गैंगस्टर लारेंस के खालिस्तान मुद्दे को लेकर बंबीहा गैंग ने दी धमकी, शेयर की पोस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों के द्वारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को धमकी देने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गैंगस्टर लारेंस के निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद पंजाब में मामला गरमा गया है। हाल ही में गैंगस्टर लारेंस ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान खालिस्तान नहीं बनने देने का बयान दिया था। जिसके बाद इस मामले को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल धमकी दी है। गैंग ने लिखा कि लॉरेंस और गोल्डी दगाबाज व्यक्ति हैं। उसने आगे लिखा कि लॉरेंस कौन होता है जो खालिस्तान बनने नहीं देगा।

अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल कर गैंगस्टरों ने लिखा कि लॉरेंस जेल में बैठकर बातें कर रहा है, यदि उसमें असल में दम है तो बाहर आकर उनसे लड़े। गोल्डी बदमाश बन रहा है, लेकिन उससे अपने भाई की मौत का बदला तक लिया नहीं गया, वैसे तुम लोग दाउद बनते हो। पोस्ट में लिखा कि लॉरेंस तेरा भी पता है कि तू कितना बड़ा बदमाश है, जब विक्की गौंडर जिंदा था तो तुम घर से बाहर निकलने से भी डरते थे, अब तुम बड़े बदमाश बन रहे हो। जिस दिन हमारे हाथ आ गया, उस दिन या तो भगवान को पता क्या होगा या हमें। बाकी ज्यादा बातें न कर, तुझे मौत बहुत मुश्किल से आनी है। वेट एंड वॉच

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *