Home National पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, Pipe बनी सहारा, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, Pipe बनी सहारा, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

0
पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, Pipe बनी सहारा, इलाके में दहशत, देखें वीडियो
बालोदः जिले के रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुस जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान वह पानी की तलाश में गांव के कुएं में गिर गया। तेंदुआ कई घंटों से कुएं के भीतर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस टीम को सूचना दी।
जानकारी देते ग्राम जगतरा निवासी गोलू यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब कुएं का मालिक पानी निकालने पहुंचा, तब उसने कुएं के अंदर तेंदुए को देखा। इसके बाद उसने तुरंत गांव के लोगों को सूचित किया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पानी में भीगने और लंबे समय तक संघर्ष करने के कारण काफी थक चुका है। वह कुएं के भीतर लगे मोटर पाइप को पकड़कर किसी तरह खुद को संभाले हुए है। अब वह मोटर पाइप ही उसकी जिंदगी का सहारा बनी हुई है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की तैयारी कर रही है। तेंदुआ की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग तेंदुए को देखने के लिए भारी भीड़ में जुट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रेस्क्यू टीम द्वारा तेंदुए को निकाला जा रहा है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here