Home National केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से Harbhajan Singh ने की मुलाकात, पंजाब से जुड़े इन मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से Harbhajan Singh ने की मुलाकात, पंजाब से जुड़े इन मुद्दों पर हुई चर्चा

0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से Harbhajan Singh ने की मुलाकात, पंजाब से जुड़े इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्लीः क्रिकेट और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। हरभजन ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, नई दिल्ली में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जन कल्याण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मैंने पंजाब के हितों की रक्षा करने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।   आप छोड़ने के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से हरभजन की ये पहली मुलाकात भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे और टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अपनी घूमती गेंदों से अहम भूमिका निभाने वाले हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। 2026 में मतभेदों की वजह से राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की थी। इन 7 सांसदों में एक नाम हरभजन सिंह का भी है। कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से हरभजन सिंह को आप कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने जालंधर स्थित हरभजन सिंह के घर के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर भी हरभजन सिंह को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आप कार्यकर्ता उन्हें राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की सलाह भी दे रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने हरभजन के भाजपा में शामिल होते ही उनसे राज्य सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here