए थे। सोनू के पड़ोसी सोमनाथ थापा ने कहा कि वह उसे अस्पताल में लेकर आया था। हमला करने वाले बदमाशों ने चेहरे छिपाने के लिए नकाब पहने थे। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। थाना जमालपुर की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

  • उत्तर भारत में नीचे गिरने वाला है पारा, कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में नीचे गिरने वाला है पारा, कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। देशभर में बारिश के बाद अलग-अलग राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (18 अक्टूबर) को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती है। इसी के साथ अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 33 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने का अनुमान है।

    राजधानी में सोमवार को बारिश के बाद तापमान गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 2 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में नारकंडा और खड़ा पत्थर में इस महीने की पहली बर्फबारी देखने को मिली। इसके अलावा कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उत्तराखंड में तो लोगों ने ठंड के कपड़े भी निकाल लिए है। यहां चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • पंजाबः भाजपा को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

    पंजाबः भाजपा को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा को झटका दे रही है। हाल ही में 8 नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं अब भाजपा को एक और झटका लगने जा रहा है। खबर मिली है कि पूर्व डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी ने भाजपा छोड़ दी है तथा जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली है, जिसमें अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की बात कही गई है।

    बताया जा रहा है कि मोहाली से डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी व कांग्रेस के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की बेटी जीवन जोत कौर और इनके साथ पूर्व आइपीएस राजिंदर सिंह भी कांग्रेस मे वापस आ गए। इन्हें भी अधिकारिक रूप से 20 अक्टूबर को पार्टी ज्वाइन करवाई जाएगी।
    भाजपा और अकाली दल छोड़ कर घर वापसी कर रहे नेताओं की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया है।

    बता दें कि 20 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर में इन नेताओं को पुन: कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई जाएगी। घर वापसी करने वाले नेताओं की ज्वाइनिंग पर पार्टी की मोहर लगवाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और नवजोत सिंह सिद्धू शामिल नहीं हुए। बैठक पार्टी में वापसी करने वाले नेताओं का विरोध भी हुआ। सबसे ज्यादा विरोध जीत मोहिंदर सिद्धू का हुआ, क्योंकि वह कांग्रेस के विधायक होते हुए पार्टी छोड़ कर अकाली दल में चले गए थे। वरिष्ठ नेताओं ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाने की भी मांग रखी।

    पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि जो नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा या अकाली दल में चले गए थे, उनकी वापसी से भले ही आज के दिन कांग्रेस को फायदा हो लेकिन लंबे समय में इसका नुकसान ही है। अहम बात यह है कि पार्टी इस समस्या से जूझ रही है कि नेता जब चाहें कांग्रेस छोड़ कर चले जाते हैं और बाद में फिर पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं।

    यही कारण है कि 13 अक्टूबर को पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, पूर्व विधायक डॅा. मोहिंदर रिणवा, हंस राज जोशन और जीत मोहिंदर सिद्धू आदि नेताओं को दिल्ली में पार्टी ज्वाइन नहीं करवाई गई थी। अब इनकी ज्वानिंग 20 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर में होगी। प्रदेश प्रधान वड़िंग का कहना है कि जो लोग पार्टी में आ रहे हैं, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

  • पंजाब :  21 वर्षीय छात्रा की हादसे में मौत

    पंजाब : 21 वर्षीय छात्रा की हादसे में मौत

    फतेहगढ़ साहिबः रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ साहिब में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही 21 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान आस्था (21) निवासी थिरकेविल लेन विनेला (केरला) के रूप में हुई है, जो फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कॉलेज की MSC फूड टैक्नॉलजी की छात्रा थी और वह केरल से यहां पढ़ाई करने के लिए आई थी। 

    छात्रा की दुखदाई मौत से कॉलेज की तरफ से दुख व्यक्त किया गया है। पुलिस द्वारा छात्रा का पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों के हवाले कर दी गई है। मामले की जांच कर रहे जी.आर.पी थाना सरहिंद के जांच अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से नंगल ऊना जा रही हिमाचल एक्सप्रैस रेलगाड़ी जब फतेहगढ़ साहिब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से रवाना हुई तो ट्रेन से उतरते समय पैर स्लिप होकर गिरने के कारण आस्था की मौत हो गई।