Blog

  • Punjab News: Airport पर टूटा लड़की का विदेश जाने का सपना, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport पर टूटा लड़की का विदेश जाने का सपना, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    मोगाः विदेश जाकर चार पैसे कमाने और घर की गरीबी दूर करने के चक्कर में मोगा जिले के गांव तखानवध की एक लड़की को विदेश जाने से पहले ही मुंबई पुलिस की जेल की हवा खानी पड़ी। वहीं 7 दिन जेल में बिताने के बाद मोगा जिले के गांव डाला का समाजसेवी बसंत सिंह लड़की की जमानत भरकर उसको बीती शाम मोगा वापिस लाया और लड़की को परिवार के हवाले किया।

    जानकारी मुताबिक, मोगा जिले के गांव तखानवध की एक लड़की विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए जाना चाहती थी। इस पर उसने अपनी जान पहचान की राज कौर के साथ इस बारे में बात की तो राज कौर ने लड़की को बाघापुराना के एक एजेंट तरसेम सिंह से मिलवा दिया जिसने लड़की के पासपोर्ट पर वीजा लगवाने के 50 हजार नकद और 30 हजार रुपए गूगल पे ले लिए और लड़की का फर्जी वीजा लगवा दिया। लड़की को पहले डोमेस्टिक फ्लाइट द्वारा दिल्ली से मुंबई भेज दिया और जब लड़की मुंबई से कतर की फ्लाइट पर चढ़ने लगी तो वीजा सही न होने के कारण मुंबई पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

    घटना के कुछ दिन बाद लड़की के परिवार वालों को जब सूचना मिली कि उनकी लड़की मुंबई जेल में है तो उन्होंने डाला के रहने वाले बसंत सिंह से बात की। समाजसेवी बसंत सिंह मुम्बई से लड़की को जमानत पर छुड़ाकर लाया और लड़की को माता-पिता के हवाले किया। वहीं बसंत सिंह ने कहा कि लड़की के परिवार वाले उनके साथ गए और 30 हजार रुपए जमानत भर के लड़की को जमानत पर लाएं हैं।

    परिवार वाले इस घटना के बाद से सदमे में हैं। उन्होंने इंसाफ की मांग की है और बसंत सिंह का धन्यवाद भी किया हैं। इस मौके पर गांव के सरपंच और समाजसेवियों ने भी इंसाफ की मांग की है कि गरीब परिवार को इंसाफ मिले।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस के साथ मिलकर NIA ने की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस के साथ मिलकर NIA ने की Raid, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में लगातार एनआईए टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। वहीं प्रताप नगर में आज सुबह NIA की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक घर में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार घर में करीब पिछले 4 घंटें से एनआईए की टीम द्वारा कार्रवाी की जा रही है। कहा जा रहा है कि गलत गतिविधियों के साथ जुड़े कनैक्शन को लेकर एनआईए की टीम द्वारा यह रेड की जा रही है।

    जिस घर में एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है, अभी तक उस घर के मालिक का नाम तो पता नहीं चल पाया है लेकिन इतना पता चला है कि वह इमीग्रेशन कारोबार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस मकान के मालिक का संबंध गैंगस्टर हैप्पी पाशिया से हो सकता है या फिर कोई फोन कॉल के संबंध हो सकता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत ने बताया कि हम सो रहे थे। इस दौरान सुबह 8 बजे पुलिस उनके घर के बाहर खड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया और घर में आ गए।

    पुलिस और एनआईए की टीम ने हमारे फोन जब्त कर लिए और पूछताछ शुरू कर दी। काफी देर तक पूछताछ और दस्तावेज खंगालने के दौरान कुछ नहीं मिला। मनप्रीत ने कहा कि एलपनाई इमिग्रेशन फर्म हमारी होने के कारण भाई से पूछताछ की गई। इस दौरान दस्तावेजों पर हस्ताक्षर ले लिए और पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया है। मनप्रीत ने कहाकि कि एनआईए टीम को शक था कि इमिग्रेशन का हमारा काम होने के चलते हमारे लिंक किसी खालिस्तानी के साथ हो सकते है, लेकिन जांच के बाद कुछ भी नहीं मिला। मौके पर पुलिस और एनआईए की टीम के 15 से 20 अधिकारियों ने मामले की जांच की।

