Blog

  • पंजाब: स्नैचरों की हुई जमकर धुनाई, देखे वीडियो

    लुधियाना: जस्सियां रोड पर लोगों ने महिलाओं की वालिया छीनने वाले स्नैचरो को दबोच लिया। स्नैचर बाइक पर सवार थे। जिनकी लोगों द्वारा पकड़ कर जमकर छितर परेड की गई।

    जानकारी देते हुए जतिंद्र सिंह टिकू ने बताया कि स्नैचर महिला की वालिया छीन कर भाग रहे थे। इस दौरान कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। इलाके में शोर मचता देख राहगीरों ने स्नैचरो को बाइक से खींच लिया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिनमे से एक फरार हो गया।
     
    स्नैचरो ने बताया कि वह अक्सर वारदातें करने जिला जालंधर के मेहतपुर गांव से लुधियाना आते है। अभी तक वह 10 से अधिक वारादातों को अंजाम दे चुके है। लोगो ने आरोपियों को थाना जमालपुर की पुलिस के हवाले कर दिया। जिनकी की पहचान गगनदीप, संजीव उर्फ शिवा के रूप में हुई है। आरोपी अजय फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण के तहत विधवाओं की फ्री राशन चयन तिथि  20 तक बढ़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना में वर्ष 2024-25 हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 20 मार्च,2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं अब 20 मार्च, 2024 तक अपने आवेदन पत्र रोटरी गली ऊना स्थित हिमोत्कर्ष कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयु सीमा में भी छूट दी गई है तथा अब 50 वर्ष आयु तक की विधवा महिलाएं पात्र होगी। आवेदन करने वाली महिला को प्रदेश सरकार से विधवा पैंशन नही मिल रही हो,वहीं उनकी पारिवारिक आय भी 50 हजार रूपए वार्षिक से कम हो।

    इसके अलावा उन्हें हिमोत्कर्ष परिषद से पहले कभी किसी भी  प्रकार की सहायता प्राप्त नही हुई हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन पत्र परिषद के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,आवेदनकर्ता की दो पासपोर्ट साईज फोटो व आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि चयनित महिलाओं को वर्ष 2024-25 के तहत अप्रैल,2024  से मार्च,2025 तक हर माह 750 रूपए राशि का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमोत्कर्ष जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि 2013-14 वर्ष से शुरू इस प्रकल्प के तहत परिषद ने अभी तक 620 विधवाओं को करीब 42 लाख रूपए राशन व अन्य मदद उपलब्ध करवाई है।
  • प्रणव चड्डा सबसे छोटी उम्र में बने हिमाचल सरकार में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल

    बद्दी व चंडीगढ़ में किया स्वागत

    बद्दी/ सचिन बैंसल : हिमाचल सरकार द्वारा प्रणव चड्डा को हिमाचल सरकार द्वारा सबसे छोटी उम्र में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल न्युक्त किया गया है। हमीरपुर के धनेटा गांव के रहने वाले प्रणव चड्डा के पिता डी.के. चड्डा चंडीगढ़ के धनवंत्री आर्यूवैदिक अस्पताल में बतौर डिपार्टमेंट हैड अपनी सेवाएं दे रहे हैं व प्रदेश के सबसे बडे़ औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. के लगभग सभी लोगों के लिए इन्होंने उक्त अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। प्रणव चड्डा को यह उपलब्धि हासिल करने पर बद्दी पहूंचने पर उनका स्वागत किया गया । पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रणव चड्डा ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा समाजसेवा को ही महत्व दिया है व मेरे मामा केरल व कर्नाटक हाईकोर्ट में मुख्यन्यायधीश हेाते हुए प्रदेश के लोगों को हमेशा अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

    उन्हेांने कहा कि अपने परिवार की तर्ज पर सरकार के कार्यों के साथ -साथ समाज की भलाई के लिए कार्य करना ही उनका मुख्य उदेश्य है। इसके अलावा चण्डीगढ़ से एक छः सदस्सीय शिष्टमण्डल बरिष्ठ सदस्य डाक्टर डी॰ के॰ चढढा जी के सुपुत्र श्री प्रणव चढ्डा जी को हिमाचल सरकार द्वारा अतिरिक्त एैडवोकेट जनरल हिमाचल नियुक्त करने पर उन्हें बधाई देने पहूंचा । अध्यक्ष पृथ्वी सिंह जी ने बताया प्रणव चड्ढा जी सबसे कम आयु के अतिरिक्त एैडवोकेट जनरल नियुक्त हुऐ जो कि समस्त हिमाचली भाईचारे के लिए एक बहुत बड़े सम्मान कि बात है।शिष्टमण्डल में महासचिव भागीरथ शर्मा ,संजीब कुमार बरिष्ठ उप-प्रधान,संतोष के भारद्वाज सलाहाकार,जी॰एैस॰ पटियाल विशेष बराष्ठ पैट्रन सदस्य व संजीब कुमार शर्मा सचिव आई॰टी॰ ने विशेष तौर पर शिरक्त कि। इसके अलावा हिमाचल सरकार में सी.पी.एस. राम कुमार चौधरी, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद धर्मपाल चौहान, कांगेस जिला महासचिव एवं पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार ठाकुर , प्रदेश कांग्रेस सहकेाषाध्यक्ष मदन चौधरी, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, समेत अनेक लोगों ने बधाई दी है।

