पंजाबः हमलावारों ने पिता और 2 बेटों पर किया चाकुओं से हमला, एक की मौ’त

पटियाला: पंजाब में लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ताजा मामला लहल कालोनी से सामने आया है, जहां देर रात हमलावारों ने पिता और उसके 2 बेटों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय प्रीतम चंद के रूप में हुई है। जब उसके 2 बेटों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा हैकि पिता और दोनों बेटों को ईलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ डीएसपी संजीव सिंगला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संजीव सिंगला ने बताया कि 10 बजे के करीब यह घटना हुई है, फिलहाल जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उक्त मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। उसके 2 बेटे घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *