Blog

  • जालंधरः दर्दनाक हादसा, गुड़ बनाने वाली कढ़ाई में गिरा व्यक्ति, मौ+त

    जालंधर, ENS: टिब्बा गांव के पास गुड़ बनाने वाली कड़ाई में गिरने से एक बुजुर्ग किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव टिब्बा निवासी किसान का गुड़ बनाते समय पैर फिसल गया। इस दौरान वह गुड़ बनाने वाली  कढ़ाई में गिरने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक किसान के परिवार का कहना है कि सुरिंदर सिंह गांव मुंडी मोड़ के पास रोलर पर गन्ना लेकर जा गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और वह गुड़ बनाते समय अचानक कढ़ाई में गिर गया। 

  • लोकसभा चुनावों से पहले CNG के दामों में हुई कटौती

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों से पहले लोगों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम घटा दिए गए हैं। नई कीमतों के मुताबिक 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की घोषणा की गई। दिल्ली में नया रेट 74.09 रुपये प्रति किलो, नोएडा गाजियाबाद में 78.70 तो गुरुग्राम में सीएनजी 82.12 प्रति किलो मिलेगी।

    रेवाड़ी में सीएनजी की नई कीमत 78.70 रुपये और करनाल 80.43 रुपये होगी। बता दें कि नई कीमतें आज सुबह 6 बजे लागू हुई है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में भी सीएनजी की कीमतें घटा दी गई थीं। महानगर गैस लिमिटेड ने महाराष्ट्र में सीएनजी की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलो घटाकर 73.50 रुपये कर दी है।

    इस कटौती का फायदा मुंबई MMR रीजन के वाहन चालकों को मिलेगा। सीएनजी की कीमतों में कटौती से करीब कई लाख वाहन चालकों को और ऑटो रिक्शा चालक को फायदा होगा। बचत की बात की जाए तो पेट्रोल और डीजल के मुकाबले क्रमश: 53% और 22% की सेविंग्‍स है।

  • सुबह-सुबह विधायक के ठिकानों पर ED की रेड, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर आज सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। इरफान और उनके भाई के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है। PMLA के तहत केंद्रीय एजेंसी ने यह एक्शन लिया है। सपा विधायक इरफान सोलंकी के जाजमऊ आवास पर ईडी की टीम मौजूद है। वहीं इरफान के भाई अरशद के घर पर भी सुबह से ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। केंद्रीय एजेंसी अरशद से लगातार पूछताछ कर रही है। बता दें कि इरफान सोलंकी फिलहाल महाराजगंज जेल में बंद हैं।

    इरफान सोलंकी कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह पिछले एक साल से महाराजगंज जेल में बंद हैं। उन पर 17 केस दर्ज हैं। चार बार के विधायक इरफान पर एक महिला की जमीन पर कब्जा करने की मंशा से आग लगाने का आरोप लगा है। महिला को परेशान करने और उसके प्लॉट को हड़पने के लिए उसके घर में आग लगाने के आरोप में आत्मसमर्पण के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि इरफान सोलंकी ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की परमिशन मांगने के लिए MP-MLA कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि दलीलों के बाद कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था।

    इससे पहले भी इरफान की संपत्ति पर कानूनी चाबुक चल चुका है। पिछले साल फरवरी महीने में जाजमऊ में इरफान सोलंकी और शौकत पहलवान की 20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत जाजमऊ में 20 करोड़ रुपये के 27 फ्लैट जब्त किए गए थे। अब एक बार फिर से सपा विधायक पर केंद्रीय एजेंसी का शिकंजा कस गया है। ईडी उनके और उनके भाई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

  • रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सिर धड़ से अलग, जांच में जुटी पुलिस

    भरतपुर :  रेलवे ट्रैक पर शव मिलने का मामला सामने आया है। नोह बछामदी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव का गर्दन कटा शव पड़ा मिला। घटन की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली तो शव के जेब से एक कासगंज से भरतपुर का टिकट मिला और एक पासपोर्ट साइज का फोटो मिला।

    GRP पुलिस को सूचना मिली की, नोह बछामदी के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। जिसका सिर धड़ से अलग है। शरीर में कई जगह चोट आई है। GRP पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली तो, शव के जेब से एक टिकट मिला जो उत्तर प्रदेश के कासगंज से भरतपुर तक का था।

    इसके अलावा एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला। तलाशी के दौरान शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक के शव से उसका सिर अलग था। जिसके बाद युवक के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। 

  • जालंधरः हथियारों सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल आंतकी मॉडयूल के 2 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) समर्थित आतंकी मॉड्यूल के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हथियार बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि एक खुफिया ऑपरेशन में सीआईए की टीम ने BKI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ संभावित लक्ष्य हत्याओं को टाल दिया। मॉड्यूल का संचालन USA स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन द्वारा किया जाता था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी था।

    साथ ही उसका सहयोगी शमशेर सिंह उर्फ शेरा वर्तमान में आर्मेनिया में स्थित था। प्रारंभिक जांच के अनुसार हैप्पी पासियन रिंडा और शमशेर के साथ मिलकर राज्य में युवाओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित करके कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहा था। 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।

  • कैंपस में लगी भीषण आग, मौके पर मिले जले अवशेष, मचा हड़कंप

    बीजापुर : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिंताकोंटा के गर्ल्स पोटा केबिन में भीषण आग लग गई है। 4 साल की छात्रा लिप्सा उईके लापता है। मौके से एक बच्ची के जले हुए अवशेष मिले हैं। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है ये उसी का शव है। आग से पूरा कैंपस जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों की मदद से स्टाफ सहित 300 बच्चियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। वहीं

    पोटा केबिन के स्टाफ समेत स्थानीय ग्रामीण अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार लापता लिप्सा तीन-चार दिन पहले तीम्मापुर से पोटा केबिन अपनी बहन के साथ आई थी और तब से वो यहां रूकी हुई थी। घटना के दौरान वह सोई हुई थी। देर रात आगजनी की सूचना मिलने के बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    बता दें कि  बीजापुर जिले में इस समय 30 जगह पर पोटा केबिन स्थित हैं। इनमें कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों की शिक्षा संचालित हो रही है। कुछ साल पहले राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत बस्तर के आदिवासी इलाकों में पोटा केबिन की स्थापना की गई थी। इस पोटा केबिन की क्षमता करीब 500 मीटर की होती है। यहां आदिवासी बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई, आवासीय सुविधा दी जाती है। अलग-अलग इलाकों में गर्ल्स और बॉयज पोटा केबिन है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! आई फोन के लिए ताये का किया क+त्ल, नहर में बहाया श+व

    श्री मुक्तसर साहिबः आई फोन लेने के लिए भतीजे ने ताया की गला घोंट कर हत्या कर शव बोरी में डाल कर राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया। घटना गिद्दड़बाहा के गांव मधीर की है। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। आरोपी की पहचान सहजप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मधीर हाल निवासी आबाद भारू चौक किंगरा मोबाइल इलोक्ट्रेनिक वाली गली गिद्दड़बाहा के रूप में हुई है।

    आरोपी ने हत्या के बाद ताये के बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकाल कर नया आई फोन खरीद किया है। उधर, हत्या के 12 दिन बाद भी मृतक का शव नहर से नहीं मिला है। पुलिस को दी शिकायत में बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी मधीर ने बताया कि 23 फरवरी को वह और उसका बेटा जगरूप सिंह अपने दूसरे बेटे बलकार सिंह के घर पर गए थे। यहां जगरूप सिंह बलकार सिंह के घर पर ही रुक गया। बलकार सिंह के बेटे सहजप्रीत सिंह उर्फ सहज को पता था कि ताया जगरूप सिंह के बैंक खाते में पैसे हैं। जिस पर सहजप्रीत ने अपने ताया जगरूप सिंह के गले में मफलर डाल कर गला घोंट कर हत्या कर दी।

