Home National मातम में बदला खुशियों का माहौल, 3 बहनों की शादी वाले दिन इकलौते भाई की दर्दनाक मौत

मातम में बदला खुशियों का माहौल, 3 बहनों की शादी वाले दिन इकलौते भाई की दर्दनाक मौत

0
मातम में बदला खुशियों का माहौल, 3 बहनों की शादी वाले दिन इकलौते भाई की दर्दनाक मौत

चित्तौड़गढ़ः 3 बहनों की शादी के दिन इकलौते भाई की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की भी 2 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे वाले स्थान पर विलाप करते परिजन तथा मृतक की फाइल फोटो
हादसे वाले स्थान पर विलाप करते परिजन तथा मृतक की फाइल फोटो।

जानकारी मुताबिक, मृतक किशन सिंह (23) पुत्र राजू सिंह गहलोत की 18 अप्रैल को भारजी का खेड़ा (पारसोली) में रहने वाली युवती से शादी हुई थी। मंगलवार को किशन की 3 बहनों पूजा कंवर, लक्ष्मी कंवर और आरती कंवर की शादी थी। घर में मायरे की रस्म चल रही थी। इस दौरान किशन किसी काम से घर से बाहर निकला था। अभी वह घर से करीब 500 मीटर ही दूर था कि उसे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे किशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो तीनों बहनें दौड़कर मौके पर पहुंचीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। भाई की मौत के बाद शाम करीब 6 बजे गमगीन माहौल में बहनों की शादी की बाकी रस्मों को निभाया गया। इसके बाद भाई का अंतिम संस्कार किया गया।

किशन की मौत से घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। किशन पिता के साथ खेती के काम में हाथ बंटाता था। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने डंपर ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद डंपर और ड्राइवर को थाने लेकर आए। वहीं पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here