Home National भीषण सड़क हादसाः 3 बाराती जिंदा जले, मची हाहाकार, देखें वीडियो

भीषण सड़क हादसाः 3 बाराती जिंदा जले, मची हाहाकार, देखें वीडियो

0
भीषण सड़क हादसाः 3 बाराती जिंदा जले, मची हाहाकार, देखें वीडियो
झुंझुनूंः राजगढ़-पिलानी नेशनल हाईवे 709 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, बोलेरो और डंपर की भीषण टक्कर हो गई जिसमें दोनों वाहनों को आग लग गई। घटना के समय बोलेरो में सवार युवक हनुमानगढ़ के मनदपुरा से पिलानी एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी देते ​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, रोड़ी से भरा डंपर राजगढ़ की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बोलेरो से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके के साथ दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बोलेरो में सवार 3 लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वे वाहन के भीतर ही जिंदा जल गए। ​हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना पर हमीरवास थानाधिकारी रायसिंह सुथार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मशक्कत के बाद 5 युवकों को धधकती गाड़ी से बाहर निकाला, जो 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। उन्हें तत्काल पिलानी के बिड़ला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल और फिर वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान ​पंकज (20), पुत्र रोहिताश भार्गव निवासी मनदपुरा, हनुमानगढ़, ​कमल (22), पुत्र रोहिताश भार्गव निवासी मनदपुरा, हनुमानगढ़, ​आनंद (20), पुत्र पृथ्वीराज भार्गव, विकास (24), पुत्र ओमप्रकाश भार्गव निवासी सिद्धमुख और ​आशिष (20), पुत्र सतवीर कुमावत निवासी हिसार के रूप में हुई है। घटनास्थल पिलानी के करीब था, फिर भी दमकल को पहुंचने में 45 मिनट लग गए। यदि समय पर आग बुझाई जाती, तो शायद 3 जानें बचाई जा सकती थीं। वहीं नियमों के मुताबिक टोल प्लाजा पर आपातकालीन स्थिति के लिए दमकल और त्वरित चिकित्सा सुविधा होनी चाहिए, लेकिन टोल के पास हादसा होने के बावजूद वहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं मिली।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here