Blog

  • पंजाबः अफगानिस्तानी घुसपैठिए को पाक करंसी और उर्दू लिखी पर्ची सहित किया काबू, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब के पठानकोट में पाकिस्तानी सीमा से लगे बामियाल सेक्टर में बीएसएफ ने पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुस रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में उक्त व्यक्ति अपना नाम नबीब, निवासी अफगानिस्तान बता रहा है। जानकारी के मुताबिक बामियाल सेक्टर में बीएसएफ की काशी वाडमा पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति को भारत की सीमा में दाखिल होते देखा। 

    जवानों ने उसको चेतावनी दी, लेकिन तब तक वह भारत की सीमा में दाखिल हो गया। इस पर जवानों ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस, बीएसएफ अधिकारियों एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंच कर उससे पूछताछ की। इसके बाद उसको मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया है। संबंधित थाना प्रभारी हर प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान वह अपने आप को अफगानी नागरिक बता रहा है। 

    पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि अफगानी नागरिक के बारे में वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन बीएसएफ ने अफगानी नागिरक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करते समय एक अफगान नागरिक को पकड़ा गया है, जिसे पूछताछ के लिए पुलिस को सौंपा जा रहा है। व्यक्ति से तलाशी दौरान 280 रुपये पाकिस्तानी करेंसी, एक पाकिस्तान मार्का सिगरेट का पैकेट, एक लाइटर और उर्दू में लिखी एक पर्ची मिली है।

  • पंजाब : नए जोड़े की शादी के मौके पर ही हो गई रजिस्ट्रेशन, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब सरकार की ओर से आप सरकार आप के द्वारा पंजाब भर में कैंप लगा कर लोगों को 44 तरह की सुविधाए दी जा रही है।  मोगा में भी चारों विधान सभा हल्के में 16 कैंप लगाए गए है। जहां पर 44 तरह की सुविधाएं दी जा रही है। वही मोगा जिले के सिंघा वाला में इस समय खुशी का माहोल बन गया। जब दो घंटे पहले हुई शादी का एक नव विवाहित जोड़ा अपनी शादी की रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचा और मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने उनकी शादी की रजिस्ट्रेशन करवाई।

    इस मौके डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और एसडीएम ने नवविवाहित जोड़े को शगुन भी दिया। जोड़ी ने कहा की हमारी शादी अभी दो घंटे पहले ही हुई थी और 2 घंटे बाद ही हमारी शादी की रजिस्ट्रेशन भी हो गई उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हड़ताल पर गए डॉक्टर, OPD सेवा हुई ठप

    बरनालाः सिविल अस्पताल बरनाला के एमरजेंसी विभाग में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर गगनदीप पंधेर के साथ मरीज के स्वजनों द्वारा दुर्व्यवहार करने पर अस्पताल के 25 डॉक्टरों द्वारा ओपीडी बंद करके हड़ताल पर चले गए। इस दौरान डॉक्टरों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं वह हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि इस मामले के दौरान एमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। सिविल सर्जन बरनाला डॉक्टर हरिंदर शर्मा ने बताया कि एमरजेंसी विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गगनदीप सिंह बताया कि देर रात को एमरजेंसी में एक महिला मरीज के साथ उसके स्वजन आए थे, इलाज के दौरान उन्होंने उनसे दुर्व्यवहार किया व उनकी ड्यूटी में विघन डाला।

    आरोपी डॉक्टर को धमकियां देकर फरार हो गए। वहीं इस मामले के दौरान एससी विंग बरनाला के सर्कल प्रधान भाजपा नेता लखबीर सिंह निवासी शैहणा ने कहा कि वे अपनी माता के साथ इलाज के लिए आए है, परंतु डॉक्टरों द्वारा हड़ताल पर जाने से उनके मरीज की हालत बिगड़ रही है, अगर उनकी सेहत को लेकर कोई परेशानी हुई तो पंजाब सरकार ही जिम्मेवार होगी।

    इस अवसर पर डाक्टर अंकुश जिंदल, डाक्टर गगन सिंह, डॉक्टर कर्ण चोपड़ा, डाक्टर वंदना भांबरी, डाक्टर शिखा जिंदल, डॉक्टर बरजेश कुमार, डाक्टर लवलीन गर्ग, डॉक्टर लिप्सी मोदी, डाक्टर राज कुमार, डाक्टर इंदू , डाक्टर कर्णप्रीत, डॉक्टर मंजीत कौर ने कहा कि जब तक आरोपियों पर केस दर्ज करके उन्हे काबू नहीं किया जाता हड़ताल जारी रहेगी। थाना सिटी वन बरनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि डाक्टर द्वारा रोहित कुमार आदि के खिलाफ शिकायत आई हैं, पुलिस डाक्टर के ब्यान दर्ज कर रही है व केस की जांच शुरू कर दी हैं।

