Home National शादी के जोड़े में फंदे पर झूले पति-पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

शादी के जोड़े में फंदे पर झूले पति-पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

0
शादी के जोड़े में फंदे पर झूले पति-पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

सागरः शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, पति-पत्नी के शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दोनों शादी का जोड़ा पहने हुए थे। बुधवार देर रात परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला की बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। राजेंद्र की मां का निधन हो चुका है। घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई हैं। राजेंद्र मजदूरी करता था। उसके पास कुछ कृषि भूमि भी थी। परिजनों की मानें तो राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, अभी कुछ पता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here