Home National 8 दिन की CBI कस्टडी में RG Kar Hospital के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष

8 दिन की CBI कस्टडी में RG Kar Hospital के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष

0
8 दिन की CBI कस्टडी में RG Kar Hospital के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक विशेष अदालत ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रचार्य संदीप घोष को 2021 से संस्थान में हुए कथित वित्तीय घोटाले के मामले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की आठ दिन की हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि घोष और उनके निजी सुरक्षाकर्मी अफसर अली खान तथा दो विक्रेताओं को अलीपुर में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने चारों आरोपियों को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के वकील ने आरोपियों की 10 दिन की हिरासत मांगी थी।

सीबीआई के वकील ने अदालत से कहा कि बड़े पैमाने पर साठगांठ हुई है, जिसकी जांच और पर्दाफाश करने की आवश्यकता है और इसलिए कथित घोटाले के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ करना जरूरी है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने घोष और तीन अन्य को सोमवार शाम गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए लोगों में घोष के निजी बाउंसर अफसर अली खान और दो विक्रेता बिप्लव सिंघा और सुमन हजारा शामिल हैं, जो अस्पताल में सामग्री की आपूर्ति करते थे। खान का नाम एक वीडियो वायरल होने के बाद आया, जिसमें वह सबसे शक्तिशाली लोगों से अपने अच्छे संबंध का दावा कर रहा था। अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ अख्तर अली ने 2021 से घोष के प्रचार्य के कार्यकाल के दौरान प्रतिष्ठान में कई मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज करायी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here