जिसके बाद दूसरा गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ी सवार युवक धनवापुर के ही हैं और दोनों के बीच टशनबाजी चलती है। ऐसे में दोपहर सड़क पर गुजरने के दौरान पहले इनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने आपस में गाली-गलौच करते हुए एक-दूसरे की स्कार्पियो को खतरनाक तरीके से टक्कर मारनी शुरू कर दी। सड़क से गुजर रहे स्कूटी और बाइक सवार व राहगीर उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इन स्कार्पियो का उत्पात देखकर राहगीर घबरा गए। कई लोगों ने इस दृश्य को देखकर अपनी गाड़ियां रोकीं और घटना की रिकार्डिंग की।राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।View this post on Instagram