Blog

  • जालंधरः दोआबा कॉलेज के पास पैसों को लेकर हुई हाथापाई, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दोआबा कॉलेज के पास महिला ने पैसे लेने मामले में एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, परमिंदर कौर का कहना है कि उनका रेत, बजरी का काम है। एक साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन उक्त महिला द्वारा पैसे नहीं दिए जा रहे है। जिसको लेकर पैसे लेने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि महिला सोनिया और 2 लड़कों ने लड़की से हाथापाई कर दी। इस दौरान बहन की लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।

    वहीं युवती पल्लवी ने आरोप लगाया कि पहले महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद 2 युवकों ने भी उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने अपनी मौसी और भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। वहीं महिला ने कहा कि वह उससे पैसे लेने के आने लगी, इस दौरान उक्त महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। जिसके बाद उसने पैसे लेने के लिए बेटी को महिला की दुकान पर भेजा था। जहां उस पर हमला कर दिया गया।

    महिला ने बताया कि 3200 रुपए के बकाया को लेकर हंगामा हुआ है। परमिंदर ने कहा कि 15 हजार रुपए का सोनिया सामान ले चुकी है। महिला ने कहा कि सोनिया का खिलौनों का काम है। इस दौरान सोनिया ने उसे बाकी पैसे दे दिए है, लेकिन अभी 3200 रुपए बकाया राशि देने बाकी है। महिला ने आरोप लगाए है कि सोनिया और उसके बेटों ने काफी गाली गालौच भी किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना हैकि महिला की शिकायत ले ली गई, दूसरी पार्टी को भी थाने बुलाया है। दोनों पार्टियों के बयान के आधार पर मामले की बनती कार्रवाई कर दी जाएगी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ : ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦਾ ਦੌਰ ਕੀਤਾ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਨਜ਼ਦੀਕ ਆਉਂਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਹਰ ਇੱਕ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਤੇਜ਼ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਆ ਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਸ਼ਕਤੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦਿਖਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦਾਵ ਖੇਡ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਟ ਦੇ ਸਕੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 64 ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨੇਤਾ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਸ਼ਕਤੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਆਪਣੀ ਦਾਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਐਸਸੀ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਹਲਕਾ ਪੱਛਮੀ ਤੋਂ ਕਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨੇਤਾ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਡਾਕਟਰ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਰ ਇੱਕ ਵਰਕਰ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਆਪਣੀ ਦਾਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਹੱਕ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਦੇਖੇਗੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦਾਵ ਖੇਡਣਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹਰ ਜੁਝਾਰੂ ਵਰਕਰ ਵੱਡਾ ਨੇਤਾ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਕਸਦ ਸਿਰਫ ਇਹੀ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਮਿਹਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹੀ ਬਣੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਕਿਸੇ ਆਪ ਨੇਤਾ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਨਹੀਂ ਵੀ ਮਿਲੇਗੀ ਤਾਂ ਵੀ ਉਹ ਦੂਸਰੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਜੋੜ ਕੇ ਸਾਥ ਦਵੇਗਾ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਆਪ ਦਾ ਮੇਅਰ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਦੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 64 ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਕੌਂਸਲਰ ਸੀ।

    ਉਹ ਵੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੀ ਦਾਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਨੇ ਦੇਖਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦਾਵ ਖੇਡਣਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਜ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 64 ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਦਾਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 64 ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਰਕਰਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਰਾਏ ਲਿੱਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅਗਰ ਉਹ ਆਪਣੀ ਦਾਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਆਪਣੀ ਦਾਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 64 ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਹਜੇ ਹੁਣੇ ਬਾਕੀ ਹੈ। ਅਗਰ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦੇਵੇਗੀ, ਤੇ ਉਹ ਚੋਣ ਜਿੱਤ ਕੇ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੀ ਪੂਰਾ ਕਰਨਗੇ।

  • पंजाबः 3 बच्चों सहित पिता ने नहर में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गांव भुल्लर के नजदीक नहर में पिता ने 3 बच्चों सहित छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना वहां पर मौजूद लोगों ने तुंरत पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वासियों की मदद से बच्चों सहित व्यक्ति की तालाश शुरू कर दी। वहीं गोताखोरों और गांववासियों की मदद से बच्चों और उक्त व्यक्ति की तालाश जारी है। 

    अभी तक पुलिस को चारों का कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, जयरूपाराम (40) राजस्थान के जालौर का रहने वाला है। वह अपने बच्चे सुरेश (11), दलीप (9) और बेटी मनीषा (5) को लेकर वीरवार को राजस्थान से पंजाब आया था। उसकी पत्नी अभी राजस्थान में ही है। शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में चारों ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर सदर थाना मुक्तसर पुलिस जांच कर रही है। व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टरों को लेकर मूसेवाला के पिता ने किया बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने जेल में बंद गैंगस्टरों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर मूसेवाला के पिता ने पोस्ट भी शेयर की है। दरअसल, मूसेवाला के पिता ने जांच एजेंसियों से मांग की है कि उन्हें शक है कि गैंगस्टर लॉरेंस ने जेल में सुविधाएं पाने के बदले में फिरौती की रकम अदा की हो सकती है। जिसके चलते सिद्धू की हत्या की साजिश रची गई है। मूसेवाला के पिता को शक है कि जेल प्रशासन को इसके बारे में कुछ जानकारी मिली हो सकती है। 

    बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सीबीआई ने खुलासा किया है कि पूर्व डीजीपी जेल और जेल मंत्री जैसे शीर्ष अधिकारियों ने जेलों में सुविधाएं प्रदान करने के बदले अपराधियों से रिश्वत के पैसे वसूल किए गए है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई के इस खुलासे के बाद क्या हमें अपराधियों, अधिकारियों और राजनेताओं के बीच संबंधों को उजागर करने के लिए सबूत की जरूरत है? उन्होंने लिखा कि आज सिद्धू की मौत को 536 दिन हो गए लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला है।

    मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या हुए डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया है। उनके बेटे की हत्या करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस और उसके साथियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। इस दौरान मूसेवाला के पिता ने सिद्धू के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके प्यार की वजह से ही परिवार इस दुख की घड़ी का सामना वह सके है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, फिरौती की मांग की जा रही है। अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान थोड़ा सा भी प्रयास करें तो पंजाब के हालात बदल सकते हैं।

    बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस ने पंजाब जेल के अंदर बैठकर एक टीवी चैनल को वीडियो इंटरव्यू दिया था, लेकिन पंजाब सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खुद सरकार को नोटिस जारी किया है, उनका परिवार इसका स्वागत करता है। जो काम सरकार को करना चाहिए था वह अब कोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए डेढ़ साल से हर संभव बाधाएं झेलने को मजबूर हैं।

  • पंजाबः इस इलाके में ASI की गोलियां मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु से सामने आया है। जहां एएसआई की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एएसआई की पहचान सरूप सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, देर रात ड्यूटी से घर जाते समय बेखौफ हमलावरों ने एएसआई की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई सरूप सिंह अमृतसर देहताी के नवां गांव चौकी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि उक्त घटना रंजिश के चलती की गई है।

    हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी सरूप सिंह जो एक जरूरी फाइल देने के लिए घर से पुलिस चौकी जा रहे थे, रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई और उनका शव खानकोट गांव के पास सूए से बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः 2 दुकानदारों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    मोगाः कोट इसेखांन में मामूली बात को लेकर दो दुकानदारों के बीच तकरार होने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों दुकानदारों में जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार ने पड़ोसी दुकान में जाकर उसकी पिटाई की और दुकानदार ने भी पीटने आये युवक की पिटाई कर दी। इस घटना में दोनों दुकानदार घायल हुए है। एक दुकानदार मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है तो वहीं दूसरे दुकानदार का कोट इसेखांन के सरकारी हस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस लड़ाई की सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रही है। पुलिस दोनों पार्टियों के बयान ले लिए है और अगली करवाई शुरू कर दी है।

    वहीं कोट इसेखान सरकारी हस्पताल में दाखिल दुकानदार ने बताया कि उसके पड़ोसी दुकानदार ने उसके किसी रिश्तेदार के घर की फोटो खींची थी। इस दौरान वह उसकी दुकान पर सिर्फ यह जानने के लिए गया था कि उसने वह फोटो क्यों खींची है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि इस दौरान उक्त दुकानदार उसके साथ झगड़ा करने लगा और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

    वहीं दूसरी ओर घायल राज कुमार के भाई ने बताया कि वह उनकी दुकान पर आया और आते ही गाली ग्लोच करने लगा। दुकानदार का आरोप है कि वह पहले भी उन्हें मारने की कई बार धमकियां दे चुका है। आज भी उसने उनके साथ मारपीट की। इस घटना के दौरान उसके भाई को काफी चोटे लगी हैं और वह सरकारी हस्पताल में भर्ती है,जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • The Great Khali के घर आया नन्हा मेहमान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः डब्ल्यूडब्ल्यूई में प्रतिभा का लोहा मनवा चुके दलीप राणा ऊर्फ द गेट खली के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं, दरअसल उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। उनकी पत्नी हरपिंदर कौर ने अमेरिका के मैटरनिटी होम में बेटे को जन्म दिया। रेसलर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अपने बच्चे को लाड़-प्यार कर रहे हैं। बता दें कि द ग्रेट खली की एक बेटी है।  

    खली ने बेटी को अनमोल हीरा कहकर खुशी का इजहार किया था। हैवीवेट चैंपियन खली के पैतृक निवास धिरयाना से मिली जानकारी के अनुसार खली की पत्नी हरपिंद्र कौर ने अमेरिका के मैटरिनिटी होम में एक लड़की को जन्म दिया था। बता दें कि ग्रेट खली सिरमौर जिला के शिलाई के धिरयाना के रहने वाले हैं। खली के घर में खुशी का माहौल है। खली बॉलीवुड की आधा दर्जन फिल्मों और रियलिटी शो बिग बॉस के उपविजेता भी रह चुके हैं।

  • 19 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

    नई दिल्ली: दिल्ली में छठ पूजा वाले दिन 19 नवंबर को दिल्ली में शराब बिक्री बंद रहेगी। इसको लेकर केजरीवाल सरकार ने आदेश जारी कर दिया हैदिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि छठ महापर्व वाले दिन को ड्राई डे घोषित किया गया है दिल्ली सरकार ने छठ पूजा वाले दिन को ड्राई डे घोषित कर दिया हैदिल्ली के आबकारी विभाग के कमिश्नर ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैइस आदेश में कहा गया है कि 19 नवंबर रविवार को लाइसेंसधारी शराब दुकानें बंद रहेंगी

    इसी दिन विश्व कप फाइनल मैच भी होगा बता दें कि दिल्ली में पूर्वांचल की बड़ी आबादी निवास करती है, जो राजनीतिक पार्टियों के लिए एक बड़ा वोटबैंक भी है बीते महीने कांग्रेस के नेताओं ने उपराज्यपाल से मिलकर छठ पूजा के दिन ड्राई डे घोषित करने की मांग भी की थी छठ पूजा को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम ने इस साल छठ पूजा के लिए 10 सूत्रीय योजना तैयार की है छठ को लेकर घाटों का निर्माण और घाटों पर रोशनी व शौचालय सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है

  • जालंधरः अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मत्री बलबीर सिद्धू, पराली के मामले को लेकर केंद्र को घेरा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुलाब देवी अस्पताल में आयुर्वेदिक पंचकर्मा का उद्घाटन करने के लिए सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू पुहंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय आज शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। उनकी याद में आज आयुर्वेदिक पंचकर्मा शुरू किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब में मान सरकार द्वारा पराली जलाने के मामलो को रोकने के बेहद प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान पंजाब में जहरीले प्रदूषण में कमी भी आई है। हालांकि उन्होंने कहा कि पराली के मामले अभी तक बंद नहीं हुए। सेहत मंत्री ने कहा इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को भी आगे आने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब  धान की बुआई पहले किसान नहीं करते थे।

    उन्होंने केंद्र के कहने पर पंजाब में धान की बुआई शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों ने धान की बुआई करने देश भर के लोगों का पेट भरा है। सेहत मंत्री ने कहा कि अब जरूरत है कि किसानों को घर-घर जाकर पराली ना जलाने के मामले में जागरूक किया जाए। सेहत मंत्री ने कहा कि केंद्र आज घोषणा कर दे कि वह हजार रुपए प्रति एकड़ बेलन देंगे तो किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले कल ही बंद हो जाएगे। सेहत मंत्री ने कहा कि इस मामले की चाबी केंद्र के पास है। इस मामले में पंजाब और दिल्ली सरकार पहले से काम करने के लिए तैयार है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना भी पंजाब सरकार द्वारा की जा रही है।

    सेहत मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की मीटिंग बुलाए और इस मुद्दे में बात करें तो 2 घंटे में मसला हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसान भी हमें पंजाब के ही लोग है। सेहत मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र को सभी प्रपोजल भेज दी गई है। वहीं पराली जलाने के मामले को लेकर सेहत मंत्री ने कहाकि सर्दी में मौसम के कारण भी प्रदूषण की दिक्कत आती है, वहीं पराली जलाने के मामले में किसानों से बात कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। वहीं फैक्टरी के धुंए को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि पराली जलाने से 10 प्रतिशत प्रदूषण होता है, वहीं अन्य 90 प्रतिशत प्रदूषण पर भी बात की जानी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब, दिल्ली, उतराखंड, हरियाणा सहित कई राज्य प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे है। मोहल्ला क्लीनिक को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि 75 हजार लोग इस क्लीनिक से ईलाज करवा चुके है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ पर जमकर निशाना साधा है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र को पैसा कहीं बाहर से नहीं आ रहा है। इन्हीं राज्यों से पैसा केंद्र के पास आता है। वहीं पंजाब के फंड रोकने पर केंद्र पर सेहत मंत्री ने गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान डॉक्टरों को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि 1850 पोस्टों में वह 350 डॉक्टरों की भर्ती कर रहे हैं। जिनमें 272 स्पेशलिस्ट डॉक्टर पहले रखे जा चुके हैं। 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनके पास हर साल अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, में बॉंड भरकर आ रहे है। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में विपक्ष ने डॉक्टरों को रखा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि हमने 300 डॉक्टरों की भर्ती कर ली है। जिससे उनके मेडिकल डॉक्टरों की कमी पूरी हो गई है। 

  • पंजाब : वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : शिवपुरी चौक स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक और उसका साथी अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर तेज रफ्तार से रेस लगा रहे थे, इसी के चलते यह दुर्घटना हुई है।

    हादसे का पता चलते ही कुछ दूरी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गया और उसने अपनी पगड़ी खोलकर शव को ढका और यातायात सुचारू किया। मौके पर पहुंचे बस्ती जोधेवाल थाने के एक कर्मचारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।