  • पंजाब : पति को धोखा दे युवती ने विदेश में की दूसरी शादी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बहू ने कनाडा जाकर वहां दूसरी शादी कर ली है। जबकि उनके बेटे से उसका तलाक भी नहीं हुआ। बहू परिवार की रजामंदी से पढ़ाई करने कनाडा गई थी। कह गई थी कि बाद में पति को भी वहां बुला लेगी। पीड़ित परिवार ने SSP दफ्तर में पुलिस काे शिकायत दी। पीड़ित की मां सुरजीत कौर और हरमिंदर निवासी पेरोशाह ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले बटाला के एक गांव में हुई थी। वे दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे और परिवारों की रजामंदी से दोनों का रिश्ता तय हुआ था। शादी के करीब 3 महीने बाद उसकी पत्नी कनाडा चली गई। उसने बताया कि दोनों ने अच्छे भविष्य के लिए सपना देखा और पत्नी काे कनाडा में पढ़ाई के लिए भेज दिया। वह उसकी कॉलेज फीस भी भरता रहा। उसने अपनी पत्नी की फीस के लिए पैतृक जमीन भी बेच दी। हरमिंदर ने बताया कि पहले तो उसकी पत्नी उसे कनाडा बुलाने के लिए कहती रही।दो-तीन बार उसने कनाडा जाने के लिए फाइल भी लगाई, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण उसे कनाडा का वीजा नहीं मिला।

    पीड़ित ने बताया कि एक साल बाद उनकी पत्नी पंजाब आई थी। जब वह यहां से गई तो वह गर्भवती थी। लेकिन कनाडा जाने के बाद उसने परिवार की सहमति से गर्भपात करा लिया।अब उसके कनाडा में रहने वाले दोस्तों ने जानकारी दी है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने कनाडा में विवाह कर लिया है। जब पत्नी से संपर्क किया ताे उसने गाली-गलौज की और जान से मरवाने की धमकी दी। बाद में उसने सभी फोन नंबर ब्लॉक कर दिए। मां सुरजीत कौर ने कहा कि 12 साल से कनाडा जाने की उम्मीद में उसके बेटे काे धोखा मिला है। इसकी शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित काे आश्वासन दिया है, कि इस मामले में गहराई से जांच की जाएगी

  • जालंधरः सिविल अस्पताल के मोर्चरी की वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल अस्पताल के मोर्चरी वार्ड का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मृतकों के परिजनों से पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई वीडियो से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पैसों की मांग और बाद में पैसे लेने से इंकार की बात तो सामने आती ही इसके साथ ही यह वीडियो खुलासा करती है कि सिविल अस्पताल में मृतकों को कफन तक नसीब नहीं होता है। अस्पताल में कपड़े के अलावा अन्य सामान जिसमें मोमबत्ती और विसरा सील करने के लिए अन्य सामान तक नहीं मिलता है। 

    वहीं मोर्चरी के इंचार्ज डा. बेअंत सिंह का कहना है कि मामला उनके नोटिस में आ गया है और वह पूरे मामले की जांच करेंगे। सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों से पैसे लेना सख्त मना है, यदि पैसे मांगने या पैसे लौटाने की बात सामने आई तो वह बनती विभागीय कार्रवाई करेंगे।

    वहीं वीडियो में पैसों के बारे में जो बात हो रही है वह भी एक पुलिस मुलाजिम के सामने हो रही जिसमें वह मुलाजिम कह रहा है कि कपड़ा तो यह लोग साथ लेकर आए हैं। इसके बाद उक्त मुलाजिम वहां से चला जाता है। वीडियो वायरल होने के संबंध में जब उक्त कर्मचारी से उसका पक्ष जानना चाहा तो उसका कहना था कि यह तो दो महीने पुराना वीडियो है, जिसमें उक्त लोगों को पैसे वापस कर दिए गए थे।

  • जालंधरः रजिस्ट्रियों पर NOC की शर्त खत्म को लेकर लोगों का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में रजिस्ट्रियों पर NOC की शर्त खत्म होने के ऐलान के बाद आज तहसील में लोगों से बात की गई। इस दौरान लबंडदार बलविंदर ने बताया कि वह आज तहसील में गांव की एक रजिस्ट्रिी करवाने का पता करने के लिए दफ्तर आए थे। वहीं उन्होंने दफ्तर में आकर पता चला कि सीएम भगवंत मान ने आज ही ऐलान किया है कि बिना NOC के रजिस्ट्रियां करवाई जाएगी। इस दौरान बलविंदर ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि ऐसे में जहां लोगों को राहत मिलेगी, वहीं सरकार के रेवेन्यू में भी बढ़ौतरी होगी। बलविंदर ने कहा कि एनओसी के कारण पिछले काफी समय से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज सीएम मान के ऐलान के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

