जालंधरः दोआबा कॉलेज के पास पैसों को लेकर हुई हाथापाई, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दोआबा कॉलेज के पास महिला ने पैसे लेने मामले में एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, परमिंदर कौर का कहना है कि उनका रेत, बजरी का काम है। एक साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन उक्त महिला द्वारा पैसे नहीं दिए जा रहे है। जिसको लेकर पैसे लेने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि महिला सोनिया और 2 लड़कों ने लड़की से हाथापाई कर दी। इस दौरान बहन की लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।

वहीं युवती पल्लवी ने आरोप लगाया कि पहले महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद 2 युवकों ने भी उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने अपनी मौसी और भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। वहीं महिला ने कहा कि वह उससे पैसे लेने के आने लगी, इस दौरान उक्त महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। जिसके बाद उसने पैसे लेने के लिए बेटी को महिला की दुकान पर भेजा था। जहां उस पर हमला कर दिया गया।

महिला ने बताया कि 3200 रुपए के बकाया को लेकर हंगामा हुआ है। परमिंदर ने कहा कि 15 हजार रुपए का सोनिया सामान ले चुकी है। महिला ने कहा कि सोनिया का खिलौनों का काम है। इस दौरान सोनिया ने उसे बाकी पैसे दे दिए है, लेकिन अभी 3200 रुपए बकाया राशि देने बाकी है। महिला ने आरोप लगाए है कि सोनिया और उसके बेटों ने काफी गाली गालौच भी किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना हैकि महिला की शिकायत ले ली गई, दूसरी पार्टी को भी थाने बुलाया है। दोनों पार्टियों के बयान के आधार पर मामले की बनती कार्रवाई कर दी जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *