Blog

  • सहारा समूह के संस्थापक का हुआ निधन

    नई दिल्ली : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर 2023) को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 साल के थे। रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया। उनको रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने के कारण रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया। समूह ने बयान में कहा, ‘सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ हमारे सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है। बयान में उन्हें एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी बताते हुए कहा गया है, ‘‘उनके निधन से हुई क्षति को संपूर्ण सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा। सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, एक संरक्षक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला।

    बयान के अनुसार, सहारा इंडिया परिवार रॉय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेगा। सेबी ने 2011 में सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईआरईसीएल) और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसएचआईसीएल) को निवेशकों से जुटाए गए धन को वापस करने का आदेश दिया था। नियामक ने फैसला दिया था कि दोनों कंपनियों ने उसके नियमों और विनियमों का उल्लंघन करके धन जुटाया था। उच्चतम न्यायालय ने 31 अगस्त 2012 को सेबी के निर्देशों को बरकरार रखा था, जिसमें दोनों कंपनियों को निवेशकों से लिए गए धन को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने के लिए कहा गया था। अंततः सहारा को निवेशकों को रिफंड के लिए सेबी के पास अनुमानित 24,000 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा गया। हालांकि समूह ने हमेशा कहा कि यह ‘दोहरा भुगतान’ है क्योंकि वह पहले ही 95 प्रतिशत से अधिक निवेशकों को रकम सीधे वापस कर चुका है।

  • तेज धमाके के साथ फटा घरेलू गैस सिलेंडर, महिला झुलसी, देखें वीडियो

    गाजियाबाद :  खोड़ा थाना क्षेत्र में मकान में सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। एलपीजी गैस चूल्हे पर काम के दौरान सिलेंडर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सिलेंडर फटने से हुए धमाके की आवाज करीब 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। जिससे लोग एक बार तो सकते में आ गए। जैसे-जैसे लोगों को घटना के बारे में पता चला तो बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की पहचान विमलेश के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार मकान का हिस्सा भी गिर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। बता दें कि सप्लाई किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों में अक्सर लीकेज की समस्या आती है। जिस पर कंपनी ध्यान नहीं देती। यह हादसा भी इसी वजह से हुआ होगा।

  • पंजाबः टिप्पर ने 2 बाइको को मारी टक्कर, हादसे में मां और ढाई साल के बच्चे की मौ’त 

    मोहालीः अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेहली टी-प्वाइंट के पास एक टिप्पर चालक ने दो मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मां और उसके ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

    गुरजीत सिंह निवासी बुढ़नपुर (बनूड़) ने बताया कि वह अपने भाई गुरविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर अपने जीजा से मिलने के लिए लालड़ू जा रहा था। पीछे उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर (23) अपने ढाई साल के बेटे हनी के साथ बैठी थी। उनके आगे चल रही दूसरी मोटरसाइकिल उनका भाई गुरविंदर सिंह चला रहा था और उनके ससुर हरपाल सिंह (53) उनके पीछे बैठे थे।

    पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह लैहली टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह सड़क के एक किनारे गिर गया, जबकि उसकी पत्नी और बेटा, जो उसके पीछे बैठे थे, सड़क पर गिर गए और टिप्पर के टायरों में बुरी तरह से कुचले गए। इतना ही नहीं, टिप्पर ने आगे जा रहे उनके भाई की मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी और हादसे में उनके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    नाहर पुलिस स्टेशन लैहली के हवलदार गुरपाल सिंह ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत टोल प्लाजा एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ढाई साल के बेटे हनी और पत्नी सिमरनजीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि ससुर हरपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया।

    राहगीरों की मदद से टिप्पर चालक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिप्पर चालक शराब के नशे में टिप्पर चला रहा था। पुलिस ने गुरजीत के बयानों के आधार पर ड्राइवर विजय साहनी निवासी बिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः हमलावारों ने पिता और 2 बेटों पर किया चाकुओं से हमला, एक की मौ’त

    पटियाला: पंजाब में लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ताजा मामला लहल कालोनी से सामने आया है, जहां देर रात हमलावारों ने पिता और उसके 2 बेटों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय प्रीतम चंद के रूप में हुई है। जब उसके 2 बेटों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा हैकि पिता और दोनों बेटों को ईलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ डीएसपी संजीव सिंगला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संजीव सिंगला ने बताया कि 10 बजे के करीब यह घटना हुई है, फिलहाल जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उक्त मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। उसके 2 बेटे घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : चोरों ने 2 दुकानों में दिया चोरी की वरादात को अंजाम, देखें CCTV

    बठिंडा : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां चोरों ने 2 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार खेता सिंह बस्ती में बीती रात 2 चोरों ने 2 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    जिसमें एक दुकान मिठाई की और दूसरी दुकान मोबाइल फोन की है। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने बताया कि खेता सिंह बस्ती में चिट्टा पीने वाले नशेड़ी घूमते रहते है। उन नशेड़ियों ने ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाए और हमारे चोरी किए हुए पैसे हमें वापिस मिल सके। ।

  • पंजाबः पत्नी ने किया पति का बेहरमी से क’त्ल

    लुधियाना: थाना टिब्बा के अधीन आते इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां इश्क में अंधी महिला ने अपने पति को खौफनाक सजा दी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने आश्कि के संग मिलकर पति को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई हैं जबकि उसकी हत्या करने वाली पत्नी रंजीता देवी और उसका आशिक़ गोपाल कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले इसे हादसा बताया। जिसके बाद काफी समय से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का झूठ पकड़ लिया और आरोपियों को काबू कर लिया।

  • जालंधरः गोली चलने के मामले चौंकी इंचार्ज पर गिरी गाज, हुआ लाइन हाजिर

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अधीन आते दकोहा स्थित बाबा बुड्ढा जी नगर में सोमवार देर रात को कुछ बदमाशों ने रोहित अरोड़ा उर्फ आलू नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार देर शाम पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले आरोपी गगन को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में गगन के अलावा करीब 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले दकोहा चौकी के इंचार्ज मदन लाल को पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने लाइन हाजिर कर दिया है।

    देर शाम रोहित का हुआ संस्कार

    देर शाम रोहित का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कपूरथला जेल में बंद रोहित की मां नीरू अरोड़ा को विशेष तौर पर लाया गया। उसके सामने ही रिश्तेदारों ने रोहित को मुखाग्नि दी। रोहित की मां नशा तस्करी के केस में पिछले दो साल से जेल में बंद है। अंतिम संस्कार के दौरान इलाके के कई गणमान्य लोगों सहित महंत समाज के लोग भी उपस्थित थे। एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह तथा रामामंडी थाना प्रभारी राजेश ठाकुर भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। राजनीतिक लोगों में आप नेता विक्की तुलसी, विजय दकोहा, जगदीश कुमार गंग, कीनू आदि उपस्थित रहे। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

    बुआ के बयानों पर केस दर्ज

    रोहित की बुआ रुक्मण रानी उर्फ बंटी के बयानों पर मामला दर्ज हुआ है। बंटी ने कहा कि वह अनिका और रोहित कुमार के साथ सोमवार रात सात बजे वाली गली में पैदल जा रही थी। वहां पर कालू रटन, गगन, गंगा, शिवा सहित अन्य युवक आए। उन्होंने आते ही रोहित पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बयानों के आधार पर पुलिस ने रामा मंडी में रहने वाले कालु भईया, रिटन, गगन, गंगा, शिवा, लखन, रिकी, संजय, लाडी, बकरा, कट्टू, विपन, लक्की, शवि सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः इस इलाके में घर में चोरी, नकली गहने छोड़कर असली लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आते बस्सी दानिशमदां के समीप कटहरा मोहल्ला में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। इस दौरान चोर घर के दिन दहाड़े ताले तोड़कर लाखों की नगदी व गहने चुरा कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि शातिर चोर जाते-जाते असली सोना तो चुरा ले गए लेकिन नकली सोने के गहने वहां छोड़ गए। चोरी का पता परिवार वालों को उसे समय चला जब वह शाम को घर वापस लौटे तो घर में ताले टूटे व सामान बिखरा हुआ पाया गया।

    पीड़ित महिला रमा व संगीता ने बताया कि वह मामे घर भैय्या दूज का पर्व मनाने गए हुए थे। इस दौरान जब वापिस लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर सोने के गहने व डेढ़ लाख के करीब नगदी चुरा कर ले गए और जाते जाते नकली गहने छोड़ गए। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत आई है व मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • प्रदूषण से अभी नहीं राहत, हवा में घुला जहर

    नई दिल्ली :  दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर पर बरकरार है। कई इलाकों में AQI 400 के पार है दिल्ली में अभी भी  ग्रेडेड रेस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (GRAP) ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू हैं राष्ट्रीय राजधानी में तमाम पाबंदियों के बाद भी दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़कर गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया है दिल्ली से साथ-साथ नोएडा और एनसीआर के अन्य इलाकों का भी यही हाल है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह करीब 7:00 बजे दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातक इलाकों का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया है

    आनंद विहार में AQI 430, आरके पुरम में 417, पंजाबी बाग में 423, जहांगीरपुरी में 428 और नोएडा में 419 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है  बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है  मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में अगले 5 दिन मौसम सामान्य रहेगा

    ऐसे में जब तक बारिश या तेज हवाएं नहीं चलेंगी तब तक प्रदूषण से राहत की  उम्मीद नहीं हैबता दें कि दिवाली से पहले हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से राहत दिलाई थी।  मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वायुमंडल की ऊपरी सतह में हल्के बादल है। जबकि निचले स्तर पर स्मॉग है, प्रदूषक कणों का बिखराव धीमा होने की वजह से हवा जहरीली बनी हुई है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर को इस पूरे हफ्ते दमघोंटू हवा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान की बात करें तो आज 15 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

  • पंजाब : स्पेशल ट्रेन कैंसिल होने पर भड़के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर किया पथराव, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रात के समय लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर हंगामा किया। ये लोग छठ पूजा पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को ऐन मौके पर रद्द किए जाने से भड़क उठे। सरहिंद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सरहिंद से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 04526 चलाने का ऐलान किया था। इसके लिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में रह रहे बिहार के लोगों ने टिकट बुक करवा लीं।

    लोगों ने कहा कि ट्रेन रद्द करने की अनाउंसमेंट अचानक कर दी गई। इसके बाद जब लोग काउंटर पर पहुंचे तो वहां कोई रेल कर्मी मौजूद नहीं था। रेलवे की ओर से लोगों को सही जानकारी देने के लिए स्टेशन पर कोई भी मौजूद नहीं था। लोगों को टिकट के पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे हैं। इसकी वजह से वह सरहिंद स्टेशन पर फंसकर रह गए हैं, जबकि बिहार में उनके घर परिवार उनका इंतजार कर रहा है। लोगों का कहना है कि बिहार में छठ उनका सबसे बड़ा त्यौहार है, इसीलिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चलानी चाहिए।