Blog

  • बिजली का बिल 1 लाख आने से शक्ति सदन में अधिकारियों ने मानी गलती, सीएम मान से की शिकायत

    जालंधर (वरिन्दर): जालंधर के रहने वाले अर्जुन नामक व्यक्ति के घर  का बिजली का बिल जनवरी महीने में जीरो आया था, लेकिन फरवरी महीने में  करीब एक लाख रुपए आया। जिसके बाद वह शक्ति सदन में पहुंचा और अपनी समस्या बताई, अधिकारियों ने अपनी गलती मान ली और कहां की बिल की एवरेज निकालने के बाद करीब ₹60000 उन्हें पीएसपीसीएल को देने होंगे।

    इसको लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए अर्जुन ने बताया कि उसका जनवरी महीने का बिल ₹0 आया था, और फरवरी का करीब 1 लाख रूपये आया। और अधिकारी अपनी गलती भी मान रहे हैं, तो हम यह पैसे भुगतान क्यों करें। इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और बाकी उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज दी है।

    वह इसको लेकर डिप्टी चीफ इंजीनियर ने कहा कि  2 दिन पहले हमसे मिलने आए थे, और हमने उन्हें कहा था कि जब उनका मीटर चेंज हुआ था, तब वह अपडेट नहीं हुआ था, अपडेट ना होने की वजह से उन्हें एवरेज बिल आ रहा था, रीडिंग का बिल नहीं आ रहा था। मीटर अपडेट होने के बाद रीडिंग के हिसाब से जो खपत उन्होंने यूज़ की है उसके हिसाब से बिल भेजा गया था, और यह भी कह दिया था कि जो एवरेज बिल उन्होंने पे किया है उसमें से वह माइनस हो जाएगा, जिसके बाद उन्हें करीब 60 हज़ार रूपये देने होंगे। हमारे विभाग से गलती हुई है हमने यह भी कहा कि वह इंस्टॉलमेंट में भी पैसे दे सकते हैं।

  • जालंधरः दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में पलटी कार, देखें वीडियो

    जालंधरः दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में पलटी कार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः खालसा कॉलेज के पास देर रात तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक गाड़ी इतनी तेज रफ्तार से चला रहा था कि वह अपना नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रही गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कार ने कई पलटियां खाई। जिसके बाद क्षतिग्रस्त हुई कार के चालक सहित अन्य लोगों ने पलटी हुई कार में से लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं है।

    वहीं घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि तेज रफ्तार के साथ जिस तरह से कार पलटी थी उससे जानी नुकसान भी हो सकता था। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही थाना वारादरी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच कर रहे हैं, वैसे हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया हादसा टायर फटने की वजह से हुआ। कार तेज रफ्तार से थी और इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार अन्य कार से टकराकर पलट गई। 

  • होशियारपुरः अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी कोर्ट, चीफ जस्टिस करेंगे नए कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी कोर्ट, चीफ जस्टिस करेंगे नए कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जहां अब लोगों को दो-दो जगह नहीं भटकना पड़ेगा। लोगों को एक ही छत के नीचे सभी कोर्ट मिलेंगे। दरअसल, ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन आज पंजाब एवं हरियाणा के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा करेंगे। जो कि इस कोर्ट कॉम्प्लेक्स लोगों को समर्पित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर न्यायिक अधिकारियों से लेकर, प्रशासन और अन्य स्टाफ तैयारियों में जुटा हुआ है। पहले होशियारपुर की कोर्ट अंग्रेजों के समय की बनी बिल्डिंग में चल रही थी।

    उस पुरानी बिल्डिंग में भी पूरा कोर्ट का कामकाज नहीं हो पा रहा था। अब जिला एवं सत्र न्यायालय का अपना आलीशान बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में सभी कोर्ट एक ही छत के नीचे होंगे। इसके अलावा नई इमारत में ही प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को भी चैंबर बनाकर दिए गए हैं। अभी तो कोर्ट का बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हुआ है। इसके अलावा न्यायिक अधिकारियों और कोर्ट में काम करने वाले स्टाफ के लिए रेजिडेंस भी कोर्ट कॉम्प्लेक्स के साथ ही बनने है। कोर्ट परिसर में प्रथम चरण में 18 घर बनाए जाएंगे। इन सभी विकासात्मक कार्यों के लिए 14 एकड़ जमीन ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के लिए एक्वायर की गई है।

    होशियारपुर में पहले कोर्ट के दो कॉम्लेक्स थे। आधा काम एक तरफ होता था और आधा काम दूसरी तरफ। इसमें लोगों को साथ उनके केसों को लड़ने वाले वकीलों को भी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब सभी कोर्ट एक ही कॉम्प्लेक्स में होंगे। नई बिल्डिंग में 17 कोर्ट रूम के अलावा 1 चिल्ड्रन कोर्ट रूम बनाया गया है। नए भवन में एडीआर सेंटर में क्रेच की सुविधा भी होगी।

  • गैंगस्टर लारेंस के खालिस्तान मुद्दे को लेकर बंबीहा गैंग ने दी धमकी, शेयर की पोस्ट

    गैंगस्टर लारेंस के खालिस्तान मुद्दे को लेकर बंबीहा गैंग ने दी धमकी, शेयर की पोस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों के द्वारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को धमकी देने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गैंगस्टर लारेंस के निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद पंजाब में मामला गरमा गया है। हाल ही में गैंगस्टर लारेंस ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान खालिस्तान नहीं बनने देने का बयान दिया था। जिसके बाद इस मामले को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल धमकी दी है। गैंग ने लिखा कि लॉरेंस और गोल्डी दगाबाज व्यक्ति हैं। उसने आगे लिखा कि लॉरेंस कौन होता है जो खालिस्तान बनने नहीं देगा।

    अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल कर गैंगस्टरों ने लिखा कि लॉरेंस जेल में बैठकर बातें कर रहा है, यदि उसमें असल में दम है तो बाहर आकर उनसे लड़े। गोल्डी बदमाश बन रहा है, लेकिन उससे अपने भाई की मौत का बदला तक लिया नहीं गया, वैसे तुम लोग दाउद बनते हो। पोस्ट में लिखा कि लॉरेंस तेरा भी पता है कि तू कितना बड़ा बदमाश है, जब विक्की गौंडर जिंदा था तो तुम घर से बाहर निकलने से भी डरते थे, अब तुम बड़े बदमाश बन रहे हो। जिस दिन हमारे हाथ आ गया, उस दिन या तो भगवान को पता क्या होगा या हमें। बाकी ज्यादा बातें न कर, तुझे मौत बहुत मुश्किल से आनी है। वेट एंड वॉच

  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी, जबकि 19 व 20 मार्च को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे। मौसम विभाग ने 17 से 21 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज और चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई।

    वहीं हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी में येलो अलर्ट किया है। इन जगहों पर गरज और चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गेहूं की फसल में सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित रखें।

    वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को स्पष्ट संकेत दिया है कि वे फसल की कटाई ना करें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट भी की संभावना है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया गया है। इसका बड़ा असर सरसों की खरीद पर पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा के जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कई जिले सरसों की खेती के लिए जाने जाते हैं।

  • पंजाबः आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री 

    पंजाबः आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता ब्रह्म मोहिंदरा शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश होने पहुंचे। विजिलेंस उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है। इससे पहले विजिलेंस ने उन्हें तीन बार नोटिस भेजे थे लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। उनकी तरफ से दलील दी गई थी कि वह ठीक नहीं है।

    इसके बाद ब्रह्म मोहिंदरा ने चीफ विजिलेंस कमीशन के पास याचिका लगाई थी और विजिलेंस की कार्रवाई को गलत बताया था। सीवीओ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि वह विजिलेंस की जांच में दखल नहीं दे सकते हैं। हालांकि विजिलेंस अधिकारियों को उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर विचार करने के आदेश दिए थे।

  • गैंगस्टर लारेंस के गुर्गों और पुलिस के बीच चली गोलियां, 3 काबू

    गैंगस्टर लारेंस के गुर्गों और पुलिस के बीच चली गोलियां, 3 काबू

    गंगानगर: राजस्थान पुलिस ने कल देर रात मुठभेड़ के बाद पंजाब की सीमा से सटे श्रीगंगानगर में सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एक व्यवसायी को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहा था। पुलिस और गैंगस्‍टर्स के बीच हुई फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

    श्रीगंगानगर के एसपी परिस देशमुख ने बताया कि पंजाब राजस्थान बॉर्डर पर गैंगस्टर और राजस्थान पुलिस में बीती रात फायरिंग हुई है। घटना साधुवाली के  गंगनहर के पास की है। ये मुठभेड़ लॉरेंस गैंग के गुर्गे व पुलिस के बीच हुई है। गैंगस्‍टर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लॉरेंस गैग के गुर्गों द्वारा पुलिस पर काफी राउंड फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई, जिसमें एक गुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन गैंगस्‍टर्स को गिरफ्तार किया है। 

    उन्‍होंने बताया कि एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। माना जा रहा है कि ये लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के इशारे पर काम कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई गंगानगर के एक बिजनेस मैन के पास फिरौती के लिए कॉल कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें एक्सचेंज पर नजर रख रही थीं। पुलिस की टीम ने गैंगस्टरों को ट्रैक किया और फिर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

  • आज का राशिफल, 17 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 17 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम हो सकते हैं और रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको किसी पर भरोसा करना समस्या दे सकता है, इसलिए बहुत ही सावधानी बरतें। आप अपने मन की किसी बात को अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं। मामा पक्ष से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको आज एक के बाद एक काम लगे रहेंगे, जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने पर भी जोर देंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके पुण्य कार्य में भी वृद्धि होगी। किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है। नौकरी में आपको अच्छा काम करने से अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया सकता है और किसी अजनबी पर आप भरोसा ना करें। यदि कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर रहा है, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिजनों के साथ मिलकर कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी कारोबार में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो भी आज दूर होगी और अपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी  आपको वापस मिल सकता है। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपको उनकी बात बुरी लग सकती है और आपको मित्रों के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। लेनदन के मामले में आप अस्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों को लेकर यदि कोई नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और जो जातक कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, लेकिन आपको अपने डेली रूटीन में योग व व्यायाम को अपनाएं रखना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग ट्रांसफर मिलने से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आज का दिन आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए बहुत सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस में मंदी को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो आपको कुछ और योजनाओं को बनाना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी को साझेदार आज बहुत ही सोच विचार कर बनाएं और आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा। यदि आपके माता-पिता आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी और आपके किसी काम के पूरा होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज पदोन्नति मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है, लेकिन उनका कोई काम आज उनके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने सगे संबंधियों के साथ कुछ सुखद पलों को साझा करेंगे और बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज एक बजट बनाकर चले, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। विवाह में बाधा को लेकर यदि परेशान थे, तो आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाना बेहतर रहेगा और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वह इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। रचनात्मक योजनाओं को आज बल मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के किए गए प्रयासों में आप सफलता हासिल करेंगे। माता पिता आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। रक्त संबंधित रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको किसी काम के नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। सजगता से आगे पड़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़ा में आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी को लेकर यदि आप परेशानी चल रहे हैं, तो व्यापार में आपको आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपने यदि किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे आज समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

  • पंजाब : इस दिन जेल से बाहर आ सकते है नवजोत सिद्धू

    पंजाब : इस दिन जेल से बाहर आ सकते है नवजोत सिद्धू

    पटियाला : रोडवेज मामले में पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आ सकते हैं।

    दरअसल, सिद्धू को 19 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई थी। इस लिहाज से उन्हें 18 माई तक जेल में रहना पड़ना था। गौरतलब हैै कि जेल नियमों के अनुसार कैदियों को हर महीने 4 दिन की छुट्टी दी जाती है।

    लेकिन सिद्धू ने इस दौरान एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। इस लिहाज से उनकी सजा 48 दिन पहले मार्च के आखिर तक पूरी हो जाएगी और वह पहली अप्रेल को जेल से बाहर आ सकते है।

  • पंजाब : पिता के साथ घर जा रहे 6 वर्षीय बच्चे की गोलियां मारकर हत्या

    पंजाब : पिता के साथ घर जा रहे 6 वर्षीय बच्चे की गोलियां मारकर हत्या

    मानसा: गांव कोटली कटा में 6 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार जप्रीत सिंह नामक नौजवान बाइक पर बेटा-बेटी को लेकर अपने घर जा रहा था।

    इसी बीच बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, जो उसके बेटे उदयवीर को लग गई। इस घटना में बेटा गंभीर घायल हो गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर जांच कर रही है।