  • ऊना: सड़क पर 38 हजार के चालान भुगते

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान कटते ही चले जा रहे हैं। मंगलवार को ऊना पुलिस ने मौके पर ही 38600 रुपए नकद जुर्माना वसूल किया। काटे गए कुल 119 ट्रैफिक चालान में से कइयों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। पुलिस ने 9 ऐसे लोगों के भी चालान किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते हुए पाए गए थे।
  • संतोषगढ़: कार का शीशा तोड़ 3.5 लाख रुपए उड़ाए

    ऊना/सुशील पंडित : चोरों ने मंगलवार को संतोषगढ़ के ओक पैलेस के बाहर खड़ी गाड़ी में से 3.55 लाख रुपए चुरा लिए। मलाहत गांव के विपन कुमार रायजादा ने थाने में दी शिकायत में दावा किया था कि उसने संतोषगढ़ के ओक पैलेस के बाहर अपनी कार पार्क की थी। जब वह लौट कर आया तो किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर, उसमें रखे 3.55 लाख रुपए चुरा लिए। सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
  • बंगाणा के चुरड़ी में अफीम का खेत पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में अफीम के शौकीन लोगों की खेती को पुलिस लगातार काटती जा रही है। बड़ी आशाओं के साथ अवैध तरीके से अफीम की खेती करने वाले अब सामने आने लगे हैं। पिछले दिनों अंबोटा में एक व्यक्ति का अफीम के फूलों से भरा खेत पुलिस ने उखाड़ दिया था अब बंगाणा तहसील के चूरड़ी में अफीम का तथाकथित किसान पकड़ा गया है। अफीम की खेती बिना सरकार की अनुमति से नहीं की जा सकती। हिमाचल प्रदेश में तो वैसे भी अफीम की खेती पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद जगह जगह लोग अफीम के पौधे लगा रहे हैं। यदि इसी तरह अफीम के खेत पकड़े गए तो उन लोगों के हौंसले भी बढ़ जाएंगे जो अफीम खेती को कानूनन मंजूरी दिलवाना चाहते हैं।

    मंगलवार को बंगाणा पुलिस ने चूरड़ी गांव के रफीक मोहम्मद पुत्र अनायत खान को अफीम की खेती के साथ गिरफ्तार किया है। रफीक ने अपने घर के आंगन में एक बाड़ा बना रखा था जिसमें अफीम के फूल लगे पौधे लहलहा रहे थे। किसी को शायद अफीम के पौधों की जानकारी थी तो उसने पुलिस को सूचना दे दी कि फलां गांव के एक घर के बाड़े में अफीम की अच्छी खासी खेती लहलहा रही है। पुलिस ने जब रफीक के घर पर छापा मारा तो सूचना पुख्ता पाई गई। अब उसके विरुद्ध बंगाणा थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    हिमाचल प्रदेश में अफीम की खेती कोई नई बात नहीं है। प्रतिवर्ष बाजार में हिमाचल से निकली अफीम की खेप जगह जगह पहुंच रही है। जिस स्तर पर हिमाचल प्रदेश अफीम और चूरा पोस्त को पैदा कर रहा है उस हिसाब से अब सरकार के पास इसे कानूनन मंजूरी देने के अलावा कोई दूसरा रास्ता भी नहीं बचता।

    अफीम उगाने वाला रुक नहीं रहा और पुलिस के पास इतनी ताकत नहीं है कि वह पूरे हिमाचल के अफीम के खेतों को खोद सके। यदि सरकार हिमाचल में अफीम की खेती को कानूनन मंजूरी दे देता है तो राज्य के आत्मनिर्भर बनने के रास्ते खुल जाएंगे। न सिर्फ अफीम बल्कि भांग की खेती से भी हिमाचल सरकार की आय में बढ़ौतरी होगी। शराब से तो सरकार खूब धन कमा रही है। इसी महीने शराब के ठेकों की बोली से भी सरकार को काफी उम्मीदें हैं। जिस तरह लोग शराब पीते हैं उसी प्रकार हिमाचल के गांव गांव अफीम और भांग का सेवन किया जाता है। अंग्रेजों के समय से हुए शोध भी बताते हैं कि अफीम और भांग शराब से अधिक हानिकारक नहीं है। अपितु शराब का सेवन सड़क हादसों से लेकर गृह क्लेश और अपराध के मामलों में इजाफा करता है।
  • पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के तहत करेगा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे खेलो इंडिया-यूथ गेम्स, फिट इंडिया व नशा मुक्त अभियान के तहत समय-समय पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां आगामी 14- 15 अप्रैल, 2024 को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें 16 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए कबड्डी, खो-खो व वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। उक्त खेल प्रतियोगिताओं में लड़के व लड़कियों की टीम भाग ले सकती है।

