Blog

  • पंजाबः MBBS स्टूडेंट के सुसाइड मामले में NCSC अध्यक्ष विजय सांपला ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    पंजाबः MBBS स्टूडेंट के सुसाइड मामले में NCSC अध्यक्ष विजय सांपला ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में होली वाले दिन जालंधर की मेडिकल स्टूडेंट छात्रा का शव कॉलेज के हॉस्टल में लटकता हुआ मिला था। वही यह कहा गया कि छात्रा ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस की छानबीन में 10 लोगों पर मामला दर्ज कर दिया गया था और आज परिवारिक सदस्यों का कहना है कि उनकी लड़की ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है। MBBS स्टूडेंट के सुसाइड मामले में NCSC अध्यक्ष विजय सांपला ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है ।

    मृतक लड़की की माता का कहना है उनकी लड़की अमृतसर के गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। 2017 में उनकी बेटी ने वहां मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए एडमिशन लिया था और उसके कुछ समय बाद से उनकी लड़की को जातिसूचक शब्द बोले जाते थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था । उन्होंने कहा कि उनके पिता लड़की के नाना 6 तारीख को सुबह 7:00 बजे के करीब उनकी लड़की को हॉस्टल छोड़कर आए और उसके बाद से उनकी लड़की की फोन पर बात नहीं हो पाई।

    होली वाले दिन जब उनकी लड़की ने फोन नहीं उठाया तो वह बस पकड़कर अमृतसर के गुरु राम दास मेडिकल कॉलेज पहुंची और देखा कि उनकी लड़की का शव हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में लटक रहा था। उन्होंने कहा उनकी लड़की का शव काला रंग में तब्दील हो रहा था पर ऐसा लग रहा था कि उसे मारकर लटकाया गया हो क्योंकि कमरे में ना ही तो उसके पास टेबल था और ना ही कोई ऐसी लटकने वाली चीज जिससे उसने आत्महत्या की हो। उन्होंने कहा कि इस बारे में हॉस्टल के वार्डन और पुलिस को उसी समय सूचित किया लेकिन पुलिस आने से पहले ही कॉलेज मैनेजमेंट के वार्डन और गार्ड ने उनकी बेटी का शव नीचे उतार दिया और सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस के पास शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद कमरे की चाबी थी लेकिन 11 तारीख को वहां कमरे में सामान इधर उधर पड़ा था और सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई।

    मृतक लड़की के नाना का कहना है कि वह जब उसे  होस्टल छोड़ने के बाद वापस जालंधर आए तो उसके बाद से बात नहीं हो पाई और उन्हें यह भी शक है कि पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों को बचाने में सहायता की जा रही है। आरोप लगाते कहां की लड़की का शव को तीन चुन्नी से लटकाया गया था और जब वह मेडिकल कॉलेज के अंदर दाखिल होने लगे तो गार्ड ने उनके फोन वही रखवा लिए। हालांकि कहा कि डॉ. पीयूष सहित 9 लोगों पर पुलिस ने मामला जरूर दर्ज किया गया है लेकिन वह चाहते हैं कि इस मामले की जांच पड़ताल होने के बाद पूरी तरह से रिपोर्ट सही साबित हो और 302 का मामला दर्ज किया जाए।

    दूसरी तरफ गुरु राम दास मेडिकल कॉलेज के डीन और स्टाफ द्वारा प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि ऐसी कमीशन के चेयरमैन के दबाव में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है यह भी कहा गया कि लड़की ने खुद आत्महत्या की थी और उनके कॉलेज के छात्रों छात्राओं डॉक्टर सहित सभी को फसाया गया है। वहीं छात्राओं का कहना है की लड़की हर प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करती थी और उसे हरासमेंट करने वाली ऐसी कोई बात नहीं थी उनके प्रशासन उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करते थे पर अब वह पुलिस से मांग करते हैं की सही जांच पड़ताल की जानी चाहिए और उनके क्लासमेट छात्र-छात्राओं के खिलाफ जो एफ आई आर दर्ज की गई है उसे रद्द किया जाना चाहिए।

  • एससी एक्ट के तहत एक और पर्चा

    एससी एक्ट के तहत एक और पर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित : प्रदेश में एससी एसटी एक्ट के तहत पुलिस मुकद्दमों की गिनती बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रायपुर मैदान में भी एक व्यक्ति ने मारपीट और गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों के आरोप लगाते हुए गांव के ही अन्य व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बंगाणा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 504  और एससी एसटी एक्ट के सेक्शन 03 (1)(आर) 3 (1) (एस) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी जांच होनी बाकी है।
  • रास्ता रोक रेहड़ी लगाने वाले पर पर्चा

    रास्ता रोक रेहड़ी लगाने वाले पर पर्चा

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में सड़कों पर रास्ता रोक रेहड़ी फड़ी लगाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब पुलिस ऐसे लोगों पर सीधे केस दर्ज कर रही है जो सड़कों पर अपने व्यापार चकमाने के चलते रास्तों को तंग करते जा रहे हैं। मंगलवार को चिन्तपुरणी पुलिस थाने के कर्मचारियों ने बाजार में होटल एम्पायर के पास सड़क के बीचो बीच रेहड़ी लगाने वाले राम प्रसाद पुत्र जेठु राम निवासी छपरोह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अंतर्गत रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है।

    सड़क के बीच रेहड़ी लगाने से आने जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसी रेहड़ियां प्रदेश की सड़कों पर यातायात की आवाजाही को बाधित कर देती हैं। संबे समय तक ऐसा होता रहे तो सड़कों के किनारे कब्जे भी हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में रोजाना हजारों श्रद्धालु और पर्यटक प्रदेश में दाखिल होते हैं। अगर सड़कों पर कब्जे होते रहे तो ट्रैफिक की गति कम हो जाती है जिससे लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीरो टॉलरेंस की नीति से अगर पुलिस यूं ही चालान और मुकद्दमे करती रही तो व्यवस्था में सुधार होता जरूर दिखाई देगा।

  • धुंधला में शराब की 24 बोतलें पकड़ीं

    धुंधला में शराब की 24 बोतलें पकड़ीं

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा पुलिस ने मंगलवार को धुंधला के एक व्यक्ति से शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर धुंधला के सतीश कुमार पुत्र पोलो राम के ठिकाने की तालाशी ली गई तो उसके पास देसी शराब की 24 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया 

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया 

    ऊना/सुशील पंडित :  अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया।समारोह के विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष कृष्ण चंद और डॉ. राम सिंह थे। इस अवसर पर स्पेशल लेक्चर और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाया गया।मंच का संचालन करुणा शर्मा ने किया।इस अवसर पर फाइनल ईयर की छात्रा करुणा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का इतिहास महत्व और इस वर्ष का थीम पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कंज्यूमर इंटरनेशनल एक अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ है जिसकी स्थापना साल 1960 में की गई थी।

    साल 1983 में विश्व उपभोक्ता दिवस की शुरुआत की गई थी। दरअसल 15 मार्च 1962 का दिन वह ऐतिहासिक दिन था जब अमेरिका की संसद कांग्रेस में उपभोक्ता अधिकार विधेयक प्रस्तुत किया गया था।इस साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2023 की थीम ‘स्वच्छ ऊर्जा सरंक्षण निर्धारित की गई है। इसके बाद फाइनल ईयर की छात्रा अंशिता ने  उपभोक्ताओं के अधिकार के संदर्भ में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अनुचित व्यापार व्यवहार के मामले में निवारण का अधिकार,कंज्यूमर एजुकेशन का अधिकार, प्रतिस्पर्धी कीमतों पर वस्तुओं और सेवाओं का अधिकार,वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता, क्षमता, शुद्धता, मानक और मूल्य के बारे में सूचित किए जाने का अधिकार।

    इसके बाद फाइनल ईयर की छात्रा खुशी और दलजीत ने वर्ल्ड कंज्यूमर राइट डे का महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्ड कंज्यूमर राइट डे मनाने का मेन मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ता बाजार के शोषण या अन्याय के अधीन न हों जो उनके अधिकारों को खतरे में डाल सकता है । इसके अलावा कंज्यूमर अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हैं और रोजमर्रा की लाइफ में उनका उपयोग कैसे किया जाना चाहिए। इस अवसर पर इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाया गया जिसमें प्रथम स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा रानी ने, द्वितीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा  निकिता ने और तृतीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा सानिया ने प्राप्त किया।

  • जालंधरः कांग्रेस का जालंधर लोकसभा उपचुनाव में इमोशनल कार्ड, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस का जालंधर लोकसभा उपचुनाव में इमोशनल कार्ड, देखें वीडियो

    स्व. MP संतोख चौधरी की पत्नी को टिकट, भारत जोड़ो यात्रा दोरान हुआ था निधन

    जालंधरः कांग्रेस ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने स्वर्गीय सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को उतारने का फैसला किया है। कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार को की गई। संतोख चौधरी का इसी साल 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

    संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर नियमानुसार 6 महीने में उपचुनाव करवाना जरूरी है। छह महीने की अवधि जुलाई में पूरी हो रही है। उससे पहले ही कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारकर इमोशनल कार्ड खेल दिया है।  कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी से जुड़ा लैटर कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) के महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी किया। 

    इस लैटर में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्मजीत कौर को जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।कर्मजीत कौर आज जालंधर  निवास स्थान पर पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला और कर्मजीत कौर का स्वागत किया। करमजीत कौर का कहना था कि जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना संतोख सिंह चौधरी ने देखा था उसको पूरा करना है और जालंधर की जो भी प्रॉब्लम है कल के आधार पर इस पर काम किया जाएगा। पंजाब के हालातों पर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए।

  • इंतकाल के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी विजीलैंस ने किया काबू

    इंतकाल के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी विजीलैंस ने किया काबू

    कपूरथला। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका फगवाड़ा शहर, जि़ला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी प्रवीन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है। 

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रणवीर कौर, निवासी नहरू नगर, फगवाड़ा, जोकि अब सलोह, यू.के. में रह रही है, ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पति की मौत के बाद मकान का इंतकाल करवाने और नाम की दुरुस्ती कराने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। उसने आगे बताया कि उक्त मुलजि़म पटवारी पहले ही उससे उक्त मंतव्य के लिए 25,000 रुपए ले चुका है और इसके द्वारा  और अधिक पैसों की माँग कर रहा है। 

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम की माँग करने का दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकिरत औलख के मर्डर का प्लान बना रहे इस गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार 

    पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकिरत औलख के मर्डर का प्लान बना रहे इस गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार 

    चंडीगढ़: पुलिस के ऑपरेशन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह और उनकी टीम ने दविंदर बंबीहा गैंग के 4 मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। गैंग मेंबर्स से पूछताछ में पता चला है कि यह सिद्ध मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकिरत औलख के मर्डर का प्लान बना रहे थे। गैंग को अर्मानिया में छिपा लक्की पटियाल चला रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बुड़ैल के मन्नू बट्टा ( 29 ), पंचकूला का अमन कुमार उर्फ विक्की (29), मलोया का संजीव उर्फ संजू (23) और कलदीप उर्फ किम्मी (26) के रूप में हुई है। बीते 12 मार्च को सेक्टर 49 थाने में IPC की धारा 384, 386, 120 बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 में दर्ज केस में यह गिरफ्तारियां की गई हैं। इंस्पेक्टर अमनजोत ने बताया कि गैंग को मेंबर्स विदेश से व्हट्सएप के जरिए ऑपरेट करते थे। यह बिजनेसमैन, होटल, क्लब, डिस्क मालिक आदि से वसूली करते हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी बीते 12 मार्च को सेक्टर 50 में स्पोर्ट्स कांप्लैक्स के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान शाम लगभग 6.30 बजे एक सूत्र ने पुलिस को जानकारी संगीन अपराधी खुड्डा अली शेर निवासी लक्की पटियाल और कनाडा बैठे उसके साथी प्रिंस कुराली एवं मलेशिया में रह रहे लाली के बारे में जानकारी दी। उसने आगे बताया कि लक्की पटियाल और उसके साथियों के कहने पर मलोया का मुकुल राणा (वर्तमान में खरड़ निवासी), उसका दोस्त बुड़ैल निवासी मन्नू बट्टा स्थानीय बिजनेसमैन, होटल, डिस्क, कलब मालिकों, प्रॉपर्टी डीलर्स, बिल्डर्स, रेस्टोरेंट मालिकों, शराब ठेकेदारों व अन्य अमीर लोगों को धमका रहे हैं और उनसे वसूली कर रहे हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों में वह चंडीगढ़ में बड़े अपराध को अंजाम दे सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर सेक्टर 49 थाने में केस दर्ज किया गया।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 मार्च को मन्नू बट्टा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से .32 बोर के सोफिस्टिकेटिड हथियार, मैगजीन, 5 कारतूस और एक स्कोडा कार बरामद की थी। इसके बाद 13 मार्च को अमन कुमार उर्फ विक्की, कमलदीप उर्फ किम्मी, संजीव उर्फ संजू को पकड़ा गया। अमन से 30 बोर के सोफिस्टिकेटिड पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए गए। वहीं कमलदीप उर्फ किम्मी से .32 बोर का सोफिस्टिकेटिड रिवाल्वर और संजीव उर्फ संजू से भी 32 बोर का सोफिस्टिकेटिड पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि मन्नू पर पहले भी सेक्टर 34 थाने में वर्ष 2022 में एक्साइज एक्ट और झगड़े के 2 केस दर्ज किए गए थे। वह दसवीं फेल और प्राइवेट फाइनेंसर का काम करता था। वहीं अमन ने BSc की हुई है और कमलदीप और संजीव के साथ TDI माल, सेक्टर 18, खरड़ में डाउन टाउन कैफे चला रहा था। संजीव दसवीं पास है। वहीं कमलदीप 12वीं पास है।

    कमलदीप ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने वर्ष 2020 में बाउंसर सुरजीत सिंह की सेक्टर 38 में मर्डर की योजना बनाई थी। वह प्रिंस का दोस्त है जो कनाडा में है और पहले खुड्डा अली शेर में रहता था। उसे सुरजीत की हत्या से सप्ताह भर पहले प्रिंस की कॉल आई थी। उसने दो शूटर्स के बारे में बताया था प्रिंस ने कमलदीप को उन्हें लोजिस्टिक स्पोर्ट देने के लिए कहा था। इनके नाम नीरज गुप्ता उर्फ चस्का और दीपक मान था। कमलदीप ने उन्हें लोजिस्टिक स्पोर्ट पहुंचाई। वहीं मुकुल राणा ने सुरजीत की रेकी करने में शूटर्स की मदद की।

    इसके बाद जब नीरज चस्का पकड़ा गया तो कमलदीप घबरा गया। उसे लगा कि विरोध गैंग उसे मार सकता है। उसने इसे लेकर मुकुल राणा और प्रिंस को बताया। ऐसे में प्रिंस के कहने पर मुकुल ने उसे और संजीव व अमन को हथियार मुहैया करवाए थे। अमन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह प्रिंस का दोस्त हैं और व्हट्सएप पर अक्सर उससे बात होती थी। उसने उसे और कमलदीप को दूसरे गैंग से बचने के लिए हथियार मुहैया करवाया था। प्रिंस ने अमन से पूछा था कि क्या उसका जम्मू कश्मीर में कोई कनेक्शन है? अमन के पूछने पर उसने बताया कि उसने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों से बदला लेना है। इसके लिए बब्बू मान और मनकिरत औलख को मारना है। इसके लिए AK47 जैसे बड़े हथियारों की जरूरत पड़ेगी। यह श्रीनगर ने लाने होंगे।

  • वन मंजूरी से संबंधित विकास कार्यों के लिए आवश्यक कदम उठाएं अधिकारी : उपायुक्त 

    वन मंजूरी से संबंधित विकास कार्यों के लिए आवश्यक कदम उठाएं अधिकारी : उपायुक्त 

    ऊना/ सुशील पंडित : वन मंजूरी से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के लंबित मामलों के विषय में जिला मुख्यालय ऊना में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग इत्यादि सहित ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में वन मंजूरी के लिए लंबित विकास कार्यों की प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में वन उपभोक्ता अधिनियम से संबंधित 11 तथा वन अधिकार अधिनियम से संबंधित 6 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वन मंजूरी से संबंधित सभी मामलों को हल करवाने में सभी आवश्यक कदम उठाएं ताकि यथाशीघ्र विकास कार्यों का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके। 

    बैठक में उद्योग विभाग के  संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ ऊना सुशील राणा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता मेहर सिंह व अमनद्वीप सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग हरगोविंद कौशल तथा एसडीओ जल शक्ति विभाग नीरज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਮਿਲੀ ਸੁਸਰੀ ਲੱਗੀ ਕਣਕ, ਮੱਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਮਿਲੀ ਸੁਸਰੀ ਲੱਗੀ ਕਣਕ, ਮੱਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਰੋਸ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਗਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹਾਹਾਕਾਰ ਮੱਚੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਤੋਂ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਕਿ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਕਣਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ ਅਗਰ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਖਰਾਬ ।  ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਇੱਕ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਡੀਪੂ ਤੋਂ ਕਣਕ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜੋ ਖਰਾਬ ਹੈ। ਸਾਰੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਸੁਸਰੀ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਪਸ਼ੂ ਵੀ ਮੂੰਹ ਨਹੀਂ ਲਗਾਉਣਗੇ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹੀ ਕਣਕ ਵੰਡ ਕੇ ਗਰੀਬਾਂ ਨਾਲ ਕੋਝਾ ਮਜਾਕ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਅਗਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਉਹ ਪੂਰੀ ਦਵੇ ਅਗਰ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਖਾਣ ਲਈ ਕਣਕ ਦੇਣੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਉਹ ਸਾਫ ਦਵੇ ਨਹੀਂ ਸਰਕਾਰ ਇਹ ਸਕੀਮ ਬੰਦ ਕਰ ਦਵੇ।