    वहीं गुरदेव लाल ने बताया कि सीएम मान ने काफी अच्छा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब राजस्ट्रियों का काम बढ़ेगा और रेवेन्यू में भी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। वहीं लोगों को भी राहत मिलेगी। वहीं बस्ती बावा खेल के निवासी लबंड़दार दर्शन सिंह ने बताया कि आज सुबह जो सीएम भगवंत मान ने रजिस्ट्रियों पर NOC की शर्त को खत्म करने का ऐलान किया है वह काबिले तारीफ है। उनके इस ऐलान से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सीएम मान के इस कदम से भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जाएगी। दरअसल, एनओसी के बिना राजस्ट्री नहीं होती थी। ऐसे में कई लोगों को निराशा मिल रही थी तो कई लोग पैसे देकर एनओसी के काम करवाते थे। वहीं आज सीएम मान के ऐलान के बाद लोगों को राहत मिलेगी। वहीं सरकार के खजाने में भी बढ़ौतरी होगी।

  • पंजाब : अवैध हथियारों सहित 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला :  कपूरथला में फगवाड़ा डिविजन के CIA स्टाफ पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव मुसकवेद थाना कोतवाली और करण पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव मुसकवेद थाना कोतवाली जिला कपूरथला के तौर पर हुई है। SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि CIA स्टाफ फगवाड़ा के इंस्पेक्टर बिसमिन सिंह के नेतृत्व में लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले नवजोत के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल व 20 जिंदा कारतूस, करण के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व स्विफ्ट कार बरामद की है।

    एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि नवजोत ने अपना गैंग बनाया हुआ है जिसमें 7- 8 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग पैसे के लिए लोगों को टारगेट करते हैं और आरोपियों ने कई जगह हवाई फायर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई -झगड़े व लूटपाट के 7 केस दर्ज हैं। जबकि करण के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के 3 केस दर्ज हैं। आरोपी यूपी से नाजायज असलाह लेकर आए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाब : किसमें कितना है दम के फाइनल में पहुंचा आयुष शर्मा, देखें वीडियो

    मोगा : पूरी दुनिया भर में लॉकडाउन सुई से लेकर जहाज को रोक दिया गया था सभी लोग अपने-अपने घरों में ही कैद हो चुके थे। वहीं मोगा के आयुष शर्मा ने पेंटिंग शुरू की। सबसे पहले कार्टून की पेंटिंग बनाने लगा। उसके बाद देवी देवताओं की तस्वीर बनाई। डॉक्टर अब्दुल कलाम और अपने छोटे भाई की तस्वीर बनाई। परिवार की सपोर्ट से दूरदर्शन पर चलने वाले प्रोग्राम के किसमें कितना है दम में अपनी अलग पहचान बनाई और फाइनल में आयुष पहुंचा।

    आयुष की माता अंजली शर्मा ने बताया कि आयुष जितना पेंटिंग में ध्यान रखता है. उतना अपनी पढ़ाई में भी तेज है, वो काफी इंटेलिजेंट है। 5 साल की उम्र में उसने पेंटिंग शुरू की और किसमें कितना है दम प्रोग्राम में फाइनल में पहुंच कर अपने परिवार का नाम रौशन किया। अंजली शर्मा ने बताया हमारे परिवार में 3 पीढ़ियों से कोई भी स्टेज पर नहीं गयाष पीयूष ने सबका मान बढ़ाया है और हमारे बेटे पर हमें गर्व है।

  • पंजाब : ट्रक ने जगाड़ू रेहड़े को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 3 घायल

    अबोहर : सोमवार रात को ट्रक की टक्कर से जगाड़ू रेहड़ा पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी, बच्चा और जीजा घायल हो गए। मृतक की पहचान सुरेंद्र (23) पुत्र हंसराज निवासी शेरेवाला के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे रैपिड टीम के कर्मचारियों ने बताया कि वे गांव दोदा से सीतो की ओर गश्त कर रहे । इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव भागू रोड पर एक जगाड़ू रेहड़ा पलटा हुआ है।

    उसके नीचे कुछ लोग दबे हुए थे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से एक महिला, एक वर्षीय बच्चे और कुछ अन्य को निकाला। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपनी पत्नी पूनम, एक साल के बच्चे प्रदीप और जीजा रिंकू पुत्र गिरधारी लाल निवासी कुलार के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने उनके रेहड़े में टक्कर मार दी। घायल रिंकू को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    तरनतारनः लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आज आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष एवं विधान सभा तरनतारन के सह-संयोजक राणा गुलबीर सिंह, आम आदमी पार्टी नेता तरसेम सिंह और मंडल अध्यक्ष डॉ. हरपाल सोनी आज सैंकड़ों परिवार सहित पार्टी में शामिल हो गए। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जा सकती है। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वो राज्य आज प्रगति की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।