Blog

  • आज का राशिफल, 24 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 24 अप्रैल 2024

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 5 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 41 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 59 मिनट पर शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज स्टूडेंट अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें। बच्चे की गलतियों पर आवेश में आने की बजाय उन्हें सहजता समझने की कोशिश करें। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होने की उम्मीद हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। कई दिनों से मन चल रही किसी बात से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। आज किसी समारोह होने के कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये फायदेमंद साबित होगी।

    सिंह राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। जो लोग आपके विरोधी हैं, वो आज अपने काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा, ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलेगा।

    कन्या राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में दौड-धूप करेंगे। इस राशि के जो छात्र किसी कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। आज रास्ते पर किसी वृद्ध की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। पहले निवेश किया हुआ पैसा आज आपको मिलेगा, जिससे अपने रुके कार्यों को पूरा करेंगे। आज बच्चे आपसे किसी निर्णय में आपकी राय मागेंगे। आज आर्थिक स्थिति में स्थिरता लाने के लिए प्रयासों में तेजी लानी होगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिये आज आप कुछ नया प्लान बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

    धनु राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आपका मन हल्का रहेगा। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों का काम बढ़िया चलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के लोगों के साथ तालमेल बना रहेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।लवमेट काफी दिनों बाद आज अच्छा समय बिताएंगे।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज विचारों में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुसरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। आज अन्य गतिविधियों की वजह से आपके व्यक्तिगत काम बीच में अटक सकते हैं, लेकिन कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज अपने व्यक्तिगत काम की ओर आप उचित ध्यान दे पाएंगे। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रसन्नता देगा।

    मीन राशि- आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। काम के दबाव से निकलकर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे।

  • पंजाब : खुद को CID मुलाजिम बताकर भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी

    लुधियाना: जिले में पूर्व सेहत मंत्री स्व.सतपाल गोसाई के पोते भाजपा नेता अमित गोसाई को किसी व्यक्ति ने पाक्सितान के मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने अपना नाम हरजीत सिंह बताया। उसने खुद को CID में तैनात मुलाजिम कहा। अमित गोसाई ने इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दी है। इस पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने अमित की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाने के निर्देश दिए है। 

    अमित गोसाई ने कहा कि घटना 28 मार्च की है। वह अपने घर में ही मौजूद थे। तभी उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप्प काल आई। .यह पाकिस्तान का नंबर था। फोन करने वाले ने खुद का नाम हरजीत सिंह बताया और खुद को CID मुलाजिम विभाग में तैनात बताया। उसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अमित का कहना है कि अभी काल करने वाले के बारे कुछ पता नहीं चला। आरोपी ने फोन बंद किया हुआ है। इस संबंधी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर धारा 506 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है। पीसीआर दस्ते को भी अधिकारियों ने समय-समय पर गोसाई परिवार की सुरक्षा को चैक करने के आदेश दिए है। इस मामले में साइबर सैल के साथ-साथ CID विभाग से भी उक्त आरोपी के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

  • उड़ता पंजाब नशेड़ी बेटे ने मां को पीटा, देखे वीडियो

    लुधियाना : नशे की लत के कारण रिश्तो को तार तार करने के किस्से अक्सर देखने को मिल जाते है। लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसे देख लगता है कि इंसान के लिए दुनिया मे सबसे कीमती रिश्ता भी नशे की लत के आगे फीका है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जवाहर नगर कैंप में कलयुगी बेटा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था। मां ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया , तो उसने मां को पीटना शुरू कर दिया। जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों ने नशेड़ी युवक की पिटाई कर दी। 

    पीड़ित मां ने कहा कि वह दिन-रात मेहनत करके अपना गुजारा करती है, लेकिन उसका बेटा नशे के लिए उससे पैसे लेता है। अगर वह पैसे नहीं देती तो वह उसे मारता-पीटता है।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़का नशे की हालत में लग रहा था। वह अपनी मां से पैसे ले रहा था। जब उसकी मां ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने मां को पीटना शुरू कर दिया। लोगो ने उसे वृद्ध महिला को बचा कर युवक को पीटा।

