Home National अज्ञात वाहन से टकराया तेंदुआ, सिर में चोट लगने से मौत

अज्ञात वाहन से टकराया तेंदुआ, सिर में चोट लगने से मौत

0
अज्ञात वाहन से टकराया तेंदुआ, सिर में चोट लगने से मौत

मंडीः अज्ञात वाहन की टक्कर के साथ एक तेंदुए की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना मंडी के नेशनल हाईवे 154 जोगिंद्रनगर पठानकोट मार्ग की है। जानकारी अनुसार तेंदुए के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय युवक अंकित जम्वाल ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही डीएफओ कमल भारती अपनी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। डीएफओ कमल भारती ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से तेंदुए की मौत हुई है। वन विभाग ने पंचनामा व रिपोर्ट तैयार कर मृत तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आज उच्च स्तरीय जांच कमेटी की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here