Home National Train का इंतजार कर रहे युवक को GRP कर्मी ने मौत के मुंह से बचाया, जाने मामला

Train का इंतजार कर रहे युवक को GRP कर्मी ने मौत के मुंह से बचाया, जाने मामला

0
Train का इंतजार कर रहे युवक को GRP कर्मी ने मौत के मुंह से बचाया, जाने मामला

नई दिल्ली : पुलिस फोर्स के जवान जो शपथ लेते हैं आज उसका जीता जागता उदाहरण लोगों को अपनी आंखों से उस वक्त देखने को मिला जब GRP के जवानों ने एक व्यक्ति को मौत के मुंह से निकाल लिया। पीड़ित की पहचान अमित पांडे(32) निवासी सुल्तानपुर के तौर पर हुई है।  यूपी के मुरादाबाद के रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री को हार्ट अटैक आया और वो जमीन पर गिर पड़ा। युवक को गिरता देख थाने में बैठे GRP कर्मी उसके पास पहुंचे और बिना देर किए उसे उठाकर बेंच पर लिटा दिया।

जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर परवेज खान ने यात्री के मुंह में गोली डाली और CPR प्रक्रिया शुरू कर दी। कुछ ही देर में यात्री के शरीर में हलचल शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना गत सुबह की है। जब सुल्तानपुर  अमित पांडे नाम का युवक प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर देहरादून जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे था। इसी दौरान बेंच पर बैठे अमित अचानक प्लेटफार्म अचेत होकर गिर गया। यह घटना जीआरपी थाने के ठीक सामने हुई। यात्री को गिरता देख जीआरपी कर्मी उसके पास आए। यात्री के सीने पर हाथ रखा देख उन्हें हार्ट अटैक का अंदेशा हुआ।

यात्री को सांस ठीक से नहीं आ रही थी और नब्ज धीमी पड़ रही थी। जीआरपी के इंस्पेक्टर परवेज खान भी हार्ट के मरीज हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा और अपनी जेब से दवा निकालकर यात्री के मुंह में डाली। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद एक यात्री ने पीड़ित अमित को सीपीआर दिया। जीआरपी ने एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने स्थिति देखकर कहा कि यदि मौके पर दवा नहीं मिली होती तो मामला बिगड़ सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here