  • जालंधर बाईपास पर करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना : एसटीएफ ने दो तस्करो को करोडो की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। आज वह भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं। 

    एसटीएफ ने सुचना के आधार पर कारवाई करते हुए जालंधर बाईपास के पास जाल बिछाकर पीआरटीसी की बस से उतरे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी तलाशी के दौरान  एक किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जो इसे अमृतसर से थोक से खरीद कर लुधियाना के आसपास के इलाकों में ऊंचे दाम पर बेचते है।  

    आरोपी जल्द अमीर बनने के चक्कर में हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार करने लगे। आरोपी के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • निजी अस्पताल का डायलिसिस केंद्र भी बंद, कहां जाएं मरीज़

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के क्षेत्रीय अस्पताल का डायलिसिस सेंटर बंद होने के 2 महीने बाद निजी स्वास्थ्य संस्थान का डायलिसिस सेंटर भी बंद हो गया है। जिसके चलते डायलिसिस करवाने के लिए आने वाले दर्जनों मरीजों को मुश्किल पेश आ रही है। दूसरी तरफ मामला सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ पैर फूलते नजर आ रहे हैं। दरअसल निजी स्वास्थ्य संस्थान में चल रहे डायलिसिस सेंटर के कर्मचारी केंद्र को ताला लगाकर चलते बने। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश पर निजी स्वास्थ्य संस्थान के कर्मचारी आनन-फानन में पंजाब से डायलिसिस सेंटर चलाने के लिए नए कर्मचारी लाने की बात कर रहे हैं। लेकिन 2 महीने से सरकारी अस्पताल का डायलिसिस सेंटर नहीं चल पाना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

    डायलिसिस करवाने वाले रोगियों का आरोप है कि क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस करने वाली निजी कंपनी के साथ स्वास्थ्य विभाग का करार खत्म होने पर एक नई फर्म के साथ अनुबंध किया। लेकिन नई फर्म ने डायलिसिस सेंटर के रैनोवेशन के नाम पर समय मांगा जिसके चलते यहां पर डायलिसिस करवाने वाले मरीजों की व्यवस्था पास के ही दो निजी डायलिसिस केंद्रों में कर दी। रीजनल अस्पताल में डायलिसिस करवाने वाले रोगियों का आरोप है कि निजी स्वास्थ्य संस्थान में उन्हें मनमर्जी के मुताबिक डायलिसिस के लिए बुलाया जाता था। कभी रात को 10:00 बजे तो कभी रात को 3:00 बजे भी उन्हें डायलिसिस करवाने के लिए बुलाया जाता रहा है। मरीजों का कहना है कि वह इसके बावजूद अपने उपचार की मजबूरी में निजी डायलिसिस सेंटर की हर शर्त को मानते आए।

    मरीजों ने बताया कि सोमवार शाम को ही निजी स्वास्थ्य संस्थान के डायलिसिस सेंटर से उन्हें टेलीफोन करके मंगलवार सुबह डायलिसिस करवाने को बुलाया गया था। लेकिन जब वह पहुंचे तो केंद्र पर ताला लटकता हुआ मिला। वह दूर दराज क्षेत्रों से डायलिसिस करवाने के लिए ऊना पहुंच रहे हैं। डायलिसिस करवाने के लिए चिंतपूर्णी, कांगड़ा के जसवां कोटला और नैहरियां जैसे दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने बताया कि 2 महीने से उनके डायलिसिस जरूरत के हिसाब से नहीं हो रहे।

    मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है कि जिसके दो डायलिसिस हो रहे थे उसे महज एक बार डायलिसिस की सुविधा हफ्ते भर में मिल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई के इस अव्यवस्था को जल्दी खत्म करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में लाया गया है जिससे उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। डायलिसिस की व्यवस्था देखने वाली संस्था को तुरंत प्रभाव से टेक्नीशियन का प्रबंध करते हुए मरीज के डायलिसिस सुचारु करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग रोगियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
  • पंजाबः 18 नए नवनियुक्त DSP की हुई पोस्टिंग, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 18 नए नवनियुक्त डीएसपी के सत्र की नियुक्तियां की है। अधिक जानकारी के लिए ऑर्डर की कॉपी नीचे दी गई है। 

  • नशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चलाए गए रील प्रतियोगिता अभियान के तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को एडीसी महेद्रपाल गुर्जर ने पुरस्कार वितरित किये। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दौलतपुर कालेज़ के सौरभ ताखी ने हसिल किया जिन्हें ट्रॉफी व 1200 रुपए का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि दूसरे स्थान हासिल करने वाले बीटन कॉलेज के विद्यार्थियों को ट्रॉफी व 800 रुपये तथा तृतीय स्थान पाने पर आईटीआई भद्रकाली के प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी व 600 रुपये की राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त चौथा व पांचवां स्थान हासिल करने पर न्यू ऐंजल आईटीआई पेखूवेला व ट्रिप्पल आईटी सलोह को क्रमशः 500-500 रूपये की धनराशि प्रदान की गई।

    गौरतलव है कि नशामुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत 23 से 27 मार्च तक चलाए गए रील कंटेस्ट का थीम “जिंदगी को चुने, नशे को नहीं” था। जिसमें ज़िला ऊना के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने रील के माध्यम से नशामुक्ति पर आकर्षक व प्रेरणादायक रीलें प्रस्तुत कीं। इसके अलावा युवाओं ने इंस्टाग्राम पर भी नशामुक्ति पर 21 रीलें सांझा कीं। इस अवसर पर सीपीओ संजय सांख्यान सहित अन्य ज़िला अधिकारी उपस्थित रहे। 
  • खुरवाई, थानाकला, डूमखर, बंगाणा में भुट्टो ने जनता से मांगा भाजपा के लिए समर्थन

    अब झूठी गारंटियों के सहारे नहीं होगी बैतरणी पार:देवेंद्र भुट्टो
    ऊना/सुशील पंडित : राज्य  के मुख्यमंत्री द्वारा अब लोकसभा चुनावों में एक बार फिर राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1500 देने की बात हर मंच से की जा रही है। लेकिन 15 माह में कितनी महिलाओ के खाते में राज्य सरकार ने 1500 रुपए डाले है। यह भी मुख्यमंत्री जनता में स्पष्ट करें। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क अभियान के तहत खुरवाई ,थाना कलां,डूमखर,व बंगाणा में जनता के समक्ष कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार झूठ की गारंटियों के साथ विधान सभा चुनाव तो जीत गई थी। लेकिन अब लोकसभा चुनावो में कांग्रेस को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
    क्योंकि 15 माह के कार्यकाल में सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। जो वह राज्य की जनता के सामने सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। और अगर प्रदेश की बात की जाए । तो केंद्र सरकार से डेढ़ माह में हजारों करोड़ की आर्थिक सहायता मिलने के बाद भी सुक्खू सरकार ने मित्रों की मंडली को खुश करने के लिए 15 माह में 21 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज लेकर हिमाचल की जनता को कर्ज तले डुबोने का काम किया है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता के एक एक काम के लिए हमने सौ सौ चक्र मुख्यमंत्री महोदय के पास लगाए है। लेकिन काम फिर भी मुख्यमंत्री नहीं करते थे। आज जो राज्य की हर जगह जाकर कभी बागी कभी पैसे कभी बिकाऊ कभी बॉक्स लेने की बात कर रहे है। अब मुख्यमंत्री बताएं कि उनके पास क्या तथ्य हैं ,और अगर हैं तो कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।
    भुट्टो ने कहा कि खनन माफिया हम नहीं खनन माफिया सीएम साहब खुद बताएं कि कौन है और आपदा आने पर जब सारे क्रेशर बंद थे तो किसके क्रेशर खुले थे, और कौन खनन को बढ़ावा देकर लाखों करोड़ डकार गए है। भुट्टो ने कहा कि झूठ बोलना मुख्यमंत्री की फितरत में शुमार हो गया है और अब तो सोते जागते मुख्य मंत्री को हम 9 विधायक ही नजर आ रहे है। भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय जनता के बीच हमारे प्रति कितना मर्जी कुप्रचार कर लें। लेकिन जनता अब सुक्खू सरकार के झांसे में नहीं आएगी। और मोदी सरकार मिशन 400 पार होकर हैट्रिक लगाकर इतिहास रचेगी।  इस मौके पर कुटलैहड़ के चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, अभय सिंह राणा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया,सूरम सिंह,राजेंद्र मलांगड़ ,मास्टर रमेश शर्मा आदि सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
    देश में केवल मोदी की गारंटी मजबूत : संजीव कटवाल
    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छल की गारंटी की कोई गारंटी नहीं होती और बीते 15 माह कांग्रेस ने ऐसी ही गारंटी देकर राज्य की जनता के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज है। और डूबते जहाज में कोई सवारी नहीं बैठती है। आज देश में केवल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर शसक्त सरकार भाजपा की बनने वाली है। 
  • मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाता की भूमिका बारे किया जागरुक

