Home National पुलिस चौकी और अस्पताल में Home Guard का हंगामा, देखें वीडियो

पुलिस चौकी और अस्पताल में Home Guard का हंगामा, देखें वीडियो

0
पुलिस चौकी और अस्पताल में Home Guard का हंगामा, देखें वीडियो
वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होमगार्ड ने पुलिस चौकी और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि होमगार्ड मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुलिसकर्मी उसे काबू करते दिख रहे हैं। यह घटना अर्दली बाजार पुलिस चौकी पर हुई।
चौकी प्रभारी उमा शंकर सिंह ने बताया कि सरसौली निवासी होमगार्ड सुनील पटेल (पुत्र मोती लाल पटेल) सरसौली में हुई एक मारपीट की घटना के आरोपी की पैरवी के लिए चौकी पर आया था। वहां उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा मना करने पर भी सुनील पटेल हंगामा करता रहा। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए राजकीय दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचकर भी उसने हंगामा जारी रखा और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। होमगार्ड के इस व्यवहार से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वह भजन गाने लगा और शांत नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया और अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुनील पटेल मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद कैंट पुलिस ने आरोपी का धारा 34 के तहत चालान कर उसे सख्त चेतावनी के साथ परिजनों को सौंप दिया। सुनील पटेल ACM तृतीय के कार्यालय में तैनात है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here