Home National महंगाई की मारः LPG के बाद अब पेट्रोल की बढ़ी कीमतें

महंगाई की मारः LPG के बाद अब पेट्रोल की बढ़ी कीमतें

0
महंगाई की मारः LPG के बाद अब पेट्रोल की बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट के तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल का असर अब भारतीय पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है। ऐसे में आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। इस बार मार ‘पावर’ पेट्रोल पर पड़ी है। HPCL, IOCL समेत सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने प्रीमियम यानी पावर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। HPCL और IOCL ने 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आम गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले रेगुलर पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास को फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी।

दरअसल, HPCL ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ उसके प्रीमियम ब्रांडेड पेट्रोल जैसे ‘Power’ पर की गई है। आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम वाहन चालकों को फिलहाल पुरानी दरों पर ही पेट्रोल मिलता रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पावर पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस इजाफे के बाद अब लखनऊ में पावर पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

19 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में रेगुलर पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही बिक रहा है। इसके साथ ही पावर डीजल की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जहां एक तरफ रसोई गैस (LPG) की किल्लत की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार से कुछ राहत भरे संकेत भी मिले हैं। अमेरिका और इजरायल के नेताओं के बयानों के बाद निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं। इसी नरमी के कारण फिलहाल घरेलू बाजार में सामान्य ईंधन की कीमतों को बढ़ने से रोक लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here