  • शौकीनों को झटका: 4 दिन बार-होटल और रेस्तरां में नहीं मिलेंगी शराब, बंद रहेंगे मयखाने

    शौकीनों को झटका: 4 दिन बार-होटल और रेस्तरां में नहीं मिलेंगी शराब, बंद रहेंगे मयखाने

    नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने राजधानी में 3 से 5 फरवरी तक मतदान के दिन और 8 फरवरी को परिणाम घोषित होने तक शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है। दिल्ली आबकारी आयुक्त द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना में मतदान के दिन और मतगणना के दिन विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत ड्राई डे घोषित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि ड्राई डे के दौरान शराब की दुकानों, होटलों, रेस्तरां, क्लबों और शराब बेचने या परोसने वाले प्रतिष्ठानों को किसी को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सभी 150 बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इन 150 बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने 162 जगहों पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी की स्थिति में अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस 24 घंटे तैनात रहती हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हर वाहन को चेकिंग करने के बाद के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस इलेक्शन सेल के अनुसार राजनीतिक पार्टियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रैली व जनसभा आदि की अनुमति मिलेगी।

    इलेक्शन सेल के अनुसर रैली या किसी तरह के कार्यक्रम के लिए 24 घंटे पहले अनुमति लेना आवश्यक है। अगर कोई राजनीतिक पार्टी बिना अनुमति के रैली आदि करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुनाव आयोग को सूचना दी जाएगी। इलेक्शन सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रैली व जनसभा के लिए दिल्ली के सभी 11 रेवेन्यू जिलों में दिल्ली पुलिस के 11 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के दो एसीपी चुनाव आयोग में तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी एसीपी की सूची जारी कर दी है।

  • Jalandhar News: करीब 3 लाख रुपए Fine न भरने पर बिजली चोर को भेजा जेल

    Jalandhar News: करीब 3 लाख रुपए Fine न भरने पर बिजली चोर को भेजा जेल

    जालंधरः जिले में बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिए पुलिस सख्ती से काम ले रही है। बिजली चोरों पर विभाग भारी जुर्माने तो लगा ही रहा है अगर जुर्माना डिफाल्टरों द्वारा नहीं दिया जा रहा तो उनको जेल भी भेजा जा रहा है। ताजा मामले में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के केस में 2,99,363 रुपए जुर्माना व कम्पाऊंडिंग फीस अदा न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कपूरथला जेल भेजा है।

    पावरकॉम के एंटी थैफ्ट थाने के एस.एच.ओ. सुखपालजीत सिंह ने बताया कि जालंधर सर्कल की वैस्ट डिवीजन के अन्तर्गत आते उपभोक्ता बलिहार सिंह पर एंटी थैफ्ट थाने में एफ.आई.आर नंबर 717/2022 व 118/2023 के तहत अन्तर्गत बिजली चोरी संबंधी केस दर्ज है। आरोपी पर सीधी कुंडी डालकर बिजली चोरी करने को लेकर पावरकॉम द्वारा 2,75,483 रुपए जुर्माना व कम्पाऊंडिंग फीस के तौर पर 23880 रुपए डाले गए थे।

    आरोपी पर कुल राशि की अदायगी 2,99,363 रुपए बनती थी, लेकिन उसने कंपाऊंडिंग व जुर्माना राशि की अदायगी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. शिव कुमार, गुरमेल सिंह व केवल मसीह व गुरप्रीत सिंह द्वारा रेड करके आरोपी को काबू किया गया। अदालती आदेशों पर आरोपी को 14 दिन के लिए कपूरथला जेल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: चोरी के मामले में लड़कियों सहित परिवार का फैक्ट्री मालिक ने किया मुंह काला, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के मामले में लड़कियों सहित परिवार का फैक्ट्री मालिक ने किया मुंह काला, देखें वीडियो

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर अब जांच में जुटी पुलिस

    लुधियानाः जिले में बहादरके रोड स्थित एकजोत नगर इलाके से हैरानजनक मामला सामने आया है। दरअसल, एक होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले परिवार (तीन बेटियों, बेटे और मां) को फैक्ट्री मालिक व लोगों ने कपड़े चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने लड़कियों सहित सभी को सजा देकर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मालिक ने सभी के मुंह काले कर दिए तथा सभी के गले में ‘चोर’ लिखी तख्तियां टांगकर गलियों में घुमाते हुए गलत कमेंट किए गए। शर्मनाक बात यह है कि लोग तमाशा देखते रहे। वहीं, मामले को लेकर बात करते हुए पुलिस थाना जोधेवाल के एसएचओ जसवीर सिंह ने इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अभी हमें शिकायत नहीं दी पर उनके पास वीडियो आई है। इस मामले की पड़ताल के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा। दरअसल, बताया जा रहा है कि 3 लड़कियों में से एक का रिश्ता तय हुआ है। उसकी शादी होने वाली है पर फैक्ट्री मालिक व लोगों ने इस बात का ख्याल नहीं रखा। जिस समय कर्मियों के चेहरों पर कालिख पोती जा रही थी, लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे। घटना के दौरान किसी ने भी फैक्ट्री मालिक को ऐसा करने से नहीं रोका और न ही पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। इस सजा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों के अनुसार होजरी फैक्ट्री में एक ही परिवार की तीन बेटियां, बेटा व मां काम करते हैं। मालिक ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से फैक्ट्री से कपड़ा चोरी हो रहा है इसलिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उन्होंने उनके पास काम करने वाले स्टाफ के पांचों लोगों को रंगे-हाथ पकड़ लिया। इनमें तीन लड़कियां नाबालिग हैं। फैक्ट्री मालिक व लोगों की ओर से मुंह काले करने के बाद परिवार के पांचों सदस्यों के गले में एक-एक तख्ती डाली गई। इस तख्ती पर गया-‘मैं चोर हूं, मैं अपना गुनाह मान रही हूं।’ तख्ती में नीचे उन लड़कियों, मां व लड़के का नाम भी लिखा गया। हद तो तब हो गई, जब लोगों ने उन सभी को उसी हालत में अलग-अलग गलियों में घुमाना शुरू कर दिया। तब उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई और गालियां देते हुए गलत कमेंट भी किए गए। सब कुछ वहां के लोग, कारोबारी देख रहे थे और उन पर हंस रहे थे, मगर उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था।
  • Jalandhar News : पेट्रोल पंप लूट मामले में आरोपियों का बढ़ा रिमांड, लाखों की नगदी बरामद

    Jalandhar News : पेट्रोल पंप लूट मामले में आरोपियों का बढ़ा रिमांड, लाखों की नगदी बरामद

    जालंधर,ens : नई दाना मंडी के मोड़ पर पेट्रोल पंप के मैनेजर सागर ओहरी को गोलियां मारकर 4.48 लाख का कैश लूट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों का रिमांड बढ़ा दिया है।

    आरोपी मनप्रीत मनी और नीतीश महे निवासी गांव लिदड़ा सहित 4 आरोपियों का रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किए गए। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि लुटेरों ने मैनेजर से 4.48 लाख का कैश लूटा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों से 2 लाख का कैश बरामद हो चुका है।

    पुलिस ने बताया कि लूट में इस्तेमाल हथियार और बाकी का कैश बरामद करना बाकि है और आरोपी हथियार कहां से लेकर आए थे, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। कोर्ट ने मनी और नीतिश नीतीश, नवाब सिंह निवासी वासी शिवनगर और सुरेश वाजपेयी निवासी शांति एनक्लेव का 5 दिन का रिमांड बढ़ गया है।

  • Punjab News: Railway Station और Bus Stand पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway Station और Bus Stand पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    अमृतसरः 26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। जिसको लेकर पंजाब पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जिसके चलते पुलिस की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के मॉल्स में चेकिंग की। इस दौरान पुलिस जवानों की ओर से लोगों के सामान की चेकिंग भी की गई। वहीं यात्रियों को लावारिस चीजों को हाथ न लगाने संबंधी जानकारी दी गई।

    पुलिस अधिकारी एसीपी अरविंदर मीना ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान चलाए जा रहे है। शहर के मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी भी की गई है। जहां आनेजाने वाले हर वाहनों की जांच की जा रही है। दूसरी सीसीटीवी की मदद से शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी कीमत पर शहर का माहौल खराब न हो पाए।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में गिरा फलों से लदा ट्रक, 10 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः खाई में गिरा फलों से लदा ट्रक, 10 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: कर्नाटक के येल्लापुर में उत्तर कन्नड़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल, आज सुबह NH-63 पर फलों से लदा ट्रक अपना बैलेंस खो बैठा और खाई में जा गिरा। ट्रक के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब सावनूर से कुमता बाजार में सब्जियां बेचने जा रहे लोगों का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई और 15 अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

    पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक नारायण एम के अनुसार सभी घायल लोग सावनूर से कुमटा बाजार की तरफ अपनी सब्जियां बेचने के लिए जा रहे थे। इस ट्रक में फल भी लदे हुए थे और उसमें 30 से अधिक लोग सवार थे, जब वह पलट गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि- ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क के बाईं ओर चला गया और लगभग 50 मीटर नीचे एक खाई में गिर गया।

    बताया जा रहा है कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल बचाव अभियान चलाने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मरने वालों की संख्या 10 है, इसके अलावा कई घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे में मारे गए और घायल ज्यादातर पीड़ित सब्जी विक्रेता थे जो अपनी उपज बेचने के लिए बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद अधिकारी चल रही जांच के हिस्से के रूप में ट्रक और सड़क के बुनियादी ढांचे की स्थिति का भी निरीक्षण कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: लूटेरों ने किरपानों से हमला कर लूटे 20 हजार और 2 मोबाइल

    Jalandhar News: लूटेरों ने किरपानों से हमला कर लूटे 20 हजार और 2 मोबाइल

    जालंधरः लुटेरों ने एक प्रवासी व्यक्ति को घेरकर उस पर किरपानों से हमला कर 20 हजार और 2 मोबाइल फोन लूट लिए। घटना सोमवार देर रात काजी मंडी रोड की है। वारदात वाली जगह पर खून से लथपथ पड़े सुबोध पासवान निवासी मोहल्ला अजीत नगर नजदीक श्री दुर्गा मंदिर के बारे में उसके साथी ने परिवार को सूचित किया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने के मुताबिक उसके सिर व पीठ पर किरपानों से वार किए गए हैं।

    पीड़ित सुबोध ने बताया कि वह ढन्न मोहल्ला में शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पर ड्राइविंग का काम करता है। रात को 10.30 बजे अपने एक और साथी के साथ दोमोरिया पुल से काजी मंडी रोड पर जा रहा था। रास्ते में पहले ही 2 मोटरसाइकिलों पर 6 व्यक्ति खड़े थे, जिनके हाथों में किरपानों के अलावा अन्य तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने उस पर जानलेवा करते उसकी जेब से Q17 हजार व मोबाइल निकाल लिया और साथी से भी करीब 3 हजार व उसका भी मोबाइल फोन छीन लिया। लिखित शिकायत थाना रामा मंडी की पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: रील बनाना नौजवानों को पड़ा महंगा, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: रील बनाना नौजवानों को पड़ा महंगा, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    लुधियानाः रील बनाना नौजवानों को महंगा पड़ गया। दरअसल, रील बनाने के दौरान नौजवानों के साथ एक ऐसी घटना घट गई, वह खुद हैरान रह गया। अगर आप भी रील बनाने के शौंकिन है तो एक बार तेजी से वायरल हो रही इस वीडियों को जरूर देखें। रील बना रहे 5 नौजवानों के हाथों से बाइक सवार चोर फोन छीनकर फरार हो गए।

    इस घटना के दौरान रील बना रहे सभी नौजवान इस घटना को देखकर खुद भी हैरान रह गए। हालांकि यह वीडियो लुधियाना की बताई जा रही है, लेकिन अभी तक लुधियाना की घटना को लेकर पुष्टि नहीं की जा रही। वायरल हो रही वीडियों में देखा जा सकता है कि गली में सभी नौजवान खड़े है और मार्किट बंद पड़ी है।

    इस दौरान नौजवानों के रील बनाते समय कुछ लोग पैदल गली से गुजर रहे है। जैसे ही नौजवान ने दूसरे नौजवान की रील बनानी शुरू की तो तेज रफ्तार बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और युवक के हाथों से फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के दौरान नौजवान भी हैरान रह गए और स्नेचरों के पीछे भी भागे, लेकिन वह घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।