Home National जंगल में फंदे से लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, काफी दिनों से घर से थे लापता

जंगल में फंदे से लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, काफी दिनों से घर से थे लापता

0
जंगल में फंदे से लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, काफी दिनों से घर से थे लापता

कांकेरः छत्तीसगढ़ में एक प्रेमी जोड़े की जंगल में पेड़ पर लटकती लाश मिली है। लड़की कुछ दिनों से घर से लापता थी। वहीं लड़का भी काम के लिए घर से कहकर निकला था, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। 8वें दिन दोनों की लाश मिली है।

जानकारी अनुसार, युवक-युवती अलग-अलग समाज से थे। युवती का नाम संगीता गावड़े (22) है। वहीं युवक का नाम महासिंह यादव है, जिसकी उम्र 25 साल थी और वह कांकेर जिले के ग्राम मूला का रहने वाला था।
युवक और युवती के परिजनों के मुताबिक लड़की 3 नवंबर से घर से निकली थी। युवक अपने मामा के घर रहता था, वह भी उसी दिन से गायब था। लड़का अपने मामा से बोर गाड़ी में काम करने की बात कहकर घर से निकला था।

युवती के घर नहीं लौटने से परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने डौंडी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई, तब युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली।

ग्रामीणों के अनुसार, वे जंगल गए थे, तभी उन्हें फंदे पर लटकते युवक-युवती की लाश नजर आई। पहले दोनों को देखकर वह घबरा गए। फिर बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here