मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय सरला कटियार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि थार घर के गेट के अंदर जाती है, लेकिन कुछ ही देर बाद स्पीड से बाहर आ जाती है। इस दौरान महिला चिल्लाकर गाड़ी को रोकने के लिए कहती है। लेकिन थार और दीवार के बीच महिला की दबकर मौत हो जाती है। वहीं मृतक महिला का बेटा भी आवाज देता हुआ बाहर आता है, लेकिन तब तक महिला की मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोते ने पहले भी लापरवाही से थार को बैक कर दिया था। इस बार उसके ही परिवार की महिला की मौत हो गई।View this post on Instagram