Home National भीषण सड़क हादसा : कार के उड़े परखच्चे, 5 की मौत, 15 घायल

भीषण सड़क हादसा : कार के उड़े परखच्चे, 5 की मौत, 15 घायल

0
भीषण सड़क हादसा : कार के उड़े परखच्चे, 5 की मौत, 15 घायल

नई दिल्ली : राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि बस में सवार 15 यात्री भी जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नयनदेश, अनीता (पत्नी)पुत्री मानस्वी (बेटी), खुशदेव (बेटा), प्रीती भट्ट के तौर पर हुई है।

 मृतकों पति, पत्नी, बेटा-बेटी और एक महिला रिश्तेदार शामिल है। मृतकों की कार में मिले आधार कार्ड से सभी की शिनाख्त हुई है। हादसा इतना गंभीर था कि कार और बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

 ये सभी मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में बड़ोदरा, गुजरात में रह रहे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here