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और ऊना ज़िला के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप-चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत हरोली विस की ग्राम पंचायत पूबोवाल और पालकवाह में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोकतंात्रिक प्रणाली में वोट के महत्व बारे जनता को जागरुक किया। इस दौरान मतदाताओं ने हस्ताक्षर अभियान में भी बढ़चढ़कर रूचि दिखाई और मतदान अवश्य करने का प्रण लिया।

    कलाकारों ने ‘आओ सारे मतदान करें’, ‘युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान’, ‘परिवार सहित मतदान को जाना, देश को तुम्हें है श्रेष्ठ बनाना’ जैसे अनेक सलोगन देकर वोटरों को मतदान में अपनी भाग्यदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्थानीय भाषा में नुक्कड़-नाटक का मंचन करके भी मजबूत लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के महत्व बारे संदेश दिया। 

    4 मई तक बनाए जा सकेंगे नये वोट: डीसी

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना वोट 4 मई, 2024 तक बूथ लेबल अधिकारी से बनवा सकते हैं अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विवाह व निवास स्थानांतरण की स्थिति में अपने वोट को स्थानांतरित भी करवा सकते हैं।
  • हनुमान जन्मोत्सव पर जय श्री राम के जयकारों से गुंजा बीबीएन

    हनुमान जन्मोत्सव व भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन

    बद्दी/ सचिन बैंसल : बीबीएन में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बीएन में जगह-जगह मंदिरों में भंडारे लगाएंगे वह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया इसी बीच बद्दी वार्ड नंबर 2 में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया वह खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया और वही झाड़माजरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में राम परिवार व बाबा विश्वकर्मा के स्थापना दिवस पर श्रीमद भागवत कथा के समापन व हनुमान जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया, पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। 16 से 22 अप्रैल तक विख्यात कथावाचक प्रदीप शास्त्री शाहपुर ने भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का रसपान करवाया।

    उन्होंने कहा के कलयुग में पापों से मुक्ति और जन्ममरण के चक्कर से छुटकारा दिलाने वाली श्रीमद भागवत कथा ही है। प्रदीप शास्त्री ने कहा के मौजूदा पीढ़ी धर्म और संस्कारों से दूर होती जा रही है जो के चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से आहवान किया के अपने बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ें।  प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेवादल झाड़माजरी के हरबंस ठाकुर ने बताया के राम परिवार व बाबा विश्वकर्मा के स्थापना दिवस पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ व कथा समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर कथावाचक प्रदीप शास्त्री, पंडित मुकेश शर्मा, मंदीप, विमल, कुलदीप धीमान, दीपू, अमर ठाकुर, अच्छर पाल कौशल, बीडीसी पुष्पेंद्र कौर, मीना ठाकुर, रंजू, अमरजीत कौर, दिशा, उमा देवी, स्वर्ण कौर, आंति देवी, वचनी देवी, मथरा देवी, आशा राजपूत, सुनीता नेगी, नूतन पांडे, शशि, रचना, प्रियंका, पूजा, कविता, अनु, सोनू, रिंकू ठाकुर, जगन्नाथ, वीरू, जगदीप, जॉनी ठाकुर, जगदीप, यश ठाकुर, अजय ठाकुर, मनीष कतना, खेम चंद गोतम, राम कुमार, अमर ठाकुर, अंकु ठाकुर, दीपक कुमार, रवि धीमान, नरेश कुमार, हरभजन सिंह, अशवनी कुमार, महिंदर ठाकुर, बलिंद्र ठाकुर समेत भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।