    जिसके बाद उसका शव एक बोरी में डालकर नहर में फेंक दिया। बाद में किसी तरीके जगरूप सिंह के बैंक खाते से पैसे निकालकर नया आई फोन ले लिया। थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक के बैंक खाते से 65 हजार निकाल कर नया आई फोन लिया है। शव नहर से अभी तक नहीं मिला है। आरोपी सहजप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तालाश में छापेमारी जारी है।

  • घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबरः आज जालंधर-लुधियाना हाईवे रहेंगा जाम 

    जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी काम के जालंधर से लुधियाना की ओर से जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियनें केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने जा रही हैं। ट्रक यूनियनें आज लुधियाना में एक बार फिर रोष प्रदर्शन करेंगी। जानकारी अनुसार ट्रक यूनियनें नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर चक्का जाम करेंगी। जिसके चलते आल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन की 5 मजदूर जत्थेबंदियां 7 मार्च को मुख्य नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद रखेंगी, जिस दौरान सतलुज दरिया के दोनों तरफ रास्तों को पूर्ण तौर पर बंद किया जाएगा।

    केंद्र सरकार पर अपनी जायज मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए ट्रक यूनियन और पांच मजदूर यूनियनों ने मिलकर बुधवार को ये फैसला लिया था। यूनियन सदस्यों का कहना है कि 7 मार्च को ट्रक यूनियन नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन करेंगी तथा यह हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस दौरान ट्रक यूनियनें केंद्र सरकार के रोष प्रदर्शन करेंगी, जिसके चलते टोल प्लाजा पर 12 से शाम 4 बजे प्रदर्शन होगा, जिसके चलते नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम करके रखा जाएगा। यूनियनों संगठनों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मांनी तो हो सकता है, यह धरना अनिश्चितकाल के लिए करना पड़ेगा। हालांकि इस धरने के दौरान आज वह मेडिकल सुविधाओं को छोड़कर अन्य कोई भी वाहन टोल प्लाजा से आने जाने नहीं देंगे। संधू ने कहा- कोरोनाकाल में ट्रकों पर टैक्स माफ कर दिया गया था, उसे नियमित किया जाना चाहिए।

  • आज का राशिफल, 7 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 7 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर करेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है।

    वृष राशि-

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगो से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यो की तारीफ कर सकते हैं। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्युज दे सकते है जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकने से बचाना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।

    कर्क राशि-

    आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लोग किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    सिंह राशि-

    छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

    कन्या राशि-

    आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने आप उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, उन्हें खुश करने के लिये कोई उपहार देना उचित रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिल सकता है। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार कर सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है।

    मकर राशि-

    आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकता हैं।पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। काम-काजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अचानक धन-लाभ हो सकता है। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।

    मीन राशि-

    आज अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बहेतर होगा।

  • लुधियाना: शिवपुरी इलाके मे चली गोलिया, देखे Live

    लुधियाना: शिवपुरी इलाके में गोलिया चलने का मामला सामने आया हैं। इस दौरान हमलावरों द्वारा एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दर्जन से ज़्यादा हमलावर आए और गाड़ी पर धावा बोल दिया। गाड़ी मे सवार ड्राइवर ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    घटना पर मौजूद पीड़ित की माँ ने बताया कि उसके लड़के का कुछ महीनो से मोनी गैंग से विवाद चल रहा है। जिस कारण वह घर नहीं आता है। वह लुधियाना के नगर निगम मे कार्यरत है। आज उसके लड़के की गाड़ी उसका दोस्त लेकर गया था। 

    बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी  रंजिश को लेकर हुआ है। हमलावरों ने Baleno गाड़ी नंबर PB10 HR 9472 पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाते हुए हमला कर दिया। इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई। गाड़ी मे उस समय एक ड्राइवर ही था। पुलिस गोली चलने की अधिकारी पुष्टि नहीं कर रही है। जबकि इलाका वासियो के अनुसार गोलिया चलाई गई है।