Home National Hanuman Jayanti पर मस्जिद के पास भारी हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

Hanuman Jayanti पर मस्जिद के पास भारी हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

0
Hanuman Jayanti पर मस्जिद के पास भारी हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

नई दिल्ली: दिल्ली में आज हनुमान जयंती के मौके पर 2 अलग-अलग इलाकों में हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार तुगलकाबाद और जहांगीरपुरी में हंगामा हो गया। हालांकि, दोनों ही जगहों पर पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। दरअसल, तुगलकाबाद इलाके में मस्जिद के पास से गुजर रही शोभा यात्रा के दौरान हंगामे की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाल लिया। पुलिस ने मौके पर तैनाती बढ़ा दी है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल मौजूद है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है। वहीं, दूसरी घटना जहांगीरपुरी के डबल ई ब्लॉक की है, जहां कुछ लोग बिना अनुमति शोभा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बाकी को वहां से हटा दिया।

बताया जा रहा है कि जिन लोगों को डिटेन किया गया, उनका कहना है कि वे शांतिपूर्वक सड़क पर बैठकर राम नाम जप और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उनका आरोप है कि उन्हें न तो शोभा यात्रा निकालने दी गई और न ही धार्मिक पाठ करने की अनुमति दी गई। फिलहाल जहांगीरपुरी इलाके में हल्का तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here