    प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमशः रुपए 5100, रुपए 3100, रुपए 2100 के साथ-साथ प्रमाण पत्र व ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास व शैक्षणिक जीवन के शुभारंभ के लिए सबसे भरोसेमंद विद्यालय है। एक ऐसा विद्यालय जो पुस्तक ज्ञान व वैदिक सनातन धर्म की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भारतवर्ष के भावी ओलंपिक खिलाड़ियों की नींव रखने का कार्य कर रहा है। प्रत्येक टीम को रुपए 1100 पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 7018971969 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • ईसपुर में संघ की बैठक, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

    नंबरदारों की समस्याओं को हल करने के लिए चर्चा

    ऊना/सुशील पंडित : क्षेत्र के तहत गांव ईसपुर में नंबरदार कल्याण महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संजीव दत्ता ने की। इस अवसर पर महासचिव रमेश जसवाल, हरदीप कुमार, विक्रम सिंह दत्त, सुभाष चंद, सुनील कुमार, रामकिशन, धर्मपाल, सुरजीत कुमार, सतीश कुमार, मनोहर लाल पाठक व सर्बजीत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए चर्चा की गई। जिसमे सर्वप्रथम निर्णय लिया गया कि महासंघ के सदस्यों को बैठक के समय ईसपुर उपतहसील कार्यालय में बैठने के प्रबंध हेतु नायब तहसीलदार को लिखित प्रस्ताव दिया जाएगा। इसी तरह सरवराह केस के लंबित मामलो को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिन पर जल्द कार्रवाई करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक करने का निर्णय लिया गया।

    महासंघ के प्रवक्ता विक्रम सिंह दत्त ने बताया कि मामला वसूलने के लिए उनके पास उपलब्ध ढालवाश को पिछले लम्बे अरसे से अपडेट नहीं किया गया है। जिसके चलते भारी दिक्क़त आ रही है। क्योंकि कई भूमि मालिकों ने अपनी जमीने बेच दी हुई है तथा कई नए मालिक बन चुके है। ऐसे हालातो में ढालवाश को दरुस्त किया जाना चाहिए। महासंघ के महासचिव रमेश जसवाल ने सुखाव दिया कि इसके लिए नायब तहसीलदार को लिखित रूप से अवगत करवाते हुए क्षेत्र से संबंधित पटवारियों को ढालवाश को अपडेट करने के निर्देश जारी करने बारे कहा जाएगा।

    इसी के साथ महासंघ के सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि महासंघ के जिलाध्यक्ष को प्रति माह जिला के विभिन्न हिस्सों में बैठके करने का सुझाव दिया जाएगा। ताकि नंबरदारों को आ रही दिक्क़तो की जानकारी हासिल हो सके और उनका समाधान करने की कोशिश की जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव दत्ता ने कहा कि सभी सदस्य जनहित के लिए राजस्व विभाग को अपना पूर्ण सहयोग दें। ईसपुर उपतहसील के नायब तहसीलदार विजय कुमार ने कहा कि उपतहसील के तहत सभी नंबरदारों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होने आश्वस्त किया कि बैठक के लिए स्थान मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा।
  • पंजाब : GLADA का अफसर रिश्वत लेते काबू, देखें वीडियो 

    लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (GLADA) के फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात जोरा सिंह को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त आरोपी को लुधियाना के ईशर नगर निवासी और जिला अदालतों लुधियाना में वकील के रूप में प्रैक्टिस करने वाले अमित राय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और बताया कि उक्त आरोपी शिव विहार, गांव जसपाल बांगर, लुधियाना में लिंटल के साथ उनके निर्माणाधीन दो घरों को पूरा करने की अनुमति देने के लिए 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने धमकी दी कि अगर दोनों मकानों के लिए रिश्वत की रकम नहीं दी गई तो वह निर्माण नहीं होने देगा और उसे कहा कि रिश्वत की रकम GLADA के अन्य अधिकारियों के साथ सांझा की जाएगी।

    इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना रेंज की एक वीबी टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए की रिश्वत ले रहा था।  इस संबंध में पीएस वीबी रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।  उक्त अभियुक्त को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा।  इस मामले में आगे की जांच जारी है और GLADA के अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।