Home National अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले केजरीवाल, बड़े लोगों को बचाने की हो रही कोशिश, देखें Live

अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले केजरीवाल, बड़े लोगों को बचाने की हो रही कोशिश, देखें Live

0
अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले केजरीवाल, बड़े लोगों को बचाने की हो रही कोशिश, देखें Live

अयोध्याः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में दर्ज की गई FIR महज एक दिखावा और छलावा है। वहीं पाठक परिवार की जमीन बेचने को लेकर कहा कि कुसुम पाठक और दिलीप पाठक ने 2 करोड़ में जमीन बेची और ट्रस्ट ने 10 मिनट में 10 करोड़ में खरीदी।

इस दौरान उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना उन्हें चंदा चोर पार्टी कहा। उन्होंने कहा कि मंदिर में बड़े पैमाने पर चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के चढ़ावे की चोरी हो गई, सोने चांदी के आभूषण सब चोरी हो गए। हमने भगवान से प्रार्थना की है कि जिन लोगों ने इस तरह का महापाप किया है उन्हें भगवान कठोर से कठोर दंड दें।

केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में 8 छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, इसके तार बहुत ऊपर से जुड़े हुए हैं। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। छोटे लोगों के सर पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा, “इतने बड़े घोटाले को इतने लंबे समय तक केवल जूनियर स्तर के कर्मचारी अकेले अंजाम नहीं दे सकते थे।. इस मामले में असली प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा दोष निचले स्तर के कर्मचारियों के सिर मढ़ा जा रहा है।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here