किसान और मछुआरों को होगा फायदा
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इससे भारतीय निर्यातकों खासतौर पर एमएसएमई किसान और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार के द्वार खुलेंगे। निर्यात में बढ़ोतरी से महिलाओं और युवाओं के लइए लाखों नए रोजगार के मौके मिलेंगे। इस फ्रेमवर्क के अंतर्गत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ कम करके 18 फीसदी करेगा। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी भारतीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी।पीयूष गोयल ने बताया कि जेनेरिक फॉर्मास्यूटिकल्स, जेम्स एंड डायमंड्स और विमान पुर्जों सहित कई वस्तुओं पर टैरिफ शून्य कर दिए जाएंगे। इससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा और मेक इन इंडिया को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह समझौता किसानों के हितों की सुरक्षा और ग्रामीण अजीविका को बनाए रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।Under the decisive leadership of PM @NarendraModi ji, India has reached a framework for an Interim Agreement with the US. This will open a $30 trillion market for Indian exporters, especially MSMEs, farmers and fishermen. The increase in exports will create lakhs of new job… pic.twitter.com/xYSjxML6kt
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 7, 2026