Blog

  • सुरेश कुमार बने कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित : चुनावों की आपाधापी के बीच सुरेश कुमार को कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है । कांग्रेस की कुटलैहड़ इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि की । उन्होंने बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी । सुरेश कुमार  कांग्रेस सेवादल में लंबे अरसे से पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं और कुटलैहड़ में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते आए हैं । दौलत राम ने उनकी नियुक्ति के बाद कुटलैहड़ में कांग्रेस के और मजबूत होने की आशा व्यक्त की है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा भी मौजूद रहे।
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 146 चालान

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 146 वाहनों के चालान काटे गए  व जुर्माने के रूप में 22,400- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में  500/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर  01 वाहन का चालान किया गया I      
  • चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : बीती शाम पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिमों ने 3.20 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुठिआड़ी से टटेहडा रोड नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 03.20 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवक की पहचान विवेक राणा पुत्र दुर्गा दास निवासी गाँव चकराणा व डाकखाना पटलांदर, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर व अन्य के विरुद्ध पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • हाईवे पर रबड़ पाइपों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    हरियाणा : हिसार-सिरसा बाईपास पर सड़क किनारे रखे रबड़ के बड़े साइज के सीवरेज पाइपों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की घने काले धुएं का गुब्बार दूर तक दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लगी। वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों का समय लग गया।

     बता दें कि शहर में सीवरेज की लाइन बिछाई जा रही है। जिसके लिए बड़े आकार की रबड़ की पाइप लाई गई हैं। इन पाइप को हिसार शहर के बाहर रविदास छात्रावास पास डाला गया था। इन पाइपों के पास ही बिजली की ट्रांसफार्मर है। मंगलवार को तेज हवाओं के चलते ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग हुई। जिसके बाद कुछ चिंगारी जमीन पर आ गिरी।

    नीचे घास, प्लास्टिक आदि कचरे में आग लग गई। आग रबड़ पाइपों में पहुंचकर भीषण हो गई। आग के प्रचंड रूप को देखकर सिरसा- दिल्ली की ओर जाने वाले वाले वाहन चालक भी गाड़ियों को रोक कर इसे देखने लगे। वहीं शहर में कई लोगों कहना था कि दूर से भी आग से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। वो देखने आए थे कि इतनी भयंकर आग किस जगह लगी है। 

  • पंजाबः लावारिस एक्टिवा से बैग बरामद होने पर मचा हड़कंप, भारी मात्रा में पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    मोगाः लोकसभा चुनावों को लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा शांतिमय ढंग से चुनाव करवाने को लेकर मॉक ड्रिल की गई। हालांकि पुलिस द्वारा की गई इस मॉक ड्रिल के बारे में उच्च अधिकारियों के अलावा किसी को नहीं पता था। दरअसल यह मॉक ड्रिल एसएसपी ऑफिस की पार्किंग में की गई। जहां एक लावारिस एक्टिवा खड़ी की गई। इस दौरान एक्टिवा से एक बैग बरामद हुआ। जिसके बाद तुरंत 150 से अधिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं तुरंत बम निरोधक टीमों को मौके पर सूचित किया गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    मौके पर पहुंच बम निरोधक टीमों ने बैग को कब्जे में लिया और उसे नष्ट कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि चुनावों को लेकर यह मॉक ड्रिल की गई थी। जिसका उद्देश्य था कि चुनावो में अगर किसी जगह से कोई लावारिस व्हीकल या कोई लावारिस बैग मिलता है और उसमें अगर किसी को कोई विस्फोटक पदार्थ के बारे में शक होता है तो उसे तुरंत कैसे कंट्रोल करना है। इसी के चलते यह मॉक ड्रिल के जरिये अन्य कर्मियों को जानकारी दी गई।

  • जालंधरः पुलिस ने सतलुज दरिया के पास छापेमारी कर 18000 लीटर शराब की जब्त 

    जालंधर, ENS: सहायक कमिश्नर (आबकारी) जालंधर रेंज वेस्ट नवजीत सिंह की अगुवाई में आज सतलुज दरिया के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 18000 लीटर शराब की जब्त उसे नष्ट किया। मामले की जानकारी देते हुए नवजीत सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सतलुज दरिया से सटे 15 किलोमीटर क्षेत्र में छापेमारी की गई। नवजीत सिंह ने कहा कि यह छापेमारी डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग के नेतृत्व में की गई।

    उन्होंने बताया कि एक्साइज अधिकारी सुनील गुप्ता और एक्साइज इंस्पेक्टर साहिल रंगा, सरवन सिंह ढिल्लों और हरप्रीत सिंह ने सतलुज नदी के किनारे वेहरा, भोडे, गदरे, बुर्ज, संघोवाल और माऊ साहिब गांवों में तलाशी अभियान चलाया और करीब 18000 लीटर शराब बरामद की. 15 तिरपालों को मौके पर ही पकड़कर सूखी जगह पर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह लाहन दरिया के पानी  में छिपाकर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे इस लाहन से बनी शराब का सेवन न करें क्योंकि इसकी कोई डिग्री नही होती और इसके सेवन से जान की हानि भी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तलाशी अभियान को और तेज किया जाएगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः पूर्व सीएम ने बागी नेताओं पर जमकर कसे तंज, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज आदमपुर दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ विधायक सुखविंदर कोटली मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए चन्नी ने कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों से बागी हुए नेताओं पर जमकर तंज कसे। चन्नी ने बिना नाम लिए कहा कि जो नेता जिस पार्टी में गए है वहां पर वर्कर तो छोड़ों कोई कुत्ता भी पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की समाज में कोई कद्र नहीं रही। चन्नी ने कहा कि दूसरी पार्टी में जाने वाले नेताओं ने समाज को खराब करने की कोशिश की है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उन्होंने कहा कि इन दलबदलू नेताओं को लोग वोट के दौरान सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इनकी रैलियों को कोई इकट्ठ नहीं होता और ना ही भारी मात्रा में लोग आते है। इस बार फिर से चन्नी ने कहा कि साईकिल का भी स्टैंड होता है, लेकिन इनका कोई स्टैंड नहीं है। चन्नी ने कहा कि जिनका कोई स्टैंड नहीं होता, लोग भी उनके साथ स्टैंड नहीं रहते। वहीं उन्होंने कहा कि बादल साहिब का ऐसे लगता है कि जैसे वह आंखों का तारा होते है, लेकिन रातों-रात छोड़ गए पता भी नहीं लगा। चन्नी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से कांग्रेस की जीत होगी। 

  • पंजाब : दिनदहाड़े चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसर : रंजीत एवेन्यू में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक विदेश भेजने के लिए वीजा मिलने के बाद पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान सरेआम गोलियां चलीं और गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद किए है। इस मौके पर विशाल सभ्रवाल ने कहा कि रंजीत एवेन्यू इलाके में अंधाधुंध गोलियां चलाई गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। उन्होंने कहा कि गोलियां इतनी हिंसक तरीके से चलीं कि आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के अंदर भाग गए।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के खोखे बरामद किए। इस मौके पर एसीपी विरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि रंजीत एवेन्यू में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके संबंध में वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक की जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि विदेश भेजने के लिए वीजा आने के बाद पैसे के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गोली चली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः ISI आतंकी चाइनीज पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार

    जांच में खुलासाः इस जगह टारगेट किलिंग की थी तैयारी

    जालंधर, ENS: काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने आतंकी मॉड्यूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मैहता के गांव उग्गोवाल के रहने वाले लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चीनी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि आरोपी जम्मू में किसी प्रमुख नेता की हत्या करने की तैयारी में था। आरोपी पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स के लिंक में था। वहीं से आरोपी को टास्क मिलना था।  आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का हैंडलर पाकिस्तान में बैठा हुआ है।

    जिसे लेकर उसके लगातार पाकिस्तान से आदेश मिल रहे थे। पुलिस ने आरोपी से कई फोन नंबर बरामद किए हैं। जिसकी जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ पंजाब में करीब तीन मामले आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी के दर्ज हैं। इसे लेकर वह जेल भी जा चुका था। जेल में ही उसकी पहुंच आईएसआई तक हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी जम्मू एंड कश्मीर में टारगेट किलिंग की तैयारी में था। इसका ऑर्डर उसे पाकिस्तान में बैठा हैंडलर द्वारा दिया जाना था। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने सिर्फ वारदात करने के लिए जम्मू कश्मीर जाना था।

    जिसके बाद उसने वापस पंजाब लौटना था। किसी को वारदात के बारे में पता न चले, इसलिए आरोपी जालंधर के रामामंडी एरिया में रुका हुआ था। इसे लेकर पंजाब के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को सीक्रेट इनपुट मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को ऑर्डर कोई खालिस्तानी ग्रुप देता था या फिर कोई अन्य, इस पर अभी जांच जारी है।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान ने ठाना है हर पंचायत को नशा मुक्त बनाना है :हंस राज

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत उप मण्डल बंगाणा ब्लॉक को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन अब हर घर में दस्तक दे रहा है जिसकी शुरूआत पंचायत स्तर पर जारी है अब प्रशासन हर घर में जाकर लोगों से नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ साथ बच्चों की दैनिक गतिविधि पर ध्यान रखने के लिए अभिभावकों से निवेदन कर रहा है। तहसील बंगाणा में कार्यरत बीईइओ हंस राज के मार्गदर्शन में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने और जिलाधीश ऊना महोदय का संदेश पत्र द्वारा घर घर में हर जन तक पहुंचाने की शुरूआत आज मलांगड़ पंचायत में हुई l

    उन्होंने हर घर दस्तक अभियान की अध्यक्ष्ता करते हुए कहां की युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बो पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर  इस अभियान पर काम करेंगे आने वाले समय मे हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे हर घर ,हर गांव में हर जन को इस अभियान के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी इस अभियान को तभी सफल बनाया जा सकता है अगर समाज का हर एक व्यक्ति इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाए अगर आपके आस पास कोई नशा करता है या नशा बेचता है तो ऐसे लोगो की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाए ताकि युवाओं को नशे के जाल में फसने से बचाया जा सके।

    अभिभावक अपने बच्चों की ख्वाहिशें पूरी करने में ही व्यस्त न रहें, बल्कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर भी पूरी नजर रखें। उनके बच्चे कर क्या रहे हैं। अधिकतर लोग जो नशा करने और बेचने वालो को जानते भी है लेकीन बो इस बात को छिपाकर नशा बेचने वालो को ही बचा रहे होते हैं जो लोग नशे के आदी बन चुके हैं और बिना नशे के नहीं रह पाते हैं, उन्हीं लोगों को नशे से मुक्ति दिलाने के द्वारा हर घर दस्तक़ अभियान को चालू किया गया हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटल में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा अगर किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो बो नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके पता कर सकता है।

    अगर आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो drug free Himachal app पर इसकी जानकारी दे सकता है। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत ने पंचायत टास्क फोर्स के मेम्बर से इस अभियान को सफल बनाने की अपील कीl इस अवसर पर युवा वर्ग से अरुण शर्मा, संजीव शर्मा, मोहित शर्मा, ज़िला ऊना से अमर चंद समस्त पंचायत प्रतिनिधि , महिला मंडल, युवा मंडल, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि गणमान्य लोग शामिल हुए।