पंजाबः इस इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने चलाई गोली,  युवक की मौत

लुधियानाः गांव रामगढ़ के नजदीक से काम करके वापस घर जा रहे दो युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने 14 अक्तूबर को देर रात गोली चला दी थी। बताया जा रहा है कि लूटरों ने लूट के दौरान युवक पर गोली चलाई थी। इस हादसे में सोनू नामक युवक घायल हो गया था। जिसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई में रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां पर उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई है। सोनू को उसका साथी सोमनाथ थापा पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने लाया था, लेकिन उस समय प्राथमिक जांच में डॉक्टरों को लग रहा था कि शायद गोली पास से गुजर गई है और छर्रे उसकी गर्दन के पास लगे हैं। लेकिन मौत हो जाने के बाद खुलासा हुआ कि सोनू को एक गोली लगी थी।

सोनू के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम करवा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। बदमाशों ने सोनू की जेब से करीब 3 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद बदमाश मोबाइल छीनने लगे तो सोनू उनसे भिड़ गया था। बाद में बदमाश वहां से फरार हो गए थे। सोनू के पड़ोसी सोमनाथ थापा ने कहा कि वह उसे अस्पताल में लेकर आया था। हमला करने वाले बदमाशों ने चेहरे छिपाने के लिए नकाब पहने थे। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। थाना जमालपुर की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *