ऊना/सुशील पंडित: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित जलग्रां, गगरेट, अंब, बंगाणा व हरोली से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्य वस्तुओं के परिवहन/ढुलाई कार्य हेतू निविदा आमंत्रित की गई हैं जोकि 13 जून सांय 5 बजे तक आॅनलाईन पोर्टल http://hptender.gov.in पर अपलोड हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं दिनांक 14 जून को दोपहर 12 बजे निविदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के सम्मुख उपायुक्त ऊना के कार्यालय में खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय के दूरभाष नम्बर पर 01975-226016 सम्पर्क किया जा सकता है।
Blog
-

पंजाबः झील से युवक की लाश बरामद
बठिंडाः जिले में थर्मल प्लांट की झील नंबर-2 में युवक की लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सहारा जन सेवा समिति के वर्कर और थाना थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की उपस्थिति में सहारा जनसेवा के वर्करों ने लाश को झील से निकाला। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं प्राथमिक जांच में मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिस पर महकदीप लिखा हुआ है, जो बठिंडा की रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है।
यह हादसा है या खुदकुशी, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं सहारा जनसेवा के वर्कर राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना मिली कि झील नंबर 2 में एक युवक की लाश है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। राजेंद्र के अनुसार, उन्होंने थाना थर्मल पुलिस को सूचित किया और पुलिस के पहुंचने के बाद लाश को बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की जेब से एक पेन ड्राइव भी मिली है, जिसका डाटा निकलवाकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल गुमशुदों का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। बॉडी क्लेम करने वालों का भी इंतजार है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-

पंजाबः भू-माफियाओं का अड्डा बना तहसील दफ्तर खरड़
पुलिस की मौजूदगी में दी जाती है जान से मारने की धमकियां
अवैध कब्जे और जाली रजिस्ट्री करने से भी नहीं करते गुरेज
मोहाली : जाली रजिस्ट्री और एक ही जमीन कि कई कई बार रजिस्ट्री होने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं । ऐसा ही एक मामला खरड़ तहसील से सामने आया है, जिसमें खरड़ के माननीय सब रजिस्ट्रार को मौके पर जाली रजिस्ट्री के लिए सूचित किया गया । यही नहीं जमीन के मालिक ने अपना मालिकाना हक तक दिखाया गया । इसके बावजूद खरड़ के सब रजिस्ट्रार द्वारा गुपचुप तरीके से रजिस्ट्री कर दी गई ।
गौरतलब है कि दिनांक 9/5/2023 को यशपाल कुमार व अश्वनी कुमार S/O सतपाल कुमार मोहाली वासी किसी कार्य से खरड़ स्थित तहसील दफ्तर में गए हुए थे । जहां उन्हें आभास हुआ की दो रजिस्ट्री होने जा रही है जिसमें उनके प्लाट नंबर 31,32 और 33,34 रायल इनक्लैव, छज्जू माजरा, खरड़, का विवरण दिया गया है । तभी संज्ञान में लेते हुए यशपाल द्वारा उसी समय माननीय सब रजिस्टार अमरजीत सिंह इस बारे मैं बताया और अपना मालिकाना हक (अपनी रजिस्ट्री) दिखाई गई और इस धोखाधड़ी के बारे में रोक लगाने की विनती की । साथ ही यशपाल द्वारा 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को भी बुला लिया गया । लेकिन जाली रजिस्ट्री करवाने आए लक्ष्मी रियल एस्टेट का मालिक इंदर राज धीमान और शुभ लक्ष्मी रियल एस्टेट का मालिक गुलशन कुमार मौके से फरार हो गए । इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाना खरड़ में दे दी गई ।
17 मई 2023 को तकरीबन 4:00 बजे उक्त जमीन का मालिक यशपाल कुमार अपने प्लाट पर कंस्ट्रक्शन कार्य करवा रहे थे । यशपाल कुमार के भाई अश्वनी कुमार मौके पर मौजूद थे। तभी चार पुलिसकर्मी जिनमें दो वर्दीधारी पुलिसकर्मी व अन्य दो सादी वर्दी में आए, जिनके साथ चार-पांच अन्य अज्ञात व्यक्ति थे । आते ही उन्होंने इनके साथ गाली गलौज धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया और चल रही कंस्ट्रक्शन को गिराने लगे । यही नहीं कार्य कर रहे मिस्त्री व मजदूरों को धमकाया कि काम बंद कर दो नहीं तो तुम्हें थाने ले ले जाकर बंद कर देंगे । जिस पर अश्वनी कुमार द्वारा विरोध किया गया तो पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उनके साथ आए हुए गुंडों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई । बहस बाजी के बाद पुलिसकर्मी व उनके साथ आए हुए अज्ञात व्यक्ति वापस लौट गए । लेकिन रात करीब 8:30 बजे पड़ोसियों द्वारा यशपाल को सूचित किया गया कि जो व्यक्ति दिन में आए थे वही आकर उनके द्वारा बनाई जा रही कंस्ट्रक्शन को तोड़कर चले गए । जिसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दिनांक 16 और 18 मई 2023 को दी गई लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई ।पुलिस प्रशासन से गुजारिश है कि इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले भू माफियाओं पर नकेल कसी जाए और मेरे साथ हुई धोखाधड़ी के खिलाफ उक्त व्यक्तियों लक्ष्मी रियल एस्टेट के मालिक इंदर राज और शुभलक्ष्मी रियल एस्टेट के मालिक गुलशन कुमार एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए । इसके अतिरिक्त मुझे या मेरे परिवार को किसी प्रकार का जान या माल का नुकसान होता है तो उसके लिए उक्त व्यक्ति ही दोषी होंगे, क्योंकि इन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी हुई है ।
-

प्रेस क्लब बददी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे इंडिया के सम्मान में रखा भव्य समारोह
बददी/सचिन बैंसल: प्रेस क्लब बददी ने नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा के सम्मान में बददी के ट्रियोस रिर्जोट में एक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया । समारोह में बददी के मीडीया कर्मियों ने परिवार सहित शिरकत की और रणेश राणा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित् किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की वहीं हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। मंच संचालन प्रेस क्लब बददी के उपाध्यक्ष सचिन बैंसल ने किया। सर्वप्रथम प्रेस हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने रणेश राणा के पत्रकारिता के 28 साल के लंबे संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि सन 2006 में प्रदेश में यूनियन आफ जर्नलिस्टस का गठन हुआ था और 12 साल में मात्र 40 सदस्य थे। इसी बीच बददी विवि में हुए चुनाव में रणेश राणा को 16 नवंबर 2018 को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया जिन्होने दो साल हिमाचल के हर कोने को छुआ और 11 जिलों में 50 हजार किमी प्रवास करके 400 नए सदस्यों को जोडा। उनकी ईमानदारी मेहनत व कर्मठता के कारण ही नेशनल यूनियन आफ यूनियन जर्नलिस्टस (इंडिया) ने उनको राष्ट्र स्तर की जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया।
प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र अत्री ने बताया कि रणेश राणा ने बददी में प्रेस क्लब संगठन का गठन 9 जनवरी 2009 में किया था और उनको संस्थापक अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद उन्ही के नेतृत्व में 2018 में प्रेस क्लब बददी को अपना भवन नसीब हुआ था। उन्होने कहा कि आज उनकी मेहनत व ईमानदारी के कारण जहां हिमाचल में पत्रकारिता जगत के संगठन को नया मुकाम मिला है वहीं कई मौकों पर पीडीत व हादसों से ग्रसित पत्रकारों व उनके परिवारों की मदद भी की गई।वहीं अपने संबोधन में नवनिर्वाचित नेशनल वाईस प्रेजीडेंट रणेश राणा ने कहा कि कभी साधनों के मोहताज न बनें और साधन तो मात्र एक माध्यम है मंजिल तक जाने के लिए लेकिन चलना आपके कदमों को होगा। उन्होने कहा कि हम जो सोच सकते हैं वो कर सकते हैं बशर्ते हम बहानेबाजी व आरामतलबी व आरामपरस्ती से बचें। हमें दिन रात अपने लक्ष्स पर फोक्स करना चाहिए।
उन्होने कहा कि उस समय चुनौती स्वीकार करो जब कोई व्यक्ति कहता है कि आप इस काम को नहीं कर सकते या यह काम आपके बस का नहीं है। अपने कमियां स्वयं दूर करो और दुनिया में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो हमारी प्रतिभा को तराशे उल्टे ऐसे लोग जहान में भरे हैं जो कि हमें डूबाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। राणा ने कहाकि पत्रकार का काम भी ऐसा है कि वो व्यस्था बदलने के लिए सरकार शासन व माफियाओं से लड़ता यानि आपका बिद्रोहीपन ही आपको मजबूत बनाता है। सपने वो नहीं होते जो हम रात में देखते हैं बल्कि वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। उन्होने कहा कि इस बात का ठप्पा हमारे उपर नहीं लगना चाहिए कि लोग व संस्थाएं पैसे खा जाते हैं और इसका एक मात्र तरीका है कि लेन देन बिल्कुल साफ व पारदर्शिता से होना चाहिए। लोग सवाल करें उससे पहले ही बैलेंस शीट दे देनी चाहिए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेेंद्र चौधरी, चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के महासचिव किशोर ठाकुर, क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सचिन बैंसल, महासचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन बैंसल, अंकुश नेगी, दीपक वर्मा, एडवोकेट ज्योति गिरी, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के कानूनी सलाहकार एडवाकेट संदीप कुमार सचदेवा, सेवानिवृत पत्रकार ठाकुर हंसराज, नवोदित पत्रकार हर्षिता ठाकुर, एकता राणा, पार्षद किरण टी गौतम, कुलदीप चौहान, रजनी चौहान, दीपीका, रजनी, सुखजिंद्र कौर, कंचन कुमारी, सतविंद्र कौर, गुरमीत कौर, राहुल बैंसल सहित कई परिवारों के सदस्य उपस्थित थे जिन्होने अलग अलग स्मृति चिन्ह से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को नवाजा।
-

पंजाब : भेद भरे हालातों में मिला रेल ट्रैक के पास व्यक्ति का शव, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश : फगवाड़ा रेल ट्रैक के पास फिर भेदभरे हालातों में एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज गुरपेज सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे यहां उन्होंने लाश को अपने कब्जे में लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है मिली जानकारी के मुताबिक लाश के पास में से एक फोन मिला है फोन से संपर्क करने के बाद उसकी पहचान हरदीप सिंह पुत्र सरदारा सिंह वासी खोथडा के रूप में हुई .मृतक के घरवालों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-

ਪੰਜਾਬ – ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨੰਗਲ ਤਹਿਸੀਲ ਚ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਲੋਅਰ ਦਬਖੇੜਾ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਚੌਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਥੇ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਲਗਭਗ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੋਰਾਨ ਉਨਾਂ ਨੇ ਇਕ ਛੋਟੇ ਬੇਜ਼ੁਬਾਨ ਕੁੱਤੇ ਤੇ ਵੀ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ।
ਚੋਰੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਕਮਰੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਸੌ ਰਹੇ ਸਨ। ਪਰ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਚੋਰੀ ਦੀ ਭਣਕ ਨਹੀਂ ਲਗੀ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਦੇਰ ਰਾਤ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਕੁੱਤਾ ਨਾ ਮਿਲੀਆ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਜਾ ਕੇ ਵੇਖਿਆ ਤਾਂ ਕਮਰੇ ਦੀ ਬਾਰੀ ਟੁੱਟੀ ਪਈ ਸੀ ਅਤੇ ਕਮਰੇ ਅੰਦਰ ਅਲਮਾਰੀ ਵੀ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤਰੁੰਤ ਆਪਣੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਅਤੇ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਭਾਲ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਦੂਰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਟਰੰਕ ਮਿਲਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ ਸਾਰਾ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਨਾਂ ਦਾ ਪਾਲਤੂ ਕੁੱਤਾ ਵੀ ਮਿਲੀਆ ਜੋ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਸੀ ਜਿਸਦਾ ਡਾਕਟਰ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਘਰ ਦੇ ਸਾਮਾਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਅਲਮਾਰੀ ਵਿੱਚੋਂ ਸਾਰੇ ਕੀਮਤੀ ਜੇਵਰਾਤ ਤੇ ਨਗਦੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲਗਭਗ 4 ਤੋਂ 5 ਲੱਖ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਪਕੜਿਆ ਜਾਵੇ।
-

कपूरथलाः लोन दिलवाने के नाम पर व्यक्ति ने की लोगों से लाखों रुपए की ठगी, देखें वीडियो
कपूरथलाः आपने फ्रॉड की खबरें तो सुनी ही होंगी और आए दिन लोगों को नए-नए तरीकों से ठगा जा रहा है। वहीं अब ताजा मामला सुल्तानपुर लोधी में लोन दिलवाने के नाम पर गरीब लोगों से लाखों रुपये ठगने का सामने आया है। प्रेस वार्ता दौरान बलविंदर सिंह पत्नी ताता सिंह निवासी गांव शाहवाला अंदरीसा, गुरदयाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह गांव डेरा सैदा, जसविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव अदालत चक्क, मंगल सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी गांव शाहवाला अंदरीसा ने बताया कि हमें निजी फाइनेंस कंपनी से लोन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई है।
उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने हमें अपने झांसे में लेकर हमारे साथ लाखों रुपए की ठगी की है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति हमें कहने लगा कि आपका लोन कुछ दिनों में पास हो जाएगा। लेकिन ना तो हमारा लोन पास हुआ और ना ही उक्त व्यक्ति द्वारा हमारे पैसे वापिस किए गए। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में एसएसपी कपूरथला को लिखित शिकायत दे दी है और उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब पुलिस से संपर्क किया गया तो सुल्तानपुर लोधी के मुखी खुशप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

ਪੰਜਾਬ – ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਵਿਆਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਬਾਥਰੂਮ ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੁਰਾ: ਜ਼ਿਲਾ ਕੋਟਕਪੁਰਾ ਤੋਂ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਥੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਬਾਥਰੂਮ ਵਿਚੋਂ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਬਾਥਰੂਮ ਦਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਤੌੜ ਕੇ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।
ਸੁਖਮੰਦਰ ਸਿੰਘ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਸੰਦ ਲੈਣ ਆਇਆ ਸੀ ਮੈਂ ਖਾਣਾ ਖਾਣ ਲੱਗ ਪਿਆ ਕਾਫੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਸ਼ਟਰ ਬੰਦ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਥੱਲੇ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਬਾਥਰੂਮ ਦਾ ਦਰਵਾਜਾ ਬੰਦ ਸੀ ਉਪਰ ਦੀ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਡਿਗਿਆ ਪਿਆ ਸੀ। ਸਾਰਿਆਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਕੁੰਡੀ ਤੋੜ ਕੇ ਉਸਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਅੰਦਰ ਇੰਜੈਕਸ਼ਨ ਪਿਆ ਸੀ।
ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਰਾਮਗੜੀਆ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀ ਕੌਂਸਲਰ ਹੈ । ਸਾਡੇ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਉਹ ਕਿਸੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਸਮਾਨ ਲੈਣ ਆਇਆ ਸੀ । ਮੈਨੂੰ ਸੱਦਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਇਸ ਦੀ ਬਾਥਰੂਮ ਵਿੱਚ ਮੋਤ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਥਰੂਮ ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਕ ਸਿਰੰਜ ਪਈ ਸੀ।
ਡਾਕਟਰ ਰਾਜ ਬਹਾਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇੱਕ ਡੈਡ ਬੋਡੀ ਆਈ ਹੋਈ ਹੈ ਇਸ ਦਾ ਨਾਂ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਉਮਰ 40 ਸਾਲ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਮੌਡਰਨ ਮਾਰਬਲ ਦੀ ਬੇਕ ਸਾਈਡ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਮੁਬਾਤਕ ਆਈ ਵੀ ਡਰੱਗ ਯੂਜ਼ਰ ਸੀ। ਡੈਡ ਬੋਡੀ ਮੋਰਚਰੀ ਵਿਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।
ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਗੁਰਮੇਹਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਇਸ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਕਾਰਨ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲਿਗਆ।
-

पंजाबः PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी
चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर pseb.ac.in पर देख सकते है। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित की गई थी और 20 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 92.47% छात्र पास हुए हैं। इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सार्दुलगढ़ (मनसा) की सुजान कौर ने 500/500 स्कोर करके PSEB कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला 99.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। वहीं लुधियाना के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जमालपुर रोड़, फोकल प्वाइंटन की वप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं।

लगभग 3 लाख छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 22 मार्च, 2023 से 27 अप्रैल, 2023 तक सीनियर सेंकेडरी की परीक्षा आयोजित की थी। पिछली रुझानों के अनुसार PSEB से रिजल्ट घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कक्षा 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि की जानकारी सांझा कर सकते है। छात्र PSEB की आधिकारिक वेबसाइट – pseb.ac.in पर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करके या जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और ईमेल आईडी जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।
-

जालंधरः वाल्मीकि चौक के पास कपड़ों को आग लगने से मचा हड़कंप, देखें Live
जालंधर,वरुण/हर्षः थाना 4 के पास कपड़ा मार्किट में कई फड़ियों को आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से आस-पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मार्किट के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश, लेकिन आग की लपटे ज्यादा होने से काबू ना पाया जा सका। जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचित दिया। घटना स्थल पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। लेकिन भीड़ भाड़ वाले इलाके में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। थाना 4 के पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है और मामले की जांच